28/05/2026
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। सुबह से ही शहरभर से नमाजी ऐतिहासिक मस्जिद पहुंचे और कुर्बानी के त्योहार की खास नमाज में शामिल हुए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी के लिए घर रवाना हुए।