News Sting

News Sting गली की खबर से देश की बड़ी बात तक. तटस्थ, जरूरी और थोड़े स्टिंग के साथ. जुड़े रहिए, सच जानिए.

28/07/2026

पेपर लीक बिल पर अखिलेश का तंज: एक ‘प्रधान’ को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया गया| Mansoon Session। Parliament| Sansad Speech| Akhilesh Yadav|

नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने एक ‘प्रधान’ को हटाकर असल में ‘प्रधानमंत्री’ को बड़े संकट से बचा लिया। अखिलेश ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने सरकार से आंदोलन के दौरान युवाओं को दिए गए आश्वासनों को सदन के पटल पर सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही भर्तियों में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए।

25/07/2026

प्रयागराज में शनिवार को NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में हजारों छात्रों ने सुभाष चौराहा और पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने नारे लगाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने इसे युवाओं और छात्रों की जीत बताया।

25/07/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन बिल को हरी झंडी दे दी है। NEET और UGC-NET जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ बने इस सख्त ड्राफ्ट बिल के तहत संगठित अपराधों के लिए 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है।

त्वरित न्याय के लिए मामलों का फैसला तीन महीने में करने हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे। सरकार इस विधेयक को 27 जुलाई को लोकसभा में पेश करेगी।

20/07/2026

जंतर-मंतर से संसद मार्च पर बवाल: बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद लाठीचार्ज, कई हिरासत में
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से निकाले गए CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार मार्च के लिए अनुमति नहीं थी और नई दिल्ली में धारा 163 लागू थी। बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने लाठीचार्ज किया तथा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

19/07/2026

दिल्ली पुलिस अलर्ट: CJP की संसद मार्च पर पुलिस का सख्त संदेश, बिना अनुमति प्रदर्शन पर होगी कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली: CJP द्वारा 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च की खबरों के बीच नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने स्पष्ट किया कि दिल्ली पुलिस को इस संबंध में न कोई अनुमति आवेदन मिला है और न ही कोई अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, विरोध मार्च या प्रदर्शन पर प्रतिबंध है। संसद सत्र शुरू होने के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और किसी भी गैरकानूनी जमावड़े से दूर रहने की अपील की। इस प्रकार से प्रदर्शन को कुचलने की नीति पर आपकी क्या राय है कमेंट में बताइए।

18/07/2026

प्रयागराज में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 'लेटे हनुमान जी के स्नान' की चर्चाएं तेज, प्रशासन अलर्ट पर

प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 18 जुलाई तक गंगा (फाफामऊ) 77.89 मीटर और यमुना (नैनी) 73.93 मीटर पर बह रही हैं, जबकि खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल दोनों नदियाँ खतरे के स्तर से नीचे हैं, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। निचले इलाकों के लोगों और दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच 'लेटे हनुमान जी के स्नान' को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

16/07/2026

यूपी में 27,000 सरकारी स्कूलों के विलय पर घमासान: बच्चों के भविष्य या संसाधनों का खेल?

उत्तर प्रदेश में 50 से कम छात्र संख्या वाले करीब 27,000 प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के विलय (मर्ज) और 'पेयरिंग' नीति ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार जहां इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन प्रबंधन का जरिया मान रही है, वहीं शिक्षक संगठन और विपक्ष इसे आरटीई (RTE) कानून के '1 किमी दायरे' वाले नियम का उल्लंघन बता रहे हैं। यूडाइस रिपोर्ट के शून्य नामांकन वाले आंकड़े इस कदम का आधार बने हैं, लेकिन दूरदराज के गरीब व ग्रामीण बच्चों में ड्रॉपआउट बढ़ने की गंभीर चिंता है।

14/07/2026

भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने शिक्षा को व्यावहारिक बनाने की अनूठी पहल से लाखों युवाओं को प्रेरित किया। 1988 में स्थापित SECMOL के माध्यम से वे उन छात्रों को नई दिशा देते हैं जिन्हें पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था असफल मानती है। '3 इडियट्स' के फुंसुक वांगडू (रैंचो) का किरदार उनके विचारों और जीवन से प्रेरित माना जाता है। सौर ऊर्जा आधारित कैंपस, अनुभवात्मक शिक्षा और 'आइस स्तूप' जैसे नवाचार उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के मुद्दों पर उनका योगदान उन्हें देश के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में शामिल करता है।

13/07/2026

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा) और उमरिया जिलों से सामने आए हालिया मामलों ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की गंभीर स्थिति उजागर कर दी है। छिंदवाड़ा के हथोड़ा गांव में पुल और पक्की सड़क न होने से गर्भवती महिला को खाट पर नदी पार करानी पड़ी, जहाँ रास्ते में ही प्रसव हो गया। वहीं उमरिया में कीचड़ से एम्बुलेंस और ई-रिक्शा दोनों फंस गए, जिसके बाद ग्रामीण महिला को कंधों पर उठाकर हाईवे तक ले गए। ये घटनाएँ दूरस्थ इलाकों में सड़क, पुल और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

10/07/2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट को जलमग्न कर दिया, जिससे करीब 3,000 भरे और खाली गैस सिलेंडर तेज बहाव में नदी में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसकी तुलना फिल्म पुष्पा के मशहूर लकड़ी बहने वाले दृश्य से कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को नदी में बहकर आए सिलेंडरों से दूर रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सिलेंडर को छूने या घर ले जाने की कोशिश न करें और इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या एचपीसीएल को दें।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Sting posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share