23/07/2025
बिहार में में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बवाल जारी है। वोटर लिस्ट रिविजन के मामले में आज बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच वार-पलटवार देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग द्वारा सप्रीम कोर्ट में दाखिल किये गए हलफनामे का ज़िक्र करते हुए सरकार को घेरा तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब में तेजस्वी को उनके पिता का कार्यकाल याद दिला दिया।