Hum Hain Himachali

Hum Hain Himachali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hum Hain Himachali, Digital creator, Palampur.

08/03/2024

ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव🙌🙏❤

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाये

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खूबसूरत शहर पालमपुर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिव का प्रसिद्द और भव्य प्राची...
12/01/2024

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खूबसूरत शहर पालमपुर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिव का प्रसिद्द और भव्य प्राचीन मंदिर बैजनाथ धाम है। यह धार्मिक स्थल भगवान शिव के बारह ज्योतिलिंगों में से एक है। इस प्रसिद्द धार्मिक स्थल से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर एक और शिव का प्रसिद्ध धाम है, जिसका नाम महाकाल मंदिर (Mahakal Temple Baijnath) है। यह एक रहस्यमयी और प्राचीन धार्मिक स्थल है, जिसका संबंध महाभारत काल से रहा है। महाकाल मंदिर में भगवान शिव तेजोलिंग रूप में विराजमान हैं।

मान्यता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग भगवान शिव के तेज से प्रकट हुआ था। दावा किया जाता है कि यह एकमात्र स्थान है, जहां पर भगवान शिव तेजोलिंग रूप विराजमान हैं। हिमाचल प्रदेश के कई मंदिरों की तरह इस मंदिर को लेकर भी मान्यता है कि इसका निर्माण पांडवों ने करवाया था। मंदिर का निर्माण करने के बाद पांडवों ने माता कुंती के साथ यहां पर महाकाल की आराधना की थी। इस मंदिर को अघोरी साधकों और तंत्र विद्या का केंद्र भी माना जाता है। माना जाता है कि मंदिर में भगवान शिव के साथ अपरोक्ष रूप से महाकाली का भी वास है।

02/08/2023

धर्मशाला से 9 किमी और मैक्लोडगंज से 16 किमी की दूरी पर, अघंजर महादेव मंदिर धौलाधार की तलहटी में खनियारा गांव में स्थित है। यह मंदिर पांच सौ साल पुराना माना जाता है।

अघंजर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि एक बार जब महाभारत के पांडवों में से एक अर्जुन, कैलाश पर्वत की ओर जा रहे थे, तो भगवान शिव इस स्थान पर प्रकट हुए और उन्हें कौरवों पर विजय का वरदान दिया। यहां भगवान शिव की कई मूर्तियां और भगवान हनुमान की एक मूर्ति है।

मंदिर जंगलों, पहाड़ों से घिरा हुआ है और मंदिर के पीछे एक छोटा सा झरना स्थित है जिसमें लगातार पानी बहता रहता है। मंदिर के पास ही शिवलिंग के साथ एक छोटी सी गुफा भी है। यह शिव मंदिर और इसके आसपास का वातावरण एक बड़ी राहत प्रदान करता है।

25/01/2023

Happy Statehood Day

Source:- Insta

Thatharana (also spell thatharna) is a small hill station in Khanyara Valley, Kangra District of Himachal Pradesh. This ...
29/11/2022

Thatharana (also spell thatharna) is a small hill station in Khanyara Valley, Kangra District of Himachal Pradesh. This is also known as Thatarana. The altitude of Thatharana is 2850mt from sea level.
Thatharana was named after a word Shivering (tha-th-rana) because its located in 2850mt from sea level.
Before 2019 no one knows about this hill station. Only Gaddis (Local people) knows about this place because in monsoon they went up there with there animals like cow, goats and sheep for green grass. But later 2019 many people know about this place due to its beauty. Thatharana has a brilliant 360 degrees view of Kangra valley and thrilling route, it climbs up to be one of the best-unexplored treks. If you are someone who hates crowded treks where there’s more of noise than peace then keep on reading this blog because we’ve got the best trek that you might have been looking for.

मसरूर मंदिर (Masroor Temples) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में ब्यास नदी की काँगड़ा घाटी में पत्थर काट कर बनाए गए हिन्दू ...
28/11/2022

मसरूर मंदिर (Masroor Temples) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में ब्यास नदी की काँगड़ा घाटी में पत्थर काट कर बनाए गए हिन्दू मंदिरों का एक समूह है। यह 8वीं शताब्दी के आरम्भ में बनाए गए थे और धौलाधार पर्वतों की ओर मुख रख के खड़े हैं। यह उत्तर भारतीय नगर वास्तुशैली में बने हैं