The Indian Exposure

The Indian Exposure Upcoming News Channel OR A weekly newspaper published from Dehradun, Uttarakhand. This is the official page of The Indian Exposure Newspaper/ Web Portal.

We (journalists, craftsmen, litterateurs and media people) have each privilege to come clean in our direction. It can have diverse hues, distinctive dialects and might be sensational as well. Be that as it may, we as the nationals have each privilege to know reality. This popular proclamation of Nobel laureate Harold Pinter given in his discourse at the season of accepting Nobel Prize has the mand

ate for advanced media also. Today a large number of pages are printed, hours of sound chomps and miles of visuals are poured upon perusers and viewers to clarify the complexities of the present day world. In any case, the words and discourses say less and conceal more. Truth be told, they have gotten to be devices sequestered from everything the wrongdoings of force and redirecting the average folks' consideration. A large portion of the news and investigation are either supported or went for serving the reason for rich and capable. We either read or listen paid news in various structures or we as peruser or viewer is the casualty of private arrangements done by corporate media.

“Our primary question is to safeguard the media from the grip of cash and political power and set up a free media with the general population, for the general population, and of the general population.”

आतंकवादी सरगना से कम नही है 'राम रहीम', सेना ने नाकाम की उसे विदेश भगाने की कोशिशसतर्कता विभाग एवं सेना की सूझ बूझ से रा...
27/08/2017

आतंकवादी सरगना से कम नही है 'राम रहीम', सेना ने नाकाम की उसे विदेश भगाने की कोशिश
सतर्कता विभाग एवं सेना की सूझ बूझ से राम रहीम को विदेश भगाने की योजना नाकाम।
पंचकूला में आज शांति के कारण सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले वहां के निवासियों ने एक ओर जहां पूरे कांड का दोष हरियाणा पुलिस पर मढ़ा है वही दूसरी ओर सेना द्वारा किये गए कार्य की भरपूर प्रशंसा की गई। लोगो ने सच्चा सौदा डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को हरियाणा और पंजाब का शातिर आतंकवादी बताते हुए कहा है कि इसी कारण पंजाब और हरियाणा सरकार के मंत्री और राज नेता उससे घबराते थे।

आज समय नामक समाचार पत्र ने भी अपने मुख्य पृष्ठ पर राम रहीम के विदेश भगाने की एक साजिश का खुलासा किया है। पत्र के अनुसार बाबा की सुरक्षा में लगे हरियाणा पुलिस के 6 सुरक्षा कर्मियों और बाबा के निजी सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर सीबीआई कोर्ट का निर्णय हो जाने के बाद बाबा को कोर्ट परिसर से ही अगवा कर विदेश भगाने की साजिश रची थी।

सतर्कता विभाग और सेना की सूझ भूझ के कारण उनका यह काम सफल नही हो सका। सेना ने कोर्ट परिसर से बाबा को हेलीकॉप्टर के जरिये जेल पहुचाने का निर्णय ले लिया।इस प्रकार बाबा के हथियार बन्द सुरक्षा कर्मी भी कुछ नही कर पाये बताते है बाबा को सारी रणनीति विफल होने पर ही रोना आया था। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के आला अफसरों के साथ इस बीच हाथापाई भी की। इन सुरक्षा कर्मियों को देश द्रोह के आरोप में बंदी बना लिया गया है।

मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत के डेरा प्रमुख पर निर्णय को लेकर डेरा प्रेमियों ने 16 अगस्त को ही सिरसा डेरा में गुप्त बैठक कर राम रहीम के जन्मस्थल श्रीगंगानगर में पेट्रोल बमों से हमले की साजिश रची थी। इसमें सजा सुनाए जाने की स्थिति में जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर और सारे सरकारी कार्यालयों और रोडवेज की बसों को जलाने की खतरनाक साजिश को अंजाम दिया जाना था। बाकायदा इसके लिए फाेन पर कोड तय किए गए थे। यह सनसनीखेज खुलासा शुक्रवार काे पेट्रोल बम फेंककर दो सरकारी कार्यालयों में आग लगाने के बाद पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस जांच में किया है। कैद होने पर कोड वर्ड 4250 और बरी हुए तो कोड 1620...

