Times of Uttar Pradesh

Times of Uttar Pradesh देश दुनियां की हर छोटी बड़ी खबर से अपने आपको अपडेट रखने के लिए फॉलो करें टाइम्स ऑफ़ उत्तर प्रदेश को।
धन्यवाद!

14/08/2026

बारिश के तुरंत बाद कड़कड़ाती धूप निकलने से हवा में नमी और तापमान दोनों अचानक बढ़ जाते हैं, जिससे उमस भरी भीषण गर्मी पैदा होती है। यह स्थिति शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को बिगाड़ देती है, जिससे वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन, त्वचा के संक्रमण और पाचन संबंधी बीमारियां तेजी से फैलती हैं।

ऐसे में मीडिया से मुखातिब होते हुए एक्सपर्ट ने इस मौसम में सावधानी, सुरक्षा और बचाव को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।

13/08/2026

अर्धनग्न शरीर और अश्लील कपड़ों में भगवान का वेश धर किया नृत्य, सोशल मीडिया में हुआ वायरल।

अब सवाल यह उठता है कि - ये आस्था के साथ खिलवाड़ है या नहीं ?

वीडियो और विस्तृत जानकारी कहा और कब की है ? इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश इस की पुष्टि नहीं करता है।

12/08/2026

कई दिनों के भीषण गर्मी के बीच वातावरण हुआ सुहावना, पडरौना में तेज बारिश ने तपती गर्मी से दिलाई निजात।

12/08/2026

DSP बनी खान सर की छात्रा 70वीं BPSC परीक्षा में चयनित छात्रा के घर खान सर पहुंचे। उन्होंने छात्रा और उसके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। खान सर के इस सादगी भरे अंदाज की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

12/08/2026

रांची में रात में कांग्रेस के राहुल गांधी और झामुमो के सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने छात्रों पर जमकर किया लाठीचार्ज। प्रियंका वाड्रा, राहुल और अखिलेश यादव लाठीचार्ज पर तो बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे। अब कुछ झारखंड सरकार पर बोलेंगे। इस वायरल वीडियो को देखिये।

12/08/2026

बरसात के मौसम में हवा में नमी और पसीने के कारण फंगल इन्फेक्शन, खुजली, रैशेज और दाद जैसी त्वचा की समस्याएं बहुत बढ़ जाती हैं। गीले कपड़े या जूते लंबे समय तक पहनने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं।

ऐसे में मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर ममता ने इससे बचने के लिए कुछ कहा आइए देखते हैं।

12/08/2026

26 साल के करोड़पति ने ‘कुत्ता’ बनने के लिए उड़ाए 220 करोड़? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए। पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कई सर्जरी करवाईं। हालांकि, इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कई सर्जरी करवाईं और अब उनका हाव-भाव और रहन-सहन कुत्ते जैसा है। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा।

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि जासो ने अपनी शक्ल और शरीर को कुत्ते जैसा बनाने के लिए बड़ी रकम खर्च की। दावा यह भी है कि सर्जरी के बाद वह कुत्ते की तरह चलने-फिरने और रहने की कोशिश करते हैं। वीडियो के साथ शेयर किया गया यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते लोग इस असामान्य कहानी पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

करोड़पति ने चुना ऐसा अजीब शौक?

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि अगर किसी व्यक्ति के पास करोड़ों रुपये हैं तो वह उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक खर्च कर सकता है, लेकिन 220 करोड़ रुपये खर्च कर खुद को कुत्ते जैसा बनाने का दावा लोगों को असामान्य लगा। कुछ यूजर्स ने इस पर मजेदार टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ ने इसे इंसान के अनोखे शौक की मिसाल बताया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा कि आमतौर पर करोड़पति महंगी कार, बंगला या लग्जरी लाइफस्टाइल पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर हैरानी जताई और कहा कि अगर यह दावा सही है तो इतनी बड़ी रकम खर्च करने का फैसला वाकई चौंकाने वाला है।

कुछ लोगों ने वीडियो पर ही उठाए सवाल

हर कोई वायरल दावे को सच मानने के लिए तैयार नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति आखिर कौन है और क्या वाकई उसने इतनी बड़ी रकम सर्जरी पर खर्च की है। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों और वीडियो के साथ कई बार अधूरी या गलत जानकारी जोड़ दी जाती है। ऐसे में केवल पोस्ट या वीडियो के आधार पर किसी बड़े दावे को सच मानना सही नहीं होगा।

अभी तक दावे की पुष्टि नहीं

फिलहाल जासो के बारे में किए जा रहे इन दावों की किसी विश्वसनीय आधिकारिक स्रोत से पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए 220 करोड़ रुपये खर्च करने, कई सर्जरी कराने या कुत्ते जैसा जीवन जीने की बात को फिलहाल सोशल मीडिया का दावा ही माना जाना चाहिए। वीडियो जरूर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसके पीछे की वास्तविक कहानी क्या है, यह आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।

12/08/2026

बारिश के तुरंत बाद कड़कड़ाती धूप निकलने से हवा में नमी और तापमान दोनों अचानक बढ़ जाते हैं, जिससे उमस भरी भीषण गर्मी पैदा होती है। यह स्थिति शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को बिगाड़ देती है, जिससे वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन, त्वचा के संक्रमण और पाचन संबंधी बीमारियां तेजी से फैलती हैं।

ऐसे में मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर एम एच खान ने इस मौसम में सावधानी, सुरक्षा और बचाव को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।

Address

Kushinagar
Padrauna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times of Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Times of Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share