17/10/2026
📍 धामपुर, बिजनौर | स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज!
बिजनौर के धामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायीकरण और समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं, संगनियों और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी है। 💥
प्रदर्शनकारी महिला कर्मचारियों का कहना है कि करीब 20 साल तक सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। कर्मचारियों के मुताबिक, लगभग ₹10,000 मासिक वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से स्थायीकरण और समान वेतन की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
📹 रिपोर्टर: मोहम्मद रहमान
📍 जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें।
#महिला_कर्मचारी #स्वास्थ्य_कर्मचारी #स्थायीकरण_की_मांग #समान_वेतन #बिजनौर_न्यूज #धामपुर_न्यूज