01/10/2026
दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में हवा में ही खौफनाक हालात बन गए। सामने आए वीडियो में यात्री चीखते और घबराए दिखाई दिए, जबकि विमान बेहद तेजी से नीचे आया।
फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान ने करीब 30 सेकंड में 14,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई गंवाई। कॉकपिट में हिंसक झड़प के बाद विमान ने पहले 7700 जनरल इमरजेंसी और फिर 7500 “unlawful interference” कोड जारी किया।
इजरायली अधिकारियों के मुताबिक सह-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। हालांकि घटना का पूरा मकसद अभी जांच के दायरे में है। Flydubai ने कॉकपिट में झड़प की पुष्टि की है।
विमान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।