BHBC News

BHBC News WATCH BHBC LATEST NEWS AT WWW.BHBCNEWSLIVE.COM . BHBC COVERAGE ALL DETAILED NEWS AND ADDED NEWS AT EVERY HOUR.

07/09/2026
05/09/2026

शिक्षा दिवस के मौके पर शिक्षक नेता कुलदीप मलिक ने कही ऐसी बात सुनकर चौंक जाएंग।

बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरलकांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने थाने में ...
04/09/2026

बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने थाने में दी शिकायत; बाल पकड़कर घसीटने और मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर उनकी पत्नी एवं कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई और विवाद होता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में कथित रूप से गुड्डू पंडित अर्चना पांडा के बाल पकड़कर उन्हें खींचते नजर आ रहे हैं। वहीं, अर्चना अपने बचाव में झाड़ू से जवाब देने का प्रयास करती दिखाई देती हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

अचानक घर पहुंचकर दरवाजा पीटने का आरोप

अर्चना पांडा ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और कथित रूप से जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।

शिकायत के मुताबिक, जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, उन्हें जोरदार धक्का दिया गया। इससे वह फर्श पर गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद उनके बाल पकड़कर घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई।

घर में मौजूद कर्मचारी ने बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मौजूद एक कर्मचारी ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है।

अर्चना पांडा ने थाने में दी शिकायत

अर्चना पांडा ने अपने पति गुड्डू पंडित के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, अर्चना पांडा वर्तमान में कांग्रेस से जुड़ी बताई जाती हैं और महिला संगठन में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

फिलहाल आरोपों पर गुड्डू पंडित का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपों की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: खबर शिकायत और वायरल वीडियो में सामने आए दावों पर आधारित है। आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

01/09/2026

यूपी : राइफल चोरी हुई तो उदय सिंह ने 4 साल से बाल नहीं कटवाए। प्रण लिया था कि बंदूक मिलने तक बाल नहीं कटवाऊंगा। आखिरकार आज आगरा पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है।

29/08/2026

राजधानी देहरादून के FRI परिसर में एक विशालकाय जंगली हाथी अचानक रिहायशी कॉलोनी की सड़क पर पहुंच गया।

सड़क पर सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को देखकर हाथी अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए स्कूटी सवार ने स्कूटी मौके पर ही छोड़ दी और किसी तरह वहां से भाग निकला।

करीब 2 मिनट तक हाथी पूरे परिसर में घूमता रहा और जमकर दहशत फैलाता रहा। इस दौरान हाथी ने पहले स्कूटी, फिर एक बाइक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

28/08/2026

🔥 “रक्षाबंधन से पहले 2800 KG मावा पकड़ा!”
🚨 “8 लाख का मावा… असली या मिलावटी?”
⚡ “ग्वालियर से भोपाल जा रही थी बड़ी खेप

28/08/2026

यह वीडियो त्रिशूली हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का है, जहां नेपाली सेना के जवान टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। नेपाल सरकार ने विदेशी रेस्क्यू टीमों की हेल्प ठुकरा दी है। नेपाल सरकार का कहना है कि वह खुद रेस्क्यू अभियान संभालने में सक्षम हैं।

27/08/2026

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में काफी लम्बा जाम लगा हुआ है। आप ऐसे समझिए कि यह गाजियाबाद का एकदम आउटर एरिया (डासना कट) है। उसके बावजूद हजारों वाहन रेंग रेंगकर चल रहे हैं

27/08/2026

देखो कितना बड़ा पत्थर को पानी लेकर जा रहा है 🥺

लगता है छोटा कंकड़ हो

26/08/2026

देवदूत बने पांच युवक पानी में डूबती कार से 5 लोगों को बचाया: देखें रेस्क्यू का Live वीडियो

📍लखीमपुर खीरी

Address

HW-02 SECTOR/70
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHBC News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHBC News:

Shortcuts

Share