Palamu Tv

Palamu Tv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Palamu Tv, Media/News Company, Palamau.

Palamu Tv News channel......
पलामू टीवी न्यूज़ चैनल राजनीति, शिक्षा,व्यापार,खेल इत्यादि समचारो को..
खबर के लिए...+917828886892 पर संपर्क कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/

Email – [email protected]

City – Panki – Daltonganj Palamu

पलामू - लगातार बारिश की वजह से जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को किया गया बंद...
02/09/2026

पलामू - लगातार बारिश की वजह से जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को किया गया बंद...

ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 443 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक, पला...
30/08/2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 443 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, तस्करी एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम महुरांव में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं भंडारण के संबंध में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा टीम को विधिवत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

कार्रवाई का विवरण

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम महुरांव चौक के समीप जमशेद आलम एवं अली रजा, दोनों पिता–रमजान अंसारी, ग्राम महुरांव, थाना नौडीहा बाजार को आइसर ट्रक संख्या OD14AB 1072 एवं टेम्पू वाहन संख्या BR26PB 2661 से अवैध गांजा उतारते हुए पकड़ा गया।

तत्पश्चात वाहनों ए

29/08/2026

पूर्व प्रत्याशी मुमताज खान के बयान पर विधायक का पलटवार!

सकलदीपा छात्रा मामले में डॉ. शशि भूषण मेहता ने क्या कहा?

29/08/2026

विकास की बाट जोह रहा केकरगढ़, पक्की सड़क का अब भी इंतजार

रोड नहीं तो वोट नहीं” के बाद भी अधूरा वादा, सड़क को तरस रहे केकरगढ़ के ग्रामीण

बरसात में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल, पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण परेशान

पांकी थाना में  #रक्षाबंधन की अनूठी पहल, सुरक्षाकर्मियों की कलाई पर सजी राखीपांकी। रक्षाबंधन के अवसर पर पांकी थाना परिसर...
28/08/2026

पांकी थाना में #रक्षाबंधन की अनूठी पहल, सुरक्षाकर्मियों की कलाई पर सजी राखी

पांकी। रक्षाबंधन के अवसर पर पांकी थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. लवली गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा ने थाना परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “आप हमारी रक्षा करते हैं और हम आपकी रक्षा के लिए भगवान से कामना करते हैं।” साथ ही सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में एएसआई नवल दुबे, मुंशी परमानंद यादव, सत्यवान कुमार, आरक्षी विकेश गोस्वामी सहित कई जवान मौजूद थे। रक्षाबंधन के इस आयोजन से थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

पलामू– पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को...
27/08/2026

पलामू– पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को सदाबह नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कार से अलग-अलग ब्रांड की 2520 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक साहिद अंसारी को गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद निरंजन कुमार मेहता को भी पकड़ा गया। उसके घर से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। पुलिस ने कार और मोबाइल भी जब्त किया है।

 #पलामू: पिपराटांड़ में 960 ग्राम तरल अफीम के साथ युवक गिरफ्तारपांकी (पलामू)। पलामू पुलिस के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरे...
27/08/2026

#पलामू: पिपराटांड़ में 960 ग्राम तरल अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

पांकी (पलामू)। पलामू पुलिस के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन सफाया के तहत नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ के नेतृत्व में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को 960 ग्राम तरल अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर अमानत नदी बैराज के पास कार्रवाई की गई। मौके से तितलंगी गांव निवासी करीब 22 वर्षीय स्नोज भुइयां, पिता विदेशी भुइयां को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 960 ग्राम अफीम (तरल रूप में) बरामद हुई।

इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 46/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 17(b)/18(c) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
स्नोज भुइयां, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता विदेशी भुइयां, ग्राम तितलंगी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू।

बरामदगी: 960 ग्राम अफीम (तरल रूप में)।

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) सहित पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

 #पलामू सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का उपायुक्त ने किया शुभारंभउपायुक्त सह जिला द...
24/08/2026

#पलामू सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सखी मंडल की दीदी ने उपायुक्त को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपायुक्त ने फीता काटकर एवं राखी का प्रदर्शन कर बिक्री केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियां स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस राखी बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें और स्थानीय महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सखी मंडल की दीदियों द्वारा कुल 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जिले के तीन प्रखंडों—लेस्लीगंज, पड़वा एवं नावाबाजार—में सखी मंडल की दीदियों द्वारा राखी का निर्माण किया जा रहा है। निर्मित राखियों की बिक्री जिले के सभी प्रखंडों में संकुल के माध्यम से की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सखी मंडल की दीदियों के उत्पाद पहुंच सकें।

*स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर*

डीसी श्री शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियां विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को सशक्त कर रही हैं। उनके द्वारा निर्मित राखियों को बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय स्तर पर तैयार इन राखियों को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल एवं बीपीओ सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

पलामू - गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिंह नाम का व्यक्ति अपना दुकान में म...
24/08/2026

पलामू - गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिंह नाम का व्यक्ति अपना दुकान में मादक पदार्थ (गांजा) रखा हुआ है जिसे बिक्री करता है। प्राप्त सुचना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित टीम के साथ सरकारी वाहन से थाना से प्रस्थान किया। ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह का दुकान का पता लगाकर पहुंचा। अंकित कुमार सिंह के दुकान का तलाशी लिया गया तलाशी के क्रम में अंकित कुमार सिंह के दुकान में एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ रखा पाया गया जिसे बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात गांजा को विधिवत जप्त किया गया था अंकित कुमार सिंह पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अंकित कुमार सिंह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू ।

बरामदगी -

1. अभियुक्त के दुकान से एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा

आपराधिक इतिहास-

1. तरहसी थाना कांड सं0-40/25 दिनांक-17/05/2025 धारा-126 (2)/115(2)/324(2)/352/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता।

छापामारी मे शामिल सदस्य

1. श्री प्रशांत कुमार-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज

2. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी राजेश रंजन

3. पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह

4. स०अ०नि० महताब आलम

5. हव० टोकन गोप

6. आ0/13 चन्दन कुमार दुबे

7. चा०आ० मनोज कुमार यादव

पलामू– मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस अवसर पर ...
24/08/2026

पलामू– मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस अवसर पर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी एवं महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। नए भवन से महिला संबंधी मामलों के निष्पादन एवं पीड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Address

Palamau

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palamu Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Palamu Tv:

Shortcuts

Share