Jalaunmetro

Call Directions Website Contact the business

Jalaunmetro जालौन जनपद की आवाज़ को बुलंद करने के लिए

16/08/2026

ब्याज का धंधा ऐसा कि एक व्यक्ति को गंवानी पड़ी अपनी जिंदगी प्लाट की रजिस्ट्री करने के बाद भी नहीं दिए पैसे

जालौन। मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने अपनी जान दे दी, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पत्नी शीला ने बताया कि प्रदीप ने इलाज के लिए राज बहादुर यादव से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे। इसमें से लगभग डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए गए थे। शेष रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि इसी लेनदेन के चलते राज बहादुर यादव ने प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली, लेकिन रजिस्ट्री के बाद भी प्रदीप को उसकी बताई गई शेष धनराशि नहीं दी गई।

शीला के अनुसार, प्लॉट की रजिस्ट्री होने के बाद प्रदीप कई बार राज बहादुर यादव से अपने रुपये देने की गुहार लगाता रहा। पत्नी का दावा है कि प्रदीप के अनुसार करीब छह लाख रुपये की धनराशि लेना बाकी थी। रकम न मिलने के कारण वह काफी परेशान था और लगातार न्याय की मांग कर रहा था।

न्याय की गुहार लगाते वीडियो भी सामने आए

मामले में प्रदीप के कुछ कथित वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें वह रुपये के लेनदेन से जुड़ी अपनी परेशानी बताते हुए पुलिस अधीक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अपने साथ हुई कथित घटना और धनराशि के विवाद का जिक्र करता नजर आता है।

हालांकि वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन तथा धमकी के आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रात में रुपये को लेकर हुई थी नोकझोंक

मृतक की पत्नी शीला ने बताया कि घटना से पहले रात में प्रदीप और राज बहादुर यादव के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर नोकझोंक हुई थी। शीला का आरोप है कि इस दौरान प्रदीप को धमकी भी दी गई थी। अगले दिन सुबह प्रदीप को अपने पांच माह के बेटे धीरज को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर जाना था। परिवार के अनुसार इलाज के लिए धनराशि की आवश्यकता थी।

सात बच्चों को छोड़ गया प्रदीप

प्रदीप अपने पीछे कविता, दीक्षा, ललिता, दीपांजलि, सुरभि, केशव और पांच माह के धीरज को छोड़ गया है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप अपनी एक बेटी की शादी भी कर चुका था। घटना के बाद पत्नी शीला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में अब वायरल वीडियो, प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन और परिजनों द्वारा लगाए गए धमकी के आरोपों की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

15/08/2026

न्यू लोटस हॉस्पिटल

मल्टी स्पेशलिटी सर्विसेज

24×7 इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवा

मोहल्ला तोपखाना, कोंच रोड, जालौन

संचालक एवं समस्त डॉक्टर्स तथा संपूर्ण स्टाफ की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं बधाई

15/08/2026

इंडियन बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)जालौन
(खंड विकास कार्यालय परिसर जालौन)

डायरेक्टर -विवेकानंद आरसेटी (जालौन) की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं बधाई

15/08/2026

डॉक्टर अभय मिश्रा विमला स्किन क्लीनिक , गुरु मस्तराम के पास, जालौन की ओर से सभी नगर वासियों, क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं बधाई

15/08/2026

श्री मती नेहा पुनीत मित्तल -अध्यक्षा नगर पालिका परिषद, जालौन की ओर से सभी नगर वासियों, क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं बधाई

12/08/2026

ब्रेकिंग जालौन.....
प्रेमिका के घर बक्से में छिपा मिला शादीशुदा प्रेमी,

कालपी। इश्क का जुनून जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान क्या-क्या गुल खिलाता है,
इसका हैरान कर देने वाला मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव से सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, लेकिन शायद उसे अंदाजा नहीं था कि इस बार इश्क की मुलाकात सीधे बक्से के अंदर होगी!

बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर पहुंचा युवक परिजनों की आहट पाकर घर के अंदर रखे बक्से में जा छिपा। इधर, घरवालों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई तो उन्होंने बक्से की तलाशी शुरू कर दी। बक्सा खुला तो अंदर से शादीशुदा प्रेमी महाशय बरामद हो गए।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। खबर मिलने पर प्रेमी की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और प्रेमी को परिजनों व पत्नी की खरी-खोटी सुननी पड़ी।

मैनूपुर का यह ‘बक्सा प्रेम प्रसंग’ इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

10/08/2026

सावन के दूसरे सोमवार पर करें महाकाल के दर्शन

01/08/2026

कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण: ASP डॉ. ईशान सोनी ने कसी पुलिसिंग की कमान, लंबित विवेचनाओं पर जताई सख्ती

रिपोर्ट - जालौन मैट्रो कोंच तहसील संवाददाता रविकांत द्विवेदी

जालौन। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, एचएस इंडेक्स तथा थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इसके बाद एएसपी ने समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून-व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों तथा पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण और सतत समीक्षा जारी रहेगी।

25/07/2026

Address

Near Saheed Bhagat Sin Chauharaha
Orai
285001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalaunmetro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jalaunmetro:

Shortcuts

Share