DNA India Hindi

DNA India Hindi अच्छी, सही और संतुलित खबरों के लिए फॉलो करें DNA हिंदी
(1)

03/09/2026

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशनों की भी शुरुआत की।

नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा। वहीं, दिल्ली-रेवाड़ी ई-बस सेवा से दिल्ली और NCR क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन और EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से वाहन सुरक्षा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह भी उपस्थित रहे। दिल्ली सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने मुंबई में Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के रोडशो के दौरान Mahindra Group के चेयरमैन आ...
03/09/2026

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने मुंबई में Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के रोडशो के दौरान Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से मुलाकात की।दोनों के बीच गुजरात में Mahindra के विस्तार, EV इकोसिस्टम, फ्यूचर मोबिलिटी और GIFT City में निवेश को लेकर चर्चा हुई।

01/09/2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार नई सोलर पॉलिसी के तहत यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन मॉडल से रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देगी. इसे IPGCL के जरिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से लागू किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी कीमत और बेहतर गुणवत्ता मिल सके.

आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' अंतर्गत 1.21 लाख...
01/09/2026

आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' अंतर्गत 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में ₹304 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया.

दिल्ली के मौजपुर के एक प्ले स्कूल में हुई घटना पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर स्कू...
31/08/2026

दिल्ली के मौजपुर के एक प्ले स्कूल में हुई घटना पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर स्कूल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.दिल्ली सरकार ने कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

NCLT केस में डॉ. सुभाष चंद्रा ने दिया पाई-पाई का हिसाब.Description: डॉ. चंद्रा के कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में ड...
30/08/2026

NCLT केस में डॉ. सुभाष चंद्रा ने दिया पाई-पाई का हिसाब.

Description: डॉ. चंद्रा के कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में डॉ. सुभाष चंद्रा ने पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे जैसे ट्रेंड्स का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जबकि असल स्थिति बिल्कुल अलग है. कार्यालय की तरफ से एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट के जरिए इस मामले से जुड़े सभी वित्तीय आंकड़ों, पर्सनल गारंटी और देनदारियों की पूरी डिटेल दी गई है.

30/08/2026

एक वैज्ञानिक रोडमैप दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को फिर से रहने लायक जमीन में बदल रहा है।अब तक ओखला, भलस्वा और गाजीपुर में 85-95 एकड़ जमीन को दोबारा हासिल किया जा चुका है, जिससे साफ-सुथरा वातावरण और आसपास के लोगों के जीवन में सुधार आया है।यही है भाजपा का काम करने का मॉडल: आज के वादे पूरे करो, कल की योजना बनाओ - इसी सोच के तहत 4 नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाए जा रहे हैं जो दिल्ली के रोज़ के कचरे का निस्तारण करेंगे।रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री, दिल्ली

मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की श्री श्री रवि शंकर जी से मुलाकात।
30/08/2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की श्री श्री रवि शंकर जी से मुलाकात।

30/08/2026

अक्सर दो लोगों के बीच दूरी तब आने लगती है,
जब उनके बीच की बात कोई तीसरा करने लगता है।
तो क्यों न इस दूरी को खत्म किया जाए?
आपके सवाल हैं, तो जवाब भी मुझसे ही होने चाहिए।

इसलिए इस सोमवार सुबह 9 बजे, मैं Instagram पर LIVE आऊँगा।
आप सवाल पूछिए। मैं जवाब दूँगा।
कोई बीच में नहीं। बस आप और मैं - Dr. Subhash Chandra

29/08/2026

प्राइवेट स्कूल भी फेल हैं इनके सामने. देखिए पंजाब के ये 3 सरकारी स्कूल, जो बदल रहे हैं पंजाब में शिक्षा की तस्वीर. -

Address

FC, 19, Sector 16A
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DNA India Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DNA India Hindi:

Shortcuts

Share