- पुरानी आबादी थाना प्रभारी रमेश सर्वटा व जवाहरनगर थाना प्रभारी शकील अहमद के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि डेरा प्रेमियों की 16 अगस्त को सिरसा में बैठक में सजा होने पर आरोपियों को फोन पर कोड 4250 बताना था, जिस पर उन्हें कोर्ट परिसर को पेट्रोल बम से उड़ाना था।

- पुरानी अाबादी पुलिस ने श्याम कबाड़ स्टोर के संचालक पुरानी अबादी के वार्ड चार निवासी जयप्रकाश उर्फ जतिन अरोड़ा पुत्र श्यामलाल अराेड़ा, पुरानी आबादी के वार्ड 10 में सत्यनारायण मंदिर के पास निवासी बूटी उर्फ दीपक अरोड़ा पुत्र गुरादित्ता अरोड़ा आैर हरमिलापी कॉलोनी निवासी विनीत रबड़ को गिरफ्तार किया है।

- इन्होंने कई अन्य आरोपियों के भी नाम पुलिस को बताए हैं। इन लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। आईजी बिपिन पांडे स्वयं जिला मुख्यालय पर मौजूद रहकर इस मामले के साथ ही श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के हालातों पर नजर रखे हुए हैं।

अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाईं

आरोपियों के खिलाफ जवाहरनगर थाने में दो और पुरानी आबादी थाना में राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में कई और आरोपियों का पता चला है। इसके अलावा शनिवार सुबह 11 लोगों को पाबंद कराया गया। शाम तक 14 लोग पूछताछ के बाद छोड़ दिए गए।

24 को मोटरसाइकिलों में पेट्रोल भरवा साइकिल की ट्यूब जुटाईं, 25 को पेट्रोल बम बनाए

- जवाहरनगर थाना प्रभारी शकील अहमद के अनुसार शुक्रवार शाम को पेट्रोल बम फेंकने के राउंडअप किए गए आरोपी सेतिया फार्म निवासी हिमांशु चराया पुत्र भारतभूषण चराया ने पूछताछ में बताया है कि सिरसा में सभी ब्लॉक भंगीदास को बुलाया हुआ था।

- यहां से पुरानी आबादी टावर के पास निवासी राजकुमार अरोड़ा सहित अन्य भंगीदास भी गए हुए थे। इनको सिरसा में डेरा प्रबंधकों ने निर्देश दिए थे कि अगर कोर्ट गुरमीत रामरहीम इंसा को सजा सुनाए तो आपको फोन पर कोड 4250 कर दो बोला जाएगा।

- इसके बाद श्रीगंगानगर के सभी न्यायालयों में पेट्रोल बम फेंक कर वारदात करनी होगी। डेरा प्रमुख के बरी होने पर 1650 कोड फोन पर बताया जाना था। इस कोड के बाद डेरा प्रेमियों ने शहर में मार्च निकाल एक-दूसरे को बधाइयां बांटकर खुशी जतानी थी।

- पुरानी आबादी थाना प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि 21 अगस्त को भी पुरानी अाबादी में ही एक मकान में दोबारा ब्लॉक भंगीदास राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियां की। 24 अगस्त को ही मोटरसाइकिलों की टंकियों में पेट्रोल भरवाया गया। साइकिल की ट्यूब इकट्ठी कर मोटरसाइकिलों की टंकी से पेट्रोल निकालकर ट्यूबों में भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए। इसके साथ ही टीमें तैयारी की गई थी। लेकिन 25 अगस्त को कोर्ट परिसर रोड पर भारी पुलिस जाब्ते के कारण आरोपियों की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद सरकारी कार्यालयों और बोलेरो को पेट्रोल बम से जलाया गया। पंचकूला से लौटने लगे डेरा प्रेमी, पुलिस ने 11 को गिरफ्तार कर लिया

- शनिवार सुबह ही पंचकूला से खदेड़े गए डेरा प्रेमी वापस श्रीगंगानगर जिले में घरों को लौटने लगे। अबोहर से गुमजाल तक ही बसों का संचालन होने के कारण राज्य सीमा में पैदल प्रवेश कर रहे हैं।

- जवाहरनगर पुलिस ने साधुवाली में नाका लगाकर 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद कराया है। इनमें केसरीसिंहपुर के दो बी निवासी गुरलाभसिंह मजहबी सिख, 5 एमएलडी निवासी दिनेश, 2 केवाईडी निवासी राकेश नायक, केसरीसिंहपुर के 2 बी निवासी रोशन सिंह, जसपाल, मांझूबास निवासी बलवंत पुत्र मनफूलराम, संदीप पुत्र खैराजराम, 10 क्यू निवासी प्रविंद्रसिंह पुत्र मलकीतसिंह, लवप्रीतसिंह पुत्र मलकीतसिंह, संगतपुरा निवासी गुरविंद्रसिंह पुत्र नक्षत्रसिंह और 12 एच मोहलां निवासी जसकरणसिंह पुत्र बलदेवसिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट से पाबंद कराया है।

बेटीखोर निकला रहीमः दामाद बोला-मेरी बीवी को कमरे में रखता था बाबा, मुझे बाहर सुलाता थागुरमीत के जेल जाने के बाद डेरे की ...
27/08/2017

बेटीखोर निकला रहीमः दामाद बोला-मेरी बीवी को कमरे में रखता था बाबा, मुझे बाहर सुलाता था
गुरमीत के जेल जाने के बाद डेरे की कमान जिस मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को दिए जाने की बात कही जा रही, वह विश्वास गुप्ता की बीवी हैं। विश्वास बाबा पर बीवी को कब्जाने का आरोप लगा कोर्ट में जा चुके हैं।

