Quint Hindi

Quint Hindi मीडिया से गायब मुद्दे, खबरों से गायब जानकारी, बिना मसाले का तड़का और पूरी जिम्‍मेदारी, यहां सब मिलेगा

Visit our website: www.QuintHindi.com

Follow us on Twitter: twitter.com/QuintHindi

Follow us on Telegram: https://t.me/QuintHindi

Subscribe to our YouTube Channel: http://www.youtube.com/quint-hindi

06/08/2026

Bankipur By-Election: 31 साल बाद BJP क्यों हार गई?

क्या 31 साल बाद बांकीपुर में बीजेपी की हार सिर्फ एक उपचुनाव का नतीजा है, या बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट?     ...
06/08/2026

क्या 31 साल बाद बांकीपुर में बीजेपी की हार सिर्फ एक उपचुनाव का नतीजा है, या बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट?

...

पटना के हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ र...
03/08/2026

पटना के हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं. BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन के इस सबसे मजबूत गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है. इस संभावित जीत के साथ ही बिहार विधानसभा में जन सुराज पार्टी की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है.
राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पहली बार खुद सीधे चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था. चुनावी रुझानों में शुरुआत से ही प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर बढ़त बना रखी है, जो लगातार जारी है. इन रुझानों ने साबित कर दिया है कि जन सुराज का 'व्यवस्था परिवर्तन' का नारा जनता के बीच काम कर रहा है.
इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक नजर आ रहा है. आरजेडी ने एक बार फिर रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता 46,300 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.

जंतर मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने वाली AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा से खास बातचीत.
03/08/2026

जंतर मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने वाली AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा से खास बातचीत.

Neha Bora Interview: नेहा का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है. उनके पिता आर्मी में हैं और मां बीजेपी की समर्थक रही हैं.

23/07/2026

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इसकी शुरुआत छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो दिखाकर की. इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पूरी व्यवस्था से निराश और गुस्से में है. पिछले 10 सालों में 152 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. उन्होंने सरकार को घेरते हुए साफ कहा कि अपने हक और निष्पक्ष परीक्षा की मांग करने वाले ये युवा कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि हमारे देश का भविष्य हैं. सरकार को लाठियों के दम पर उनकी आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए.

20/07/2026

नीट (NEET) विवाद और परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का बड़ा अनशन आज खत्म हो गया है. पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छात्र नेताओं ने आज अपना उपवास तोड़ दिया है.
देश के लाखों छात्रों के भविष्य और परीक्षा सिस्टम को सुधारने की मांग को लेकर ये छात्र पिछले 23 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर थे. इस लंबे और कड़े संघर्ष के बाद आज आखिरकार उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया है.

DelhiNews JusticeForNEET

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत...
19/07/2026

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

गीतांजलि का दावा है कि अस्पताल ने उन्हें पहले बताया था कि सोनम वांगचुक का पोटैशियम स्तर गिरकर 2.9 हो गया है, जो जानलेवा हो सकता है. लेकिन जब अस्पताल ने सार्वजनिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया, तो उसमें यह आंकड़ा नहीं बताया गया और सिर्फ इतना कहा गया कि पोटैशियम का स्तर कम हो रहा है. इसके बाद जब उन्होंने एक निजी लैब से स्वतंत्र जांच कराई, तो पोटैशियम स्तर 3.5 निकला, जिसे सामान्य माना जाता है.

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन न तो सोनम वांगचुक को डिस्चार्ज कर रहा है और न ही उन्हें किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट होने की अनुमति दे रहा है. गीतांजलि ने कहा कि वार्ड के बाहर करीब 30 पुलिसकर्मी और पूरे अस्पताल में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह इलाज नहीं, बल्कि इलाज के नाम पर "अवैध हिरासत" है.

18/07/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई है. दिल्ली के जंतर मंतर पर इस घटनाक्रम के बाद हंगामा मच गया. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा कि कैसे महिला अचानक ही दीपके के पास पहुंची और इंक फेंका. ये पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे.

18/07/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया है. लेकिन इस आंदोलन की आग बुझी नहीं है. सोनम वांगचुक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अनशन पर बैठे हैं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र मनीष.
मनीष की कहानी व्यवस्था की बदहाली को बयां करती है. उत्तर प्रदेश में पेपर लीक का अंतहीन सिलसिला और स्कूलों में 300 छात्रों पर सिर्फ 1 शिक्षक जैसी लाचारी ने उन्हें इस रास्ते पर ला खड़ा किया है. 19 दिनों से सिर्फ पानी के सहारे बैठे मनीष का वजन 9 किलो कम हो चुका है, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ.
व्यवस्था से अपनी लड़ाई पर मनीष कहते हैं, "हमारा भविष्य कैसा होगा, उसी सवाल को हल करने के लिए हम यहाँ बैठे हैं." एक पीएचडी छात्र की यह आपबीती सीधे तौर पर देश के सिस्टम और उसकी जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े करती है.

18/07/2026

पुलिस से बचकर जंतर-मंतर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सासंद पुष्पेंद्र सरोज

Address

Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Quint Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Quint Hindi:

Shortcuts

Share