Softpoint lifecare Media Pvt Ltd

03/02/2015
Soft Point LifeCare Add Price List
16/01/2015

Soft Point LifeCare Add Price List

http://softpointlifecare.com/LatestBollyNews1.aspxजन्मदिन स्पैशल: फकीर की प्रेरणा से आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह बने ...
24/12/2014

http://softpointlifecare.com/LatestBollyNews1.aspx

जन्मदिन स्पैशल: फकीर की प्रेरणा से आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह बने थे रफी

softpointlifecare.com | Update News Date:- 12/24/2014 12:01:41 PM


आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी को पार्श्वगायन करने की प्रेरणा एक फकीर से मिली थी। पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव मे 24 दिसंबर 1924 को एक मध्यम वर्गीय मुस्लिमि परिवार मे जन्में रफी एक फकीर के गीतों को सुना करते थे जिससे उनके दिल में संगीत के प्रति एक अटूट लगाव पैदा हो गया। रफी के बडे भाई हमीद ने मोहम्मद रफी के मन मे संगीत के प्रति बढ़ते रूझान को पहचान लिया था और उन्हें इस राह पर आगे बढऩे मे प्रेरित किया।

लाहौर मे रफी संगीत की शिक्षा उस्ताद अब्दुल वाहिद खान् से लेने लगे और साथ हीं उन्होंने गुलाम अलीखान सें भारतीय शास्त्रीय संगीत भी सीखना शुरू कर दिया। एक बार हमीद रफी को लेकर के.एल.सहगल संगीत के कार्यक्रम में गए लेकिन बिजली नही रहने के कारण के.एल.सहगल ने गाने से मना कर दिया। हमीद ने कार्यक्रम के संचालक से गुजारिश की वह उनके भाई रफी को गाने का मौका दें। संचालक के राजी होने पर रफी ने पहली बार 13 वर्ष की उम्र मे अपना पहला गीत स्टेज पर दर्शको के बीच पेश किया। दर्शको के बीच बैठे संगीतकार श्याम सुंदर को उनका गाना अच्छा लगा और उन्होनें रफी को मुंबई आने के लिये न्यौता दिया।

श्याम सुदंर के संगीत निर्देशन में रफी ने अपना पहला गाना 'सोनिये नी हिरीये नी' पार्श्व गायिका जीनत बेगम के साथ एक पंजाबी फिल्म 'गुल बलोच' के लिए गाया। वर्ष 1944 मे नौशाद के संगीत निर्देशन मे उन्हें अपना पहला हिन्दी गाना हिन्दुस्तान के हम है 'पहले आप' के लिए गाया। वर्ष 1949 मे नौशाद के संगीत निर्देशन मे दुलारी फिल्म मे गाए गीत 'सुहानी रात ढ़ल चुकी' के जरिए वह सफलता की उंचाईयो पर पहुंच गए और इसके बाद उन्होनें कभी पीछे मुड़कर नही देखा।

दिलीप कुमार, देवानंद, शम्मी कपूर,राजेन्द्र कुमार,शशि कपूर, रजकुमार जैसे नामचीन नायकों की आवाज कहे जाने वाले रफी ने अपने संपूर्ण सिने कैरियर मे लगभग 700 फिल्मों के लिये 26000 से भी ज्यादा गीत गाए। मोहम्मद रफी ने हिन्दी फिल्मों के अलावा मराठी और तेलुगू फिल्मों के लिए भी गाने गाए। मोहम्मद रफी अपने करियर में छह बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किए गए। वर्ष 1965 मे रफी पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

30 जुलाई 1980 को 'आस पास' फिल्म के गाने 'शाम क्यू उदास है दोस्त' गाने के पूरा करने के बाद जब रफी ने लक्ष्मीकांत प्यारे लाल से कहा 'शूड आई लीव' जिसे सुनकर लक्ष्मीकांत प्यारे लाल अचंभित हो गये क्योंकि इसके पहले रफी ने उनसे कभी इस तरह की बात नही की थी। अगले दिन 31 जुलाई 1980 को रफी को दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया को हीं छोड़कर चले गए। लेकिन उन्होंने अपने संगीत से सब के दिलो पर जादू कायम कर दिया है आज भी वह और उनका संगीत लोगो के दिलो में अमर है और हमेशा रहेगा।


नरगिस को पसंद है ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें उतारना

softpointlifecare.com | Update News Date:- 12/24/2014 12:00:21 PM


घूमने-फिरने और तस्वीरें लेने की शौकीन अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि भारत मनोरम स्थलों से समृद्ध देश है। हाल ही में 'रोमांसिंग इंडिया विद लूमिया 535' अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी आईं नरगिस ने लोधी मकबरे के पास तस्वीरें खिंचवाईं।

उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं, क्योंकि इस अभियान में उनके दोनों शौक- घूमना और तस्वीरें लेना- एक साथ पूरे हो रहे हैं। नरगिस ने एक बयान में कहा, "देश इंडिया गेट और ताजमहल तक ऐतिहासिक स्थलों और लियोपोल्ड कैफे और खोशीज जैसी सदाबहार जगहों से समृद्ध है"

माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल डिवाइसेज द्वारा घोषित इस अभियान में देश भर के युवाओं को भारत की मूलतत्व से भरी तस्वीरें लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका लक्ष्य तस्वीरें खींचकर दुनियाभर को दिखाकर प्रतिष्ठित स्थानों को लिपिबद्ध करना है।

नरगिस फेसबुक और ट्विटर पर देश के लोकप्रिय और प्रतिष्ठित स्थलों की तस्वीरें पोस्ट करेंगी और अपने प्रशंसकों को बेहतर तस्वीरों की चुनौती देंगी। प्रतिभागी अपना नामांकन करा सकते हैं और अपने दोस्तों को 'रोमांसिंग इंडिया विद लूमिया 535' में शामिल होने की चुनौती दे सकते हैं।

सॉफ्ट पॉइंट लाईफकेयर मीडिया पर लेख भेजने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व कप-2015 के ब्रांड एम्बैसेडर होंगे सचिन   softpointlifecare.com | Update News Date:- 12/24/2014 11:58:40 AMमास्टर ब...
24/12/2014

विश्व कप-2015 के ब्रांड एम्बैसेडर होंगे सचिन

softpointlifecare.com | Update News Date:- 12/24/2014 11:58:40 AM

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी.) ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप-2015 के लिए लगातार दूसरी बार ब्रांड एम्बैसेडर नियुक्त किया है।

वर्ष 2011 में भारत, बंगलादेश और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किए गए आई.सी.सी. विश्व कप में भी सचिन आई.सी.सी. की ओर से ब्रांड एम्बैसेडर बनाए गए थे और यह लगातार दूसरी बार है जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज को यह सम्मान दिया गया है। सचिन एक एम्बैसेडर के तौर पर 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़े खेल आयोजन के लिए आई.सी.सी. के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आई.सी.सी. विश्व कप के 11वें संस्करण की शुरूआत न्यूजीलैंड में 14 फरवरी को क्राइस्टचर्च से होगी जहां मेजबान टीम पूर्व चैम्पियन श्रीलंका के साथ मुकाबला करेगी। इसी दिन मेलबोर्न क्रिकेट ग्राऊंड में 4 बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया और इंगलैंड के बीच मुकाबला होगा।

युवराज और गंभीर को बीबीसीआई ने दिया करारा झटका

softpointlifecare.com | Update News Date:- 12/23/2014 10:46:53 AM

कैरियर के बुरे दौर से गुजर रहे सिक्सर किंग युवराज सिंह और गौतम गंभीर को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीबीसीआई) ने साल 2014-15 सीजर के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को कांट्रैक्ट श्रेणी की सभी श्रेणियों से बाहर कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को 32 खिलाडिय़ों का ऐलान किया जिन्हें साल 2014-15 सीजर के लिए कांट्रैक्ट श्रेणी में रखा गया है।

एलीट ग्रुप में पिछले साल के चार क्रि केटरों के नाम हैं। इन नामों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान विराट कोहली, वनडे विशेषज्ञ सुरेश रैना और ऑफ स्पिनर आर. अश्विन शामिल हैं। इसके अलावा नए क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को भी इस श्रेणी में जगह दी गई है। ग्रुप-ए के क्रिकेटरों को बीसीसीआई से एक करोड़ रुपए रिटनेरशिप फीस मिलती है।

बीते सीजन 2013-14 में ही टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर और ऑलराउंडर युवराज सिंह को ग्रेड 'ए' से हटाकर ग्रेड 'बी' में डाल दिया गया था। टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को बीसीसीआई ने इसी सीजन में (2013-14) अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। ग्रुप-बी में मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं जबकि अंबाती रायुडू को भी इस ग्रुप में प्रमोट किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे को भी ग्रुप-बी में जगह मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले आगामी विश्व कप के लिए संभावित 30 खिलाडिय़ों की सूची में इन दोनों बल्लेबाजों को शामिल नही किया गया। विश्व कप के संभावितों की सूची में नाम होने से इन्हें करारा झटका लगा था, अब बीबीसीआई के तरफ से भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

सीजन 2014-15 के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट खिलाडिय़ों नाम-

ग्रेड-ए: महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर. अश्विन और भुवनेश्वर कुमार।

ग्रेड बी: प्रज्ञान ओझा, मुरनी विजय, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू और मोहम्मद शमी

ग्रेड सी: अमित मिश्रा, वरुण आरोन, ऋद्धिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज, विनय, मोहित, धवल, रसूल, अक्षर, मनोज, उथप्पा, कर्ण, संजू, कुलदीप और केएल राहुल

24/12/2014

Address

Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Softpoint lifecare Media Pvt Ltd posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Softpoint lifecare Media Pvt Ltd:

Share