28/10/2025
प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी व समाजसेवी लुत्फल हक के मैनेजर पर चली गोली, हालत गंभीर!
पाकुड़: जिले में गोली चलाने की बड़ी घटना से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध पत्थर व्यवसायी व समाजसेवी लुत्फल हक के मैनेजर कासिम अंसारी (पिता – जीकर मियां), ग्राम सोलगढ़िया (सोनजोड़ी) निवासी, पर सोमवार देर रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली चला दी।
घटना उस समय की है जब कासिम अंसारी अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान अपराधी घर में घुस आए और उनके पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
गोली लगने के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सोनजोड़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।