Rashtrapath News

Rashtrapath News In such an era where journalism is guarded, in such an era some people are maintaining the dignity..

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आज यानी 25 मई तक ही था। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम पंचायतों म...
25/05/2026

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आज यानी 25 मई तक ही था। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम पंचायतों में उनका ही दखल रहेगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक का कार्य देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित कर दिया है। सोमवार शाम तक इसका आदेश जारी होगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायतों में प्राशासक समिति का गठन होगा।

25/05/2026

आगरा चौपाटी पर हुए हादसे का लाइव वीडियो आया सामने....

उत्तरप्रदेश- जौनपुर में एक लाख के ईनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. 1 मई को घुड़चढ़ी के बाद बारात ल...
25/05/2026

उत्तरप्रदेश- जौनपुर में एक लाख के ईनामी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. 1 मई को घुड़चढ़ी के बाद बारात लेकर जा रहे दूल्हा आजाद हिंद की रवि और उसके साथियों ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी. रवि यादव दुल्हन का रिश्तेदार था. शादी तय होने के बाद से दूल्हे को बारात ना लाने की धमकी दे रहा था.
इस वारदात में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर समेत 13 लोगों को अब तक जेल भेजा है.

तेल कंपनियों ने आज 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली...
25/05/2026

तेल कंपनियों ने आज 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है।

चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. 23 मई तक कुल 20 लाख 76 हजार 553 तीर्थया...
25/05/2026

चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. 23 मई तक कुल 20 लाख 76 हजार 553 तीर्थयात्री चारों धामों में माथा टेक चुके हैं. केदारनाथ में इस बार श्रद्धालुओं की आमद सबसे अधिक रही है. अब तक 8 लाख 11 हजार 923 भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

यूपी के आगरा में छापेमारी के दौरान नकली और अवैध तरीके से बेची जा रही दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। कार्रवाई में लाखो...
25/05/2026

यूपी के आगरा में छापेमारी के दौरान नकली और अवैध तरीके से बेची जा रही दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। कार्रवाई में लाखों रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं, जबकि कई मेडिकल स्टोर और गोदाम सीज किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि “NOT FOR SALE” लिखी दवाओं और एक्सपायरी डेट की दवाओं पर नई तारीख लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था। ये दवाएं झोलाछाप डॉक्टरों तक पहुंचाई जाती थीं, जो मरीजों को इस्तेमाल करवा रहे थे।

छापेमारी में बिना कोल्ड चेन के रखे इंसुलिन भी मिले, जो मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक रुड़की की एक फैक्ट्री में नकली दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग कर इन्हें आगरा सप्लाई किया जा रहा था।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। खुर्जा क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक...
24/05/2026

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। खुर्जा क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिता की कनपटी पर गोली दागी, जबकि पत्नी के सीने और पेट में कई गोलियां मारीं। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने जब घर के अंदर खून से लथपथ दोनों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

26 वर्षीय आरोपी मोबिन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार में 10 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस अवैध संबंधों के शक को हत्या की वजह मान रही है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडिय...
15/02/2026

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई.

भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य, ईशान की तूफानी फिफ्टी-आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्...
15/02/2026

भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य, ईशान की तूफानी फिफ्टी-

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक की वापसी हुई है. जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हैं. अब पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी कर रही है.

15/02/2026

सड़क किनारे क्षत-विक्षिप्त हालत में मिली अज्ञात युवक की डेड बॉडी, बॉडी पर मारपीट के निशान, इरादतनगर-खेरागढ़ मार्ग पर सैयां थाना क्षेत्र का मामला, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना।

Address

Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtrapath News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rashtrapath News:

Shortcuts

Share