नई दिल्लीः दिसंबर 2009 में बाबा गुरमीत सिंह ने डेरे में शानदार पार्टी का आयोजन किया। रंगीन महफिल सजी। फिर डेरे में रह रहे भक्त विश्वास गुप्ता को बुलाया। कहा कि-तुम्हारी पत्नी प्रियंका को आज से मैं अपनी धर्मबेटी स्वीकार करता हूं और तुमको दामाद। गुरमीत जैसे जलवेदार बाबा का दामाद घोषित होने पर विश्वास फूले नहीं समाए। डेरे में बतौर जमाई राजा बड़ा सम्मान भी मिलने लगा। मगर बाबा गुरमीत राम रहीम की कुत्सित मंशा भांपने में विश्वास गुप्ता सफल नहीं हुए। गुप्ता को यह नहीं पता था कि राम रहीम की नजर हनीप्रीत पर पहले से ही थी, इसलिए हनीप्रीत को पहले तो उसने मुँहबोली बेटी बनाया ताकि वो अपना अवैध सम्बन्ध छुपा सके।

मई 2011 की उस रात कुल पल के लिए विश्वास गुप्ता की सांसे थम गईं। वह कमरे का वह दृश्य जिंदगी की सारी खुशियां निगल गया। बकौल-विश्वास- डेरे में बाबा की गुफा की तरफ वे गए। गलती से बाबा के कमरे का दरवाजा खुला रह गया था। झांका तो नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। बाबा अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे। बाबा को पता चल गया कि मैनें दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। इस पर बाबा ने चुप न रहने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। विश्वास कहते हैं कि उसके बाद वे और उनका पूरा परिवार डेरा छोड़कर पंचकुला में किराए के मकान में रहने लगा। फिर भी बाबा के गुर्गों ने धमकाना जारी रखा।

यह हम नहीं खुद विश्वास गुप्ता अपनी उस याचिका में कहते हैं, जो उन्होंने हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट में दाखिल कर बाबा पर बीवी कब्जाने का आरोप लगाया। कोर्ट से बीवी की रिहाई की मांग की थी।

पांच अक्टूबर 2011 को इंडिया टीवी ने इस पर तफ्सील से रिपोर्ट की थी। उस वक्त बाबा राम रहीम पर उनके मुंहोबोले दामाद विश्वास गुप्ता के खुलासे ने हड़कंप मचा दिया था।

खास बात है कि आज भी हनीप्रीत पति विश्वास के साथ नहीं बल्कि बाबा राम रहीम के साथ ही रह रही है। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका है। विश्वास गुप्ता रिपोर्ट में कहते हैं कि

14 फरवरी 1999 को फतेहाबाद की प्रियंका से खुद बाबा राम रहीम ने उनकी शादी कराई। पहले तो वे बाबा की कुत्सित मंशा नहीं भांप पाए। मगर जब पता चला तो उनकी जिंदगी उजड़ चुकी थी। इंडिया टीवी की उस रिपोर्ट में विश्वास गुप्ता कहते हैं कि अगर बाबा गुरमीत राम रहीम मेरी पत्नी हनीप्रीत को धर्मबेटी मानते हैं तो फिर दूर क्यों रखते हैं। जब होटलों में बाबा जाते रहे तो मुझे बगल वाले कमरे में भेज दिया जाता था, जबकि मेरी पत्नी रात में बाबा के साथ रहती थी। बाबा मुंहबोली बेटी को दामाद के साथ रहने से क्यों रोकते हैं। जब विश्वास गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मुकदमा ठोंककर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के कब्जे से बीवी को मुक्त कराने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने हरियाणा के डीजीपी को एक्शन का निर्देश दिया था।

इन 'संतों' पर लग चुके हैं मस्तराम होने आरोपTV पर चल रही थी ब्लू फिल्म, बिस्तर पर रखा था रिवाल्वर, पूरी रात बाबा रहीम लूट...
27/08/2017

इन 'संतों' पर लग चुके हैं मस्तराम होने आरोप
TV पर चल रही थी ब्लू फिल्म, बिस्तर पर रखा था रिवाल्वर, पूरी रात बाबा रहीम लूटते रहे आबरू.

नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ साध्वी के यौन शोषण मामले में CBI की विशेष अदालत का फैसला आ गया है. जिसके बाद पांच राज्यो में भड़की हिंसा फैल गई. अदालत ने 'गॉडमैन' राम रहीम को दोषी करार दे दिया गया है. बाबा को सजा 28 अगस्त को सुनाई जाएगी.

