National Duniya

National Duniya डिजिटल भारत का हिस्सा बनें, नेशनल दुनिया से आज ही जुड़ें www.nationalduniya.org A unit of ESSBEE MEDIA PVT. LTD.

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने...
19/08/2026

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वर्चुअल तरीके से दिल्ली में आयोजित एक जापानी निवेश कार्यक्रम के दौरान किया। इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक बाद में कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास किया।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में जापान और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम एस्कॉर्ट-कुबोता का प्लांट लगाया जाना है। यहां ट्रैक्टर और खेती में उपयोग होने वाले दूसरे उपकरण बनाए जाने हैं। इस प्लांट के लिए यमुना प्राधिकरण ने पूर्व में करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित की थी। अब शिलान्यास के बाद कंपनी यहां निर्माण शुरू करेगी जिससे उत्पादन भी जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में कंपनी करेगी।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे...
19/08/2026

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में तीन न्याय...
19/08/2026

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम द्वारा स्वीकृत नामों में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं। तीनों ही वर्तमान में न्यायिक एवं विधिक प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। संतोष शर्मा वर्तमान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने इस पद का कार्यभार 9 मई 2025 से संभाला।सुषमा सावंत वर्तमान में प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग,रायपुर के पद पर कार्यरत हैं। वे 13 अक्टूबर 2025 से इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विधिक पद पर पदस्थ हैं। सुधीर कुमार वर्तमान में प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, रायपुर के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने इस पद का कार्यभार 27 मार्च 2025 से संभाला है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से...
19/08/2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में यह कार्रवाई की।

ईडी की यहजांच सरकारी ठेकों की रकम को कथित तौर पर निजी ठेकेदारों के माध्यम से डायवर्ट किए जाने और बाद में उस धनराशि के ट्रस्ट एवं विश्वविद्यालय से जुड़ी परिसंपत्तियों और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किए जाने से संबंधित है। ईडी के मुताबिक, जांच में कुछ निजी ठेकेदारों और जौहर ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं।

19/08/2026

धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड पुल क्षतिग्रस्त, बीआरओ ने डायवर्जन बनाने का काम शुरू
पिथौरागढ़, 19 अगस्त। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में बारिश के कारण पहले भी भूस्खलन और मलबा आने से इस मार्ग पर आवाजाही बाधित होती रही है।
पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग यानी डायवर्जन तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ की टीम मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने में जुटी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 ला...
19/08/2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर में प्रसिद्ध माँ शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन समेत जिले को 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

नियमित सहायता के साथ रक्षाबंधन का विशेष शगुन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हमेशा की तरह प्रातः एक्स हैंडल पर सुभाषितम् साझा कर लोगों से परोपकारी बनने का आह्वान कि...
19/08/2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हमेशा की तरह प्रातः एक्स हैंडल पर सुभाषितम् साझा कर लोगों से परोपकारी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्य प्राणियों की पूरी सामर्थ्य से मदद कर जीवन की पूर्ण सार्थकता साबित की जा सकती है।

यह सुभाषितम् अर्थात संस्कृत श्लोक इस प्रकार है, ''एतवज्जन्मसाफल्यं देहिनामिह देहिषु। प्राणैरर्थैर्य वाचा श्रेय एवाचरेत्सदा॥'' इसे श्रीमद्भागवत महापुराण (10.22.35) से लिया गया है। इस श्लोक में मनुष्य जन्म के सफल होने का मंत्र समाहित है।

बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के एक अस्पताल में निधन ह...
19/08/2026

बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के एक अस्पताल में निधन हो गया। दीपू मोनी के बड़े भाई जेआर वदूद टीपू ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नमाज-ए-जनाजा और दफनाने की जगह और समय के बारे में बुधवार दोपहर के बाद फैसला किया जाएगा। दीपू मोनी इस समय जेल में बंद हैं। उन्होंने पैरोल के लिए अर्जी दी है।

ढाका ट्रिब्यून और बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, जेल में बंद अवामी लीग की नेत्री दीपू मोनी के बड़े भाई जेआर वदूद टीपू ने बताया कि उनके बहनोई तौफीक नवाज का रात 10:27 बजे कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल (यूनाइटेड हॉस्पिटल ) में निधन हुआ है। उनका अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। नवाज की नमाज-ए-जनाजा और दफनाने की जगह और समय के बारे में बुधवार दोपहर के बाद फैसला किया जाएगा। नवाज को 2019 में स्ट्रोक आया था।

कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देररात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैल...
19/08/2026

कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देररात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई होटल भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं से दम घुटने के कारण कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात दो बजे से कुछ पहले होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते होटल के कमरों में धुआं भर गया और आग आसपास के हिस्सों तक फैल गई। होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज तत्काल प्रभाव से ईरान के...
19/08/2026

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज तत्काल प्रभाव से ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, वाणिज्यिक आदान-प्रदान और वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी। यूएई ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों को देखते हुए उठाया है।

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेंगे। मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही। होर्मुज जलडमरूमध्य अब अमेरिकी क्षेत्र में है।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Duniya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Duniya:

Shortcuts

Share

Category