Gbn24 News

Gbn24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gbn24 News, Media/News Company, E168, Sector 63, Noida.

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विम...
13/06/2026

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में एयरफोर्स के 5 जवान शहीद हो गए.

ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने अपने दिवंगत कोच जसपाल राणा को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने गुरु के पा...
13/06/2026

ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने अपने दिवंगत कोच जसपाल राणा को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने गुरु के पार्थिव शरीर के सामने पहुंचते ही वह खुद को रोक नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं.

ًًً

13/06/2026

370 बिरयानी विवाद को लेकर बढ़ते विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच कॉमेडियन Pranit More ने माफी मांगी है। उनके बयान को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए खेद व्यक्त किया।

Video-rj_pranit/IG

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और मोदी सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए जा रहे ...
13/06/2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और मोदी सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए जा रहे कथित व्यवस्थित विश्वासघात के खिलाफ देशव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस अभियान के तहत देशभर में छात्र सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी, जबकि इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज (इलाहाबाद), 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इन सम्मेलनों में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, युवा संगठन, शिक्षाविद और परीक्षा घोटालों से प्रभावित लोग शामिल होंगे.

13/06/2026

असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठा.

ingNews

भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को पालने-पोषने वाले पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी को लेकर दो टूक संदेश दे दिया है. रक्षा मंत...
13/06/2026

भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को पालने-पोषने वाले पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी को लेकर दो टूक संदेश दे दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी. तेलंगाना में बीजेपी की ओर से आयोजित 'इंटेलेक्चुअल मीट' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते, उन्हें उन्हीं की भाषा में कैसे जवाब दिया जाता है.' रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने साफ़ कहा था कि अगर भारत के ख़िलाफ़ आतंकी हमले हुए, तो वह पाकिस्तान को अनाज और पानी की आपूर्ति रोक देगी.

ًًً

13/06/2026

सूरत में एक दिल दहला देने वाली घटना में लसकाना क्षेत्र स्थित एक सातवीं मंजिल के अपार्टमेंट में पुलिस ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची Dial 112 पुलिस टीम ने देखा कि फ्लैट अंदर से बंद था, जिसके बाद कॉन्स्टेबल शैलेश चुडासामा ने पड़ोसी फ्लैट के जरिए बिल्डिंग की ग्रिल पर चढ़कर खिड़की से अंदर प्रवेश किया और दरवाजा खोलकर व्यक्ति को बाहर निकाला।

पुलिस ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। इस पूरी रेस्क्यू कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों ने पुलिसकर्मियों की बहादुरी की जमकर सराहना की है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। यह घटना पुलिस की तत्परता और मानव जीवन बचाने के संकल्प को दर्शाती है।
page

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. खाड़ी हमलों में घटना में ती...
13/06/2026

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. खाड़ी हमलों में घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जिसके बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की और भारत की गंभीर आपत्ति स्पष्ट रूप से सामने रखी. विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई. मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर भारत का कड़ा विरोध दोहराया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई. वाणिज्यिक शिपिंग पर इस तरह की घातक कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ राजधानी कोलकात...
12/06/2026

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ राजधानी कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है. उनपर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है. एक कारोबारी ने उनके खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में FIR में तब्दील कर दी गई.

9 मार्च 2026 को कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में धर्म मंच पर एक कार्यक्रम हुआ. यह जगह मेट्रो चैनल आउटपोस्ट के सामने है. इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने एक भाषण दिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनका यह भाषण भड़काऊ था और इससे समाज में अशांति फैल सकती थी. शिकायत दर्ज कराने वाले का नाम तुषार कांति दास है.

थाना: हेयर स्ट्रीट, कोलकाता सेंट्रल डिवीजन
FIR नंबर: 0106FIR
रजिस्ट्रेशन नंबर: 32712018260106
FIR दर्ज होने की तारीख और समय: 7 जून 2026, दोपहर 3 बजकर 45 मिनट
जानकारी लिखित रूप में मिली

शिकायत में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने ऐसा भाषण दिया जो भड़काऊ था. जनता में डर और अशांति फैला सकता था. सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता था. राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश थी. आपराधिक धमकी देने जैसा था.
# #

12/06/2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कासगंज में कहा है कि जिन लोगों ने फर्जी एनकाउंटर किए हैं, समाजवादी सरकार बनने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए वर्ग के लोगों का आरक्षण और अधिकार छीना गया है।

#

Address

E168, Sector 63
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gbn24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gbn24 News:

Share