PAKUR City Stone LIVE

PAKUR City Stone LIVE Official Page PAKUR City Stone Live. काला पत्थर-गिट्टी,बालू ?

31/08/2026

कभी-कभी बड़ी टेक क्रांति किसी बोर्डरूम से नहीं, रेलवे प्लेटफॉर्म से शुरू होती है।
अहमद निजाम मोहाइदीन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

2015 में उनकी ट्रेन घंटों लेट थी। उस वक्त न कोई लाइव ट्रेन ट्रैकिंग ऐप था, न भरोसेमंद जानकारी। प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार करते हुए उन्होंने सोचा—अगर ओला और उबर कैब की लाइव लोकेशन दिखा सकते हैं, तो ट्रेन की क्यों नहीं?

यहीं से जन्म हुआ Where Is My Train App का।
पैसे कम थे, इंटरनेट हर जगह नहीं था, लेकिन आइडिया मजबूत था। अहमद और उनकी टीम ने एक साल में 20 से ज्यादा प्रोटोटाइप बनाए। असफलताएं मिलीं, लेकिन हार नहीं मानी। आखिरकार उन्होंने मोबाइल टावर डेटा के ज़रिये ऐसा सिस्टम बनाया जो बिना GPS और इंटरनेट के भी ट्रेन की लाइव स्थिति बता सके।

यही सादगी और उपयोगिता इस ऐप की सबसे बड़ी ताकत बनी।
2018 में गूगल ने इस इनोवेशन को पहचाना और करीब 280 करोड़ रुपये में इसे खरीद लिया। मकसद था भारत जैसे देशों में ऑफलाइन टेक्नोलॉजी के ज़रिये ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचना।
आज Where Is My Train के 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं।
लेट ट्रेन की परेशानी से निकला एक आइडिया, करोड़ों यात्रियों का भरोसेमंद साथी बन चुका है।

31/08/2026

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार औपचारिक रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, प्रत्येक अतिरिक्त रोजगार सृजित करने पर नियोक्ताओं को ₹3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन 2 वर्षों तक मिलेगा। विनिर्माण क्षेत्र के लिए यह प्रोत्साहन 4 वर्षों तक उपलब्ध रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए: www.pmvbry.labour.gov.in पर विजिट करें।

31/08/2026

झारखंड इन्क्यूबेटर: महिला उद्यमियों के लिए नई उड़ान

झारखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्रों में अपना व्यवसाय बढ़ाने, आय में वृद्धि करने और आजीविका को मजबूत बनाने के लिए झारखंड इन्क्यूबेटर एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस पहल के तहत 150 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा। चयनित उद्यमियों को ₹10 लाख तक अनुदान/ब्याज-मुक्त ऋण, IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क द्वारा मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, तकनीकी जानकारी, बाजार से जोड़ने और सरकारी योजनाओं तक पहुंच में सहायता दी जाएगी।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा, स्थानीय रोजगार का विस्तार और परिवारों की आर्थिक मजबूती की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।

📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
🔗 ऑनलाइन आवेदन: nipiharkhand.iimcip.net

Hemant Soren

31/08/2026
31/08/2026

Power your home with faster connectivity and unlimited entertainment without limits.

31/08/2026

If you see or suspect child marriage, Dial 1098 to report it.



PMO India Annapurna Devi Savitri Thakur Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Panchayati Raj, Government of India Ministry of Rural Development, Government of India Ministry of Education Ministry of Tribal Affairs, Government of IndiaMyGovIndia Mera Yuva Bharat - MY Bharat Press Information Bureau - PIB, Government of India

Address

Pakur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PAKUR City Stone LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PAKUR City Stone LIVE:

Shortcuts

Share