
13/01/2024
Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली में येलो अलर्ट, यातायात प्रभावित
दिल्ली- एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। गलन वाली ठंड और कोहरे की वजह से लोगों के कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ट्रेंने अपने समय से लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है।
दिल्ली में सर्दी का येलो अलर्ट
शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है।