आगे देखिए और किन संतों पर लग चुके हैं यौन शोषण यानी मस्तराम होने के आरोप:

आसाराम बापू
नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आसाराम बापू राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं. इसके साथ ही उन पर कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं जिनमें जमीन हथियाने के साथ-साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों की हत्या और रेप करने जैसे जघन्य अपराध शामिल हैं। आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी रेप के आरोप लगे थे. आसाराम के देश में 400 से अधिक आश्रम हैं और लाखों अनुयायी हैं.

स्वामी परमानंद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली आश्रम के स्वामी परमानंद 13 महिलाओं के रेप के आरोप में जेल में बंद हैं। इनमें संतान प्राप्‍ति की इच्‍छुक महिला अनुयायी भी शामिल हैं। इन पर श्रीलंका के युवक की हत्या का भी आरोप है। बाबा राम शंकर तिवारी उर्फ स्वामी परमानंद का एक कथित सेक्स विडियो भी वायरल हुआ था। कहा जाता है कि वह अश्लील साहित्य पढ़ते हैं और शक्तिवर्धक दवाओं का उपयोग करते हैं.
स्वामी नित्यानंद बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाने वाले स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारत के मशहूर स्‍वघोषित धर्मगुरु हैं। 2010 में एक सेक्स सीडी सामने आई जिसमें कथित तौर पर नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए। सेंट्रल फरेंसिक लैब में की जांच में सीडी सही पाई गई। नित्‍यानंद को इस मामले में जेल भी हुई लेकिन बाद में जमानत मिल गई.

स्वामी भीमानंद चित्रकूट के चमरौहा गांव के रहने वाले भीमानंद महाराज पर भी सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था. 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार हुए भीमानंद ने जेल से छूटने के बाद खुद को साईं बाबा का अवतार घोषित कर दिया था। पहले गार्ड की नौकरी करने वाले भीमानंद का वास्‍तविक नाम शिवमूरत द्विवेदी है। बाबा बनने के बाद 12 साल के अंदर स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। इनको भी मंहगी कारों का शौक है.

घर में बेटा नहीं होने के कारण तीन बेटियों और उनके पिता को झेलनी पड़ रही है दादाजी की तानाशाहीअभियान की दुहाई देते हुए बेट...
27/08/2017

घर में बेटा नहीं होने के कारण तीन बेटियों और उनके पिता को झेलनी पड़ रही है दादाजी की तानाशाही
अभियान की दुहाई देते हुए बेटियों ने कानून से इंसाफ की गुहार लगायी है. थाने की मध्‍यस्‍ता के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा है.

रांची : राजधानी रांची में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहीम की उस वक़्त धज्जिया उड़ गयी जब रातू रोड की रहने वाली दो बेटियों ने अपने परिवार के हक़ के लिए अल्बर्ट एक्का चौक में बैनर के साथ प्रदर्शन किया. अब पारिवारिक कलह से परेशान बेटियों ने आंदोलन का रास्‍ता अपना लिया है. हाथों में प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की दुहाई देते हुए बेटियों ने कानून से इंसाफ की गुहार लगायी है. थाने की मध्‍यस्‍ता के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा है. बेटियों का आरोप है की उनके दादाजी हमेशा उन्‍हें परेशान करते रहते हैं.

मामला रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है. रातु रोड के मेट्रो गली निवासी प्रीतम दास गाबा की पोतियों ने उनपर आरोप लगाया है कि हमारे दादाजी हमारे पिता और हमसभी को केवल इसलिए घर से निकाल देना चाहते हैं कि हमारा कोई भाई नहीं है. वो कभी पानी बंद कर देते हैं तो कभी हमारे कमरे की लाइट काट देते हैं.

ट्विंकल ने कहा कि हमारे पिताजी एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. हम तीन बहनें हैं, मैं सबसे बड़ी हूं. मैं 11 वीं पढ़ती हूं, जबकि मेरी दोनों छोटी बहने 10वीं और 9वीं में पढ़ती हैं. पिताजी काफी परिश्रम कर हमलोगों का भरण पोषण कर रहे हैं साथ ही हमारी पढ़ाई का खर्च भी वहन कर रहे हैं.

ट्विंकल ने कहा - 'हमलोग इतने संपन्‍न नहीं हैं कि किराये के मकान में रह सकें. हमारे दादाजी हमारे पिताजी को घर से निकाल देना चाहते हैं. उनका कहना है कि तुम्‍हारा कोई बेटा नहीं है, इन बेटियों के लिए तुम्‍हें घर में हिस्‍सा नहीं मिलेगा. दादाजी हर रोज झगड़ा करते हैं. घर का पानी और बिजली बंद कर देते हैं. हमलोगों को जीना दुभर हो गया है.

ट्विंकल का कहना है - 'दादाजी हमलोगों को घर से निकाल कर हमारी बुआ को घर का हिस्‍सेदार बनाना चाहते हैं. उनका कहना है कि जिसका बेटा होगा उसी को हिस्‍सा दिया जायेगा.' सभी बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने की बात कही. उन्‍होने कहा कि थाना और बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करने के बाद भी कोई उपाय नहीं निकल पाया है.

