Khabre Junction

Khabre Junction Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabre Junction, Media/News Company, Noida.

खबरे जंक्शन देश का उभरता हुआ चैनल है। जहाँ आप अपने राज्य और शहर की हर खबर से रूबरू होंगे। साथ ही आप यहाँ देश-दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन का लुत्फ़ भी उठा सकेंगे।

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने शुक्रवार को भारी बारिश के दौ...
08/08/2026

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान स्वयं मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

06/08/2026

रामपुर में एक ही प्लॉट की कई रजिस्ट्रियों का आरोप, पीड़ित ने जांच और न्याय की लगाई गुहार

गाजियाबाद जिले के थाना मोदीनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मोदीनगर के फफराना रोड (नि...
06/08/2026

गाजियाबाद जिले के थाना मोदीनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मोदीनगर के फफराना रोड (निकट गायत्री पैलेस) के निवासी 75 वर्षीय वृद्ध और हृदय रोगी रामेश्वर दयाल पुत्र श्री रामजीलाल ने अपनी आपबीती बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।

रामपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरीश ग...
06/08/2026

रामपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यशाला में जिला प्रभारी राजा वर्मा और पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रामपुर भाजपा जिला कार्यालय में 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात.....

Amritsar: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर लाइसेंसी पिस्टल ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफ...
06/08/2026

Amritsar: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर लाइसेंसी पिस्टल ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखा सिंह (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है।

Mirzapur: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत म...
06/08/2026

Mirzapur: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Varanasi: स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी में बुधवार को स्तनपान ...
06/08/2026

Varanasi: स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी में बुधवार को स्तनपान जागरूकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।खगोल शास्त्र

सेमिनार रूम में आयोजित इस संगोष्ठी में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों तथा स्तनपान कराने वाली माताओं ने सक्रिय भागीदारी की। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.आर. सिंह ने नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के प्रथम घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना तथा पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शिशु का संतुलित विकास सुनिश्चित होता है।

प्रयागराज। सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व माना गया है। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग पूर...
06/08/2026

प्रयागराज। सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व माना गया है। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। यमुना तट पर स्थित शहर के सबसे प्रमुख ‘प्राचीन सिद्धपीठ श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर’ में सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है।

प्रयागराज। सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व माना गया है। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रय...

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व से कुछ दिन पहले अमृतसर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर...
06/08/2026

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व से कुछ दिन पहले अमृतसर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। जहां रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं, वहीं अमृतसर के न्यू मॉडल टाउन, खंडवाला (छेहरटा) इलाके में एक सगे भाई पर अपनी ही बहन को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

फरीदाबाद के सेक्टर-18 में एक बड़ा बवाल सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क पर बैठी गायों के झुंड ...
06/08/2026

फरीदाबाद के सेक्टर-18 में एक बड़ा बवाल सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क पर बैठी गायों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब आधी रात 12 बजे से 2बजे के बीच बताई जा रही है जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabre Junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabre Junction:

Shortcuts

Share