Naya Samachar

Directions

Naya Samachar मेरा नाम सुधीर मिश्रा है मैं इस पेज पर आपको देश दुनिया की तमाम खबर दिखाऊंगा

29/09/2026

कुशीनगर में नारायणी नदी के एपी तटबंध टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया।

देखिए बाढ़ प्रभावित इलाके से ग्राउंड रिपोर्ट और लोगों की स्थिति।

29/09/2026

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाके में हमने स्थानीय महिलाओं से सीधे बात की। महिलाओं ने बताया कि बाढ़ के पानी के बीच उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है—घर, बच्चों, खाने-पीने, पशुओं और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर क्या स्थिति है।

देखिए मौके से महिलाओं की जुबानी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

29/09/2026

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जवहीं दयाल गांव के ततवा टोला के पास एपी तटबंध में कटाव के बाद आसपास के इलाकों में पानी पहुंचने की सूचना है।

ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए मौके की स्थिति और जानिए बाढ़ से प्रभावित लोगों की परेशानी। #बाढ़

28/09/2026

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में 18 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार यादव की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

25/09/2026

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के छितौना गांव में सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में बच्चे चप्पल-जूते हाथ में लेकर पानी और नाले को पार करते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर मिट्टी और राबिश डालकर रास्ता चलने लायक बनाने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से जल्द संज्ञान लेने की अपील।

24/09/2026

बथुआ बाजार की सड़क की हालत इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।
बड़ी बस, ट्रक और छोटी गाड़ियों को भी सड़क पर संभलकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इसी सड़क पर कोई बड़ा हादसा हो गया, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

स्थानीय लोगों का सवाल है—आखिर सड़क की मरम्मत कब होगी?

जनता को हादसे के बाद मुआवजा नहीं, हादसा होने से पहले सुरक्षित सड़क चाहिए।

संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से उम्मीद है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।

23/09/2026

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशन में मद्य निषेध विभाग की टीम ने कोइनी ओवरब्रिज के समीप 518.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान हरियाणा के राजेश, अखिल कुमार और सबित को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

23/09/2026

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बघही कुटी गांव में पेट्रोल पंप के पास विवाद के दौरान गोली चलने और लाठी-डंडों से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है।
मामला क्या है और विवाद की असली वजह क्या रही, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
वीडियो पसंद आए तो शेयर करें और ऐसी स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #कुशीनगर #पटहेरवा #बघहीकुटी

22/09/2026

मैथिली ठाकुर का यह बयान जमुई की घटना से पहले का है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब बिहार में रात 12 बजे भी निकला जा सकता है। लेकिन 19 सितंबर की जमुई घटना के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इस वीडियो में इसी बयान और बाद में सामने आई जमुई की घटना के बीच उठे सवालों पर बात की गई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं Hashtags:

#नयासमाचार #बिहार #जमुई #मैथिलीठाकुर #बिहारन्यूज #वायरलवीडियो

20/09/2026

गोपालगंज के जमुनहा बाजार में ज्वेलरी कारोबारी के साथ लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को रोककर ज्वेलरी से भरा बैग छीना और विरोध करने पर हमला किया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #कटेया :- #जमुनहा बाजार में #स्वर्ण #व्यवसायी से #हथियार के बल पर #लूट, #बंदूक के बट से @हमला कर किया घायल





#गोपालगंजपुलिस


#डीएम_समीर_सौरभ #जिला_शिक्षा_पदाधिकारी #भोरे #बनकटा #जागीरदारी ,
#गोपालगंज

#कटेया #पुलिस
District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relat ions Department, Government of Bihar DD News Bihar AIR News PATNA SP Central,Patna
#बिहार #बिहार_न्यूज़
JDU Updates अखंड भारत न्युज

#कटेया








#गोपालगंजपुलिस

Address

Kushinagar
Padrauna
274407

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naya Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share