राम रहीम की बेटी ने कहा- बीजेपी ने दिया धोखा, डील हुई थी कि सरकार बनने के बाद केस हटाएंगेहरियाणा में सरकार बनाने के लिए ...
27/08/2017

राम रहीम की बेटी ने कहा- बीजेपी ने दिया धोखा, डील हुई थी कि सरकार बनने के बाद केस हटाएंगे
हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने बाबा से समर्थन मांगा था। समर्थन के बदले सरकार बनने के बाद केस हटाने की डील हुई थी।

बलात्कार के मुजरिम राम रहीम के जेल जाने के बाद एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। इस बार का खुलासा वाकई चौकाने वाला है। दरअसल राम रहीम के साथ बीजेपी नेताओं की नजदीकियों और डेरा में बीजेपी नेताओं द्वारा लगाई जाने वाली हाजरी की कई तस्वीरें तो सामने आ चुकी हैं, लेकिन ताजा खुलासे कि मानें तो हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने बाबा से समर्थन मांगा था। समर्थन के बदले सरकार बनने के बाद केस हटाने की डील हुई थी।
दरअसल राम रहीम को इस बात का अंदाजा पहले से ही हो चुका था कि जिस बलात्कार के मामले में लो घिरे हैं उससे बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। ऐसे में खुद को पाक साफ बताने और जेल जाने से बचने के लिए तिकड़मी बाबा जो कभी कांग्रेस के करीबी माने जाते थे उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के वक्त से ही बीजेपी का दामन थामना शुरू कर दिया। हरियाणा में बीजेपी का समर्थन करने के बदले बाबा ने बीजेपी के बड़े नेताओं से डील की थी कि सरकार बनने के बाद बाबा के ऊपर से रेप का केस खत्म करा दिया जाएगा। लेकिन अब जब बाबा राम रहीम जेल पहुंच चुके हैं तब उनकी बेटी का कहना है कि बीजेपी ने राम रहीम के साथ धोखा किया है।

राम रहीम की तीन बेटियों में से एक हनीप्रीत ने कोर्ट के आदेश को अन्याय करार दिया है। बीजेपी के बड़े नेताओं पर आरोप लगाते हुए उसने कहा कि बीजेपी वालों ने उनके साथ बड़ा धोखा किया है। हनीप्रित का कहना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के वक्त मनोहर लाल खट्टर ने बाबा की मुलाकात अमित शाह से कराई। इस दौरान ये डील हुई कि डेरा के प्रभाव वाली 28 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए डेरा फरमान जारी करेगा। इसके बाद खुद बीजेपी के बड़े नेताओं ने बाबा से पूछा कि इसते बदले आपको क्या चाहिए, जिसपर बाबा ने कहा कि उनपर चल रहा रेप का झूठा मुकदमा खत्म कर दिया जाए। डील के मुताबिक डेरा ने मतदान से पहले बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए फरमान भी जारी किया और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में जीत भी मिली। लेकिन बीजेपी अपने वादे से पलट गई।

बताया जाता है बाबा राम रहीम को बीजेपी के करीब लाने में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा रोल है। 2014 लोकसभा चुनाव को दौरान ही विजयवर्गीय ने बाबा और बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग करानी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा आरोपी करार दिए जाने के बाद साक्षी महाराज ने विजयवर्गीय के कहने पर ही बाबा के पक्ष में बयान दिया था। हालांकि इस बात का अभी कोई प्रमाण तो नहीं है, लेकिन पार्टी में इस तरह की बयानबाजी करवाने के लिए विजयवर्गीय काफी फेमस हैं। इसलिए सूत्रों की इस बात पर भरोसा किया जा सकता है।

लोहिया अस्पताल में महिला की लाश को रात भर नोचते रहे कुत्तेलखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की घटना के बाद एक बार फिर अस्पत...
27/08/2017

लोहिया अस्पताल में महिला की लाश को रात भर नोचते रहे कुत्ते

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में अव्यवस्था और लापरवाही के चलते एक शर्मनाक वाक्या हुआ है, फूड प्वाइजनिंग की शिकार महिला का शव कुत्ते रात भर नोचते रहे। मौत के सदमे से दुखी परिजनों ने जब यह देखा तो कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है, तीनों कर्मचारी संविदा पर तैनात थे।

चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली 40 वर्षीया ऊषा तिवारी पत्नी विनोद कुमार तिवारी को कल शनिवार को पेट दर्द की शिकायत पर घरवालों ने सुबह भर्ती कराया गया था। मृत महिला के भतीजे आनन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत को लेकर हम लोगों ने कल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शाम 6 बजे ऊषा तिवारी ने दम तोड़ दिया। आनन्द ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा, इसलिये शव को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था।


आनन्द के अनुसार सुबह जाकर जब देखा हम लोगों के होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था, फर्श पर खून पड़ा था तथा कान, नाक, बाल सब गायब थे। शव का चेहरा बहुत ही विकृत हो चुका था। उन्होंने बताया कि शव के पास ही जानवर के पैरों के निशान भी थे, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की गयी। आनन्द, जो कि भाजपा के स्थानीय नेता भी बताये जा रहे हैं, ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि शव का पोस्टमार्टम का लाइव टेलीकास्ट करते हुए वीडियोग्राफी करायी जाये।

माना जा रहा है कि महिला का शव पोस्टमार्टम हॉउस में रखवा दिया था। देर रात पीएम हॉउस का चैनल बंद कर दिया गया था। बताया जाता है कि लोहे के चैनल का कुछ हिस्सा खुला था, इसी के रास्ते से कुत्तों ने प्रवेश किया होगा। कुत्तों ने मृत महिला के मुंह को नोच कर खा लिया। खून से लथपथ महिला के शव को कुत्तों ने खूब घसीटा। कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख परिजनों के होश उड़ गए।

इस बारे में अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी ने घटना को दुखद बताते हुए पोस्टमार्टम हाउस में बरती गयी लापरवाही के लिए तीन कर्मचारियों को दोषी माना है तथा तीनों को हटा दिया गया है। हटाये गये दोषी कर्मचारी सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर तथा वार्ड ब्वॉय तीनों संविदा पर कार्यरत थे।

अयोध्या जैसे हालात बनाने की फिराक में हैं राम रहीम के समर्थक, TIE NEWS
25/08/2017

अयोध्या जैसे हालात बनाने की फिराक में हैं राम रहीम के समर्थक, TIE NEWS

सिर्फ साध्वी की इज्जत लूटने के मुजरिम नहीं हैं राम रहीम, खून के छीटों से भी सने हैं इनके हाथसाध्वी के साथ बलात्कार मामले...
25/08/2017

सिर्फ साध्वी की इज्जत लूटने के मुजरिम नहीं हैं राम रहीम, खून के छीटों से भी सने हैं इनके हाथ
साध्वी के साथ बलात्कार मामले में सजा पाने के बाद हत्या का मामला कर रहा है राम रहीम का इंतजार--TIE NEWS

अपने आश्रम की साध्वी से बलात्कार करने के आरोप में दोषी पाए गए बाबा राम रहीम को पुलिस जेल ले गई। लेकिन बाबा की अपराध यात्रा यहीं खत्म नहीं होती है। बहुत जल्द ही राम रहीम के खिलाफ हत्या के केस में भी फैसला आ सकता है। हत्या का ये मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को लेकर है जिसके खून के छींटे स्यंभू गॉड मैन राम रहीम के दामन पर भी है।

राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का भी आरोप है। दरअसल रामचंद्र ने अपने अखबार के जरिए राम रहीम के खिलाफ 15 वर्ष पहले साध्वी के साथ रेप का मामला उजागर किया था। दरअसल रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में साध्वी के उस गुमनाम पत्र को छापा था जिसमें साध्वी ने राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था।

रामचंद्र छत्रपति की 24 अक्टूबर 2002 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या राम रहीम के खिलाफ साध्वी के साथ रेप की खबर अखबार में छपने के कुछ महीने बाद ही की गई थी। अखबार में एक पत्र छापा गया था जिसमें लिखा गया था कि जब दो साध्वी राम रहीम के आश्रम पर शांति के लिए गईं तो बाबा राम रहीम ने उनके साथ रेप किया था। रामचंद्र के बेटे अंशुल ने पिछले 15 साल से अपने पिता की हत्या के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।



पत्रकार के बेटे ने बताया कि पिता को गोली लगने के बाद वो अस्पताल में 28 दिनों तक मौत से जंग लड़ते रहें। इस दौरान पुलिस को दिए अपने स्टेटमेंट में उन्होंने राम रहीम का नाम भी लिया लेकिन पुलिस ने राम रहीन का नाम केस में नहीं डाला। जिसके बाद मैंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की और जिसके बाद 2003 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल ले जाया जाएगा राम रहीम को, प्रशासन की वैन में बैठे हैं बाबायौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रम...
25/08/2017

हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल ले जाया जाएगा राम रहीम को, प्रशासन की वैन में बैठे हैं बाबा
यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार होने के बाद अब उन्हें रोहतक जेल हेलीकॉप्टर से ले जाया जा सकता है।
नई दिल्ली- यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार होने के बाद अब उन्हें रोहतक जेल हेलीकॉप्टर से ले जाया जा सकता है। बाबा को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार कर दिया है। गुरमीत राम रहीम अदालत में हाथ जोड़कर खड़े रहे।

उधर फैसले की संवेदनशीलता देखते हुए कोर्ट ने परिसर में फोन बंद करा दिए हैं। बिना आधिकारिक प्रेस रिलीज के कोई भी चैनल खबर ब्रेक नहीं करेगा। ताकि कोई अफवाह और गलत खबर न फैले।

28 अगस्त को आएगा सजा का फैसला

फैसले के वक्त बाबा राम रहीम अदालत में मौजूद रहे और उनके चेहरे से हवाइयां उड़ने लगीं। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। बताया जा रहा कि उन्हें सात साल की जेल हुई है। सजा का निर्धारण कोर्ट 28 अगस्त को करेगी।

16 साल पहले साध्वी से दुष्कर्म मामले में फैसले के लिए सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी। फैसले के चलते पंचकूला के आसपास समर्थकों की भारी भीड़ के चलते हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यदि जरुरत पड़ी तो चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम को अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।

जल रहा है हरियाणा, नहीं लग रहा मुख्यमंत्री का फोन -आखिर ख़मोश क्यों है CM खट्टर - शून्य सत्ता, सिस्टम फेल ?  न राम है न ...
25/08/2017

जल रहा है हरियाणा, नहीं लग रहा मुख्यमंत्री का फोन -आखिर ख़मोश क्यों है CM खट्टर - शून्य सत्ता, सिस्टम फेल ?
न राम है न रहीम, यह हरियाणा सरकार की बेसुधगी का आलम है जहां राज्य जल रहा है और सीएम ख़ामोश हैं ? नहीं लगता उनका फोन, गायब हैं प्रवक्ता...
नाक़ाम व्यवस्था, निकम्मी सरकार, जी हां हरियाणा की खट्टर सरकार पूरी तरह से असफल, नाक़ाम लाचार और बेबस नज़र आ रही है. साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने बालात्कारी क्या कहा बाबा के समर्थक बेक़ाबू हो गए और डेरा के गुडों के आगे चरमरा गई व्यवस्था. समूचा हरियाणा अब संविधान भरोसे नहीं राम भरोसे चल रहा है. ख़त्म है क़ानून प्रशासन, चरमरा गई है राज्य व्यवस्था. यहां दो साल में दो बार आर्मी को मार्च करना पड़ा, फेल होते सिस्टम को आगे मुख्यमंत्री का फोन लग नहीं रहा , सारे प्रवक्ताओं को सांप सूंघ गया, यब बेबसी नहीं नाक़ारगी की नज़ीर है जिसके आगे राजनीतिक सत्ता शून्य हो चुकी है. TIE NEWS ने सीएम दफ़्तर फोन मिलाया तो फोन तो उठाया गया लेकिन जवाब नहीं दिया जा रहा बल्कि ख़ामोशी और सन्नाटे के ज़रिये नीरो होने का परिचय दिया जा रहा है.

हरियाणा में 224 और पंजाब में 64 जगहों पर डेरा समर्थकों के हिंसा के बीच 11 लोगों के मौत की सूचना.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के सीएम से बातकर हालात का जायजा लिया.

पंचकूला के रिहाईशी इलाके में घुसे डेरा समर्थक, सेक्टर-5 के दफ्तर में किया तांडव, स्कूलों को भी नहीं छोड़ा

सिरसा में पांच जगहों पर हिंसा की खबर, SWAT और RAF की टीम मौके पर पहुंची.

हरियाणा के फतेहाबाद के तौहाना में नगर परिषद के ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला.

पंजाब के संघरुर के शुलार इलाके में तहसील ऑफिस पर डेरा समर्थकों का तांडव.

पंजाब के मोंगा के दगरु रेलवे स्टेशन पर डेरा समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा.

पंचकूला, बठिंडा और फिरोजपुर में कर्फ्यू लगाया गया लेकिन सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर कह रहे हैं कि बढ़ा चढ़ाकर दिखा रहा है मीडिया.

डेरा समर्थकों को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग कर रही है पुलिस, आंसू गैस के गोले दागे गए, पंचकूला में इनकटैक्स का ऑफिस आग के हवाले किया. मनसा में डेरा समर्थकों ने दो वैन में आग लगा दी है. पंचकूला और सिरसा में मीडिया की टीम पर डेरा समर्थकों का हमला. पंजाब के बरनाला में टेलीफोन एक्सचेंज में तोड़फोड़.

दरअसल, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने रेपिस्ट क्या कहा बाबा के अनुयाईयों की अंधभक्ति के आगे सरकार पूरी तरह नाक़ाम रही. यह पहले से तय था कि सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई करेगी. बेकाबू हो चुके समर्थक तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. पुलिस और डेरा समर्थकों के बीच हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई. मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया गया. ओबी वैन तोड़ दी गई.

वोट बैंक न होता राजनीति न होती और ऐसी राजनीतिक व्यवस्था न होती तो नहीं होता यह धर्मगुरू राम रहीम, नहीं होती इतनी बेबस क़ानून व्यवस्था, आखिर क्यों रचना पड़ा सुरक्षा का चक्रव्यूह, हेलीकॉप्टर - ड्रोन - घुड़सवार पुलिस - फ्लैग मार्च - आखिर क्यों? एक बाबा का फ़ैसला पढ़ा जाना था और सिस्टम इतना बेबस, यह फेल होते सिस्टम की लाचारगी की जीता जागता सुबूत है...

आस्था के ऊपस संविधान का दावा करती व्यवस्था का रूप देखिये, धारा 144 के बाद भी शक्ति प्रदर्शन ऐसा जैसे राज्य सत्ता उनकी व्यवस्था के आगे नतम्स्तक हो गई हो, एक राम रहीम के लिए व्यवस्था की इतनी उदासीनता आखिर क्यों, क्यों मिले मुख्यमंत्री के ओएसडी समर्थकों से, आखिर एक बाबा के पक्ष में दंडवत होती राजनीति अपने सामाजिक शून्यता क जाता जागता उदाहरण है...

शून्य हो गई धारा 144, शून्य हो गई व्यवस्था, शू्न्य हो गया लॉ एंड आर्डर, शून्य हो गई प्रशासन शून्य है सरकार ? सब कुछ जानता था प्रशासन, सब कुछ जानते थे सीएम खट्टर, अदालत पहले ही सरकार और डीजीपी को फटकार लगा चुकी थी फिर भी ऐसी बेसुधगी, ख़त्म हो गई व्यवस्था फेल हो गया सिस्टम फेल

क्या है कोर्ट का फैसला?

15 साल पुराने साध्वी से रेप के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है. सजा का एलान 28 अगस्त को होगा. अदालत के इस फैसले के तुरंत बाद गुरमीत राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया. जानकारी के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को रोहतक में रखा जाएगा. रोहतक में राम रहीम के लिए स्पेशल जेल बनायी गयी है.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेचकर हर्जाने की भरपाई होगीपंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश ...
25/08/2017

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेचकर हर्जाने की भरपाई होगी
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. राम रहीम की संपत्ति बेचकर हर्जाने की भरपाई की जाएगी.
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. राम रहीम की संपत्ति बेचकर हर्जाने की भरपाई की जाएगी. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार जिए जाने के बाद डेरा समर्थको ने शहर को आग के हवाले कर दिया था.

कोर्ट ने डेरा की संपत्ति की मूल्यांकन का आदेश भी दे दिया है. गौरतलब है कि बलात्कार के मामले में गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में भारी हिंसा और आगजनी हुई है, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. समर्थकों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया है. पंचकूला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट शुरू से इस मसले पर सख्त रहा है. शुक्रवार को फैसले से पहले ही कोर्ट ने कह दिया था कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षाबल हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं. हाई कोर्ट ने पंचकूला में डेरा समर्थकों के जुटने पर भी पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए हिंसा की स्थिति में चंडीगढ़ के डीजीपी को बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी थी.

कोर्ट के फैसले पर डेरा सच्चा का पहला बयान, रहीम के समर्थकों की हिंसा की आग पहुंची दिल्लीहिंसा की आग पंजाब और हरियाणा में...
25/08/2017

कोर्ट के फैसले पर डेरा सच्चा का पहला बयान, रहीम के समर्थकों की हिंसा की आग पहुंची दिल्ली
हिंसा की आग पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग दिल्ली पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में सात जगहों पर हिंसा की खबर है।

नई दिल्ली- साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही बाबा को दोषी करार दिया वैसे ही रहीम के अनुयायी भड़क उठे। हिंसा की आग पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग दिल्ली पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में सात जगहों पर हिंसा की खबर है। इनमें मंगोलपुरी, लोनी, ख्याला, जीटीबी नगर बाइपास और आनंद विहार रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

कोर्ट के फैसले से नाराज डेरा समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लगा दी है। बता दें कि ट्रेन खाली खड़ी थी। इसके साथ ही डेरा समर्थकों ने लोनी गोल चक्कर के पास खड़ी बस में आग लगा दी। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बाबा रहीम को दोषी करार किए जाने के बाद भड़की हिंसा में पूरा पंचकूला जल रहा है। भड़की आग पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग दिल्ली पहुंच गई है। इस पूरे मामले में खट्टर सरकार खामोश है। हरियाणा सीएम खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि दोषियों को सजा दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। जबकि इस पूरे मामले में पीएम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि दिल्ली के बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डेरा का ये पहला बयान

डेरा सच्चा ने बयान दिया है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। बता दें कि कोर्ट के फैसले पर डेरा का ये पहला बयान है।

Address

Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Indian Exposure posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Indian Exposure:

Share