The Chetak News

The Chetak News "निष्पक्ष व स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ"

12/11/2025

बिग ब्रेकिंग --
सड़क निर्माण कार्य मे लगे डंफर ने मारी टक्कर एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल।

• पडरौना- रामकोला मार्ग पर स्थित पपउर ग्राम सभा में सड़क निर्माण करने वाले प्लांट के डंपर से हुआ दुर्घटना।

• दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार विशाल गौड़ पुत्र रुदल उम्र 20 वर्ष ग्राम सभा अहिरौली की मौके पर हुई मौत।

दूसरा गम्भीर रूप से घायल विपिन शर्मा को एंबुलेंस द्वारा नज़दीकी CHC रामकोला भेजा गया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए पपउर चौराहे पर स्थित प्लांट का डंपर एकाएक प्लांट की तरफ मोड़ दिया तथा रास्ते पर जा रहे दो युवकों को रौंदते हुए अपने प्लांट में चला गया।

मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद परिजनों द्वारा सड़क जाम कर की जा रही कार्यवाही की मांग।

19/09/2025

बिहार में कुख्यात पशु तस्कर के घर छापेमारी करने गई यूपी पुलिस की टीम पर हमला, तस्करों ने पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा, सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल छीना

यूपी बिहार के संयुक्त छापेमारी अभियान में गई थी कप्तानगंज थाने की यूपी पुलिस और धनहा थाने की बिहार पुलिस, हमले में धनहा थाने के एएसआई प्रमोद कुमार घायल, पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं को लिया हिरासत में, घटना बिहार बगहा जिले के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव की बताई जा रही है।

06/09/2025

#लखनऊ : डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़, यह शर्मनाक घटना Amity University लखनऊ कैम्पस की है, जहां एक लॉ के छात्र को गाड़ी में जबरिया बैठाकर, एक लड़का और एक लड़की में लगतार 26 थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में लड़के को गन्दी-गन्दी गालियां भी दी जा रही हैं और उससे गाल पर से हाथ हटाने को बोला जा रहा है।

06/09/2025

कुशीनगर जनपद के खड्डा थानांतर्गत एक 12 वर्षीय बच्ची 30 दिनों से रहस्यमयी तरीके से गायब है।
ऐसे कुशीनगर जनपद में अनेक बच्चे गायब है इनकी घर वापसी कब होगी?
आखिर गायब बेटी को क्यों नही ढूंढ पा रही कुशीनगर पुलिस?
क्या मजबूरी है?
हमारी मांग है खड्डा बेटी की खोजबीन हेतु जांच CBI को सौंपी जाए?

https://youtu.be/5udSCef93Hw?si=X6EsEMvFiPHf06k2

https://www.facebook.com/share/v/1Awxh4LoP9/

05/09/2025
01/09/2025
31/08/2025

कुशीनगर आरएसएस के पदाधिकारी के पुत्र की निर्मम हत्या के पीछे क्या है राज?



 #कुशीनगर : RSS नेता के पुत्र की सरेआम हत्या से मचा हड़कम्प, आंख फोड़ने का बाद कान काटा, पैर काटने की भी हुई कोशिशकुशीनगर ...
30/08/2025

#कुशीनगर : RSS नेता के पुत्र की सरेआम हत्या से मचा हड़कम्प, आंख फोड़ने का बाद कान काटा, पैर काटने की भी हुई कोशिश

कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र का गांव सेमरा हरदो शुक्रवार की रात हुई एक युवक की नृशंस हत्या से दहल उठा, युवक की हत्या इतनी नृशंस तरीके से हुई थी कि जिसने भी सुना वो कांप उठा, हत्यारों ने युवक का कान काटकर, उसकी एक आंख फोड़ दी थी तथा उसका पैर भी काटने की कोशिश की थी। हत्या की सूचना के बाद गांव में कई थानों की फोर्स तैनात हो गयी, सुचना पाकर पँहुची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हत्यारों की तलाश में जुट गयी, पुलिस ने तीन हत्यारों को हिरासत में भी ले लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। घटना की सूचना पाकर देर रात एसपी सन्तोष मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सेमरा हरदो निवासी उत्कर्ष सिंह उर्फ पाल साहब सिंह ने गांव के ही यादव परिवार के पशुओं को अपने खेतों में छोड़े जाने पर एतराज जताया तो इससे खार खाये यादव के चार पुत्रों ने शुक्रवार को खेत मे ही उनके ऊपर ऊपर हमला कर दिया और बुरी तरह से पीटने लगे, उत्कर्ष जब अपनी जान बचाकर गांव में भागे तो हमलावरों ने गांव में दौड़ाकर उनको घेर लिया तथा लाठी डंडे और फरसे से हमला करते हुए उनकी एक आंख फोड़ दी तथा कान काट दिया, उसके बाद पैर भी काटने की भी कोशिश की, ग्रामीणों के अनुसार हत्यारे इतने बेखौफ थे कि पुलिस के आने तक युवक का गला दबाकर वहीं बैठे रहे, सूचना मिलने पर आयी पुलिस ने तीन हत्यारों को हिरासत में लिया और अचेत पड़े उत्कर्ष को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले आयी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में कई थानों की फोर्स तैनात हो गयी है, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना की सूचना पाकर मौके से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सेमरा हरदो निवासी इंद्रजीत सिंह आरएसएस के सह संघ चालक हैं, वह शुक्रवार को कसया गए हुए थे। उनके छोटे पुत्र उत्कर्ष सिंह जो कि अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री को किसी ने उनके खेत में पशुओं के चरने की सूचना दी, वह खेतों की तरफ गए और उन्होंने खेत के पास झोपड़ी डालकर रह रहे यादव परिवार से इसका एतराज जताया, जिसके बाद वहां मौजूद यादव के चार मनबढ़ पुत्रों ने उत्कर्ष को खेत मे ही घेर लिया और हमला कर दिया, अचानक हुए हमले से घबराकर उत्कर्ष गांव की तरफ भागे लेखों हमलावरों ने उन्हें गांव में भी दौड़ा लिया और गांव में घेरकर धारदार हथियार से उनकी नृशंस हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार हत्यारों पर इस कदर खून सवार था कि उनके पास कोई बचाव करने जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था, बीच गांव में घेरकर वह उत्कर्ष को मार रहे थे और जब तक पुलिस नहीं आ गयी तब तक हत्यारे उत्कर्ष का गला दबाकर वहीं बैठे रहे। पुलिस के आने के बाद जब तीन को हिरासत में लिया गया तब जाकर अचेत पड़े उत्कर्ष को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के सेमरा में सरेआम आरएसएस नेता के पुत्र की हत्या से हडकम्प मच गया, पूरे गांव में घटना को लेकर तनाव फैला हुआ है, जिसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर गांव में कई थानों की फोर्स भी तैनात की गयी है। घटना की सूचना पाकर देर रात एसपी सन्तोष मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से बात कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उधर अपने पदाधिकारी के हत्या की सूचना पाकर अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार भी गांव में पँहुच गए, उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को पचास लाख का मुआवजा व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मृतक के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला तो क्षत्रिय समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।

Address

Padrauna
274304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Chetak News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Chetak News:

Share