Zindagi With Richa

Zindagi With Richa A talk show for peaceful and meaningful conversations. Talking about life's struggles & success, ups and downs, failures and victories.
(2)

09/06/2026

आज भारत की पहली महिला IPS अधिकारी जी का जन्मदिन है। उन्हें Zindagi With Richa की टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज जानिए उनकी ज़िंदगी का वो किस्सा, जिसने उनके सपनों को नई दिशा दी।
एक Lady Deputy Commissioner को देखकर Kiran Bedi ने ठान लिया था कि वो भी वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगी। उस एक पल ने उनके भीतर ऐसा जुनून जगाया कि उन्होंने भारत की पहली महिला IPS Officer बनने तक का सफ़र तय कर लिया।
सुनिए हौसले, मेहनत और देशसेवा के जज़्बे से भरी Kiran Bedi की हिम्मत वाली कहानी।

08/06/2026

World Brain Tumor Day पर सुनिए Sruchi Vadalia की कहानी। स्रुचि के बारे में जानकर आपका ज़िंदगी को देखने का नज़रिया बदल जाएगा। जब आपको पता हो कि ज़िंदगी कभी भी साथ छोड़ सकती है, तब भी हर दिन मुस्कुराकर जीना कितना कठिन होता है, इसे Sruchi Vadalia से बेहतर शायद ही कोई समझ पाए।

बार-बार सिरदर्द होने पर ये सोचना कि कहीं मुझे ब्रेन ट्यूमर तो नहीं का ख़्याल आज के तनाव भरे दौर में किसी को भी डरा सकता ...
08/06/2026

बार-बार सिरदर्द होने पर ये सोचना कि कहीं मुझे ब्रेन ट्यूमर तो नहीं का ख़्याल आज के तनाव भरे दौर में किसी को भी डरा सकता है. हममें से ज़्यादातर लोग दर्द होते ही या तो इंटरनेट पर लक्षण खंगालने लगते हैं या फिर तुरंत कोई पेनकिलर खाकर उसे स्ट्रेस का नाम दे देते हैं. लेकिन क्या हर सिरदर्द सिर्फ़ थकान है या क्या हर ट्यूमर का मतलब ज़िंदगी का अंत है?विश्व ब्रेन ट्यूमर डे पर जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना.

Blog link is in bio 👆

07/06/2026

Cancer Survivors Day उन लाखों लोगों के साहस, संघर्ष और जीत को समर्पित है जिन्होंने कैंसर जैसी जटिल बीमारी का सामना किया और उससे बाहर निकलकर जीवन को एक नया अर्थ दिया। दिल्ली के .vikrant भी ऐसे ही एक कैंसर सर्वाइवर हैं। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ़ बीमारी से लड़ने की नहीं, बल्कि उस हौसले की भी है जिसने उन्हें सबसे मुश्किल दिनों में संभाले रखा। इस Cancer Survivors Day पर सुनिए उनकी कहानी, जो याद दिलाती है कि कई बार इलाज सिर्फ़ दवाओं से नहीं उम्मीद से भी होता है।

zindagiwithricha

07/06/2026

Cancer Survivors Day उन लोगों के साहस को सलाम करने का दिन है जिन्होंने कैंसर जैसी जटिल बीमारी का सामना किया, लेकिन कैंसर का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में क्या आता है? डर, अनिश्चितता और अनगिनत सवाल...लेकिन जब कथक डांसर इस दौर से गुज़रीं, तो उन्हें एक ऐसी सच्चाई समझ आई, जिसने पूरी लड़ाई को देखने का उनका नज़रिया बदल दिया। आख़िर वो क्या था, जिसने उन्हें इस दर्दनाक सफ़र में सबसे ज़्यादा सहारा दिया? सुनिए उनकी कहानी, इस Cancer Survivors Day पर।

06/06/2026

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है, Zindagi With Richa की टीम भी जब जंतर-मंतर पहुँची, जहाँ हमने उन युवाओं से बातचीत की जो CJP के समर्थन में वहाँ मौजूद थे। उन्होंने अपनी सोच, अपने सवाल और इस आंदोलन से जुड़ी उम्मीदों को हमारे साथ साझा किया। देखिए हमारी इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में...







womenreporterswithricha

06/06/2026

Padma Awards 2026 में पद्मश्री से सम्मानित Techi Gubin जब Zindagi With Richa पर आए, तो उन्होंने अपनी जनजाति और नॉर्थ ईस्ट के इतिहास से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर शायद आप भारत के इतिहास को एक नए नज़रिए से देखेंगे। जानिए इस रोचक कहानी को Zindagi With Richa के नए एपिसोड में। सिर्फ़ हमारे YouTube चैनल पर।

People's Padma 2026

05/06/2026

My small contribution to keep our Mother Earth green.

05/06/2026

World Environment Day पर हम अक्सर पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने की बातें करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि पूरी ज़िंदगी का मिशन बन जाता है।

प्रोफेसर ने भी पर्यावरण के लिए एक ऐसा सपना देखा, जिसे पूरा करने की राह आसान नहीं थी। एक समय ऐसा आया, जब इस सफ़र को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार को एक बेहद कठिन फैसला लेना पड़ा।

आख़िर ऐसी क्या परिस्थिति थी कि घर के गहने तक बेचने की नौबत आ गई?
क्या था वो मकसद, जिसके आगे निजी सुविधाएँ और आराम भी छोटे पड़ गए?

इस World Environment Day पर सुनिए एक ऐसी कहानी, जिसमें सिर्फ़ संघर्ष नहीं… बल्कि त्याग, विश्वास और पर्यावरण के लिए पूरी तरह समर्पण छिपा है।

हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' हमें ये याद दिलाता है कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु...
05/06/2026

हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' हमें ये याद दिलाता है कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पर्यावरण संरक्षण आज पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गया है, आइए - पेड़ लगाएँ, पानी बचाएँ और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zindagi With Richa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Zindagi With Richa:

Share