01/07/2026
पुलिस ने गोली क्यों मारी #पुलिस को ही नहीं पता है 🧑🎄
#यूपी के मेरठ में 6 साल पहले हुए एक #कथित पुलिस #एनकाउंटर ने शेमन खान की जिंदगी को एक अंधेरे कमरे में समेट दिया है। पुलिस की तीन गोलियां उनकी कमर में लगीं, जिसके चलते वह पूरी तरह से चारपाई पर निर्भर हो गए हैं और बिना सहारे एक कदम भी नहीं चल सकते।
शुरुआत में मेरठ पुलिस का दावा था कि शेमन लूट की बाइक चला रहे थे। हालांकि, जब शेमन ने उस बाइक के वैध दस्तावेज पेश कर दिए, तो पुलिस ने अपनी कहानी बदलते हुए उन्हें लूट की साजिश में शामिल बता दिया। न्याय की बाट जोह रहा अपाहिज शेमन आज 6 साल बाद भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर पुलिस ने उसे गोली क्यों मारी? यह पूरी घटना पुलिस की जांच और एनकाउंटर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
#यूपी #बिहार #जंगलराज