TodayBreakingNews

TodayBreakingNews हर खबर पर तेज नजर रखने के लिये पेज को लाईक एवं शेयर करें| देश के हर खबर के लिये TodayBreakingNews पेज को लाईक करें|

06/08/2026
30/07/2026

आदिवासी समाज से परिचर्चा : सोनभद्र जिले के नधीरा ग्राम पंचायत के चौपाल पर गोंड समाज के युवक से स्थानीय संवाद।

29/07/2026

सोनभद्र जिले के आदिवासी अंचलों में विकास की हकीकत बयां करती आदिवासी समाज के युवक से बातचीत✍️पूरी वीडियो आज शाम 6 बजे फेसबुक पर अपलोड होगी

26/07/2026

सोनभद्र जिले दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बकरिहवाँ निवासी सनातनी (खरवार) आदिवासी युवा ने धर्मांतरण पर क्या बोला हर आदिवासी भाई को सुनना चाहिए। कैसे कुचक्र में भोले हिंदू आदिवासी भाइयों को उनके धर्म से दूर करने का कुचक्र रचा जा रहा है?

राहुल गांधी और अखिलेश यादव मजबूती के साथ छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। ...
21/07/2026

राहुल गांधी और अखिलेश यादव मजबूती के साथ छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। यह तस्वीर भविष्य में नई राजनीति की कहानी लिखेगी।

21/07/2026

Congress Leader Rahul Gandhi Live

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता पहुंचे लोक कल...
21/07/2026

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता पहुंचे लोक कल्याण मार्ग

मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव केसी वेणुगोपाल, मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि देश के युवाओं के हितों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मामलों में सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। पार्टी ने मांग की कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब दे और आवश्यक कार्रवाई करे।

Delhi News: प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

20/07/2026

12 साल में पहली बार सरकार युवाओं के दबाव में बातचीत के लिए मजबूर हुई। अब युवाओं को न्याय देना होगा। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा बयान। दिल्ली में सियासी हलचल तेज!

Delhi News : JP Nadda से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा बयान, बोले- ‘युवाओं को न्याय देना होगा, धर्मेंद्र प्रधान का समय...
20/07/2026

Delhi News : JP Nadda से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा बयान, बोले- ‘युवाओं को न्याय देना होगा, धर्मेंद्र प्रधान का समय खत्म’

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार पर युवाओं के आंदोलन का दबाव है। उन्होंने दावा किया कि 12 वर्षों में पहली बार सरकार बातचीत के लिए मजबूर हुई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना होगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सभी मांगें सरकार के सामने रख दी हैं और अब फैसला सरकार के हाथ में है।

सौरव दास ने कहा, “हमने अपनी बात रख दी है, अब गेंद सरकार के पाले में है। युवाओं को न्याय देना उनकी जिम्मेदारी है। हालांकि आज जिस तरह पुलिस का इस्तेमाल किया गया, उससे मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं है।” उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि “उनका समय समाप्त हो चुका है। अब सवाल सिर्फ इतना है कि वे कब जाएंगे।”

सौरव दास ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में पहली बार सरकार युवाओं के आंदोलन के दबाव में बातचीत के लिए आगे आई है। उन्होंने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें चर्चा के लिए बुलाया और उनकी बात सुनी।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि सभी मुद्दों पर विचार कर जल्द जवाब दिया जाएगा। अब आंदोलनकारी सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम!

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि “12 साल में पहली बार सरकार युवाओं के दबाव में बातचीत के लिए मजबूर हुई है।” साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

क्या सरकार युवाओं की मांगों पर फैसला लेगी? अपनी राय कमेंट में बताइए।

Address

Sector-62, E-160
Noida
201301

Telephone

07376599609

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TodayBreakingNews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TodayBreakingNews:

Shortcuts

Share

Category