Nation Voice

Nation Voice Welcome to NATION VOICE Channel. Nation Voice channel is all about Latest News, politics news, entertainment news, sports news, social media news and more.

08/09/2026

आगरा के रामबाग में दबंगई! महिला से सड़क पर मारपीट। देखें वीडियो

08/09/2026

: उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चे की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मारपीट का आरोप

08/09/2026

जगनेर में जलभराव पर हल्लाबोल! ग्रामीणों का तहसील में धरना, कांग्रेस नेताओं-अधिकारियों में नोकझोंक

आगरा के जगनेर में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खेरागढ़ तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैक्टरों पर सवार होकर तहसील पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड नंबर 2 और 7 में पिछले तीन साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे करीब 200 परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द जल निकासी कराने का भरोसा दिया।

#जलभराव #जगनेर #आगरा

गाय के गोबर से दीपक व मूर्तियां बना रहीं महिलाएं, अयोध्या से मिला बनाने का ऑर्डरअलीगढ़ के राधेकृष्ण गो सेवा भवन निराश्रि...
06/09/2026

गाय के गोबर से दीपक व मूर्तियां बना रहीं महिलाएं, अयोध्या से मिला बनाने का ऑर्डर

अलीगढ़ के राधेकृष्ण गो सेवा भवन निराश्रित गो आश्रय स्थल धनीपुर मूसेपुर जलाल में महिलाएं गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं। मां कमलेश समाजसेवा फाउंडेशन की ओर से यह पहल की गई है। महिलाओं को शहर से 50 हजार दीपक का ऑर्डर मिल चुका है। अयोध्या से भी दीपक बनाने का ऑर्डर आया है। लक्ष्मी गणेश और हनुमान की मूर्तियों के भी ऑर्डर आने लगे हैं।

#गायकेगोबरसेदीपक #गोबरसेमूर्ति #महिलारोजगार #महिलासशक्तिकरण

हाथरस: अंतिम संस्कार की तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल, बारिश में चिता के ऊपर तनी चादरचिता जल रही थी और उसके ऊपर बारिश स...
06/09/2026

हाथरस: अंतिम संस्कार की तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल, बारिश में चिता के ऊपर तनी चादर

चिता जल रही थी और उसके ऊपर बारिश से बचाने के लिए चादर तनी थी। श्मशान में अंतिम विदाई का यह दृश्य सादाबाद के मांगरू गांव की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने ला रहा है। श्मशान में बारिश से बचने के लिए टीनशेड तक नहीं होने के कारण लोगों को चादर तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए।

06/09/2026

फेसबुक पेज को फॉलो और वीडियो को शेयर करके सहयोग दीजिए
आगरा में पर्यटकों को परेशान करने वाले 17 लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

#लपके #लपकेगिरफ्तार #पर्यटनपुलिस #आगरान्यूज #आगरापुलिस #पर्यटक #ताजमहल #पर्यटन #ब्रेकिंगन्यूज

02/09/2026

: EVM की FLC प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

#आगरा_न्यूज

  फतेहाबाद में इस बार किसकी लहर है? 💥रुपाली दीक्षित या छोटेलाल वर्मा?अपनी राय कमेंट करके शेयर करें!
02/09/2026


फतेहाबाद में इस बार किसकी लहर है? 💥
रुपाली दीक्षित या छोटेलाल वर्मा?
अपनी राय कमेंट करके शेयर करें!

02/09/2026

: कागारौल थाना प्रभारी आवास की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी

#कागारौल #आगरा #थाना #छतगिरी #छतगिरनेकीघटना #थानाप्रभारी #उत्तरप्रदेश

02/09/2026

फेसबुक पेज को फॉलो और वीडियो को शेयर करके सहयोग दीजिए
25 हजार का इनामी नकबजन ध्रुव सिंह गिरफ्तार, चोरी की लाइसेंसी राइफल और 50 हजार रुपये बरामद

आगरा में खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी नकबजन ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नकबजनी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो साथी बब्लू और अनिरुद्ध अभी फरार हैं।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nation Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nation Voice:

Shortcuts

Share