10/08/2026
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान और गरिमा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी, अशोभनीय व्यवहार या आपत्तिजनक इशारे लोकतांत्रिक मूल्यों और विधानसभा की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने विपक्ष पर जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में हुई अनियमितताओं का असर आज भी कल्याणकारी योजनाओं के भुगतान पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है.
पूरी खबर के लिए लिंक पर करें क्लिक-
https://zeenews.india.com/hindi/india/delhi-ncr-haryana/delhi-ncr/cm-rekha-gupta-stated-that-respect-for-women-is-paramount-and-there-is-no-room-for-discrimination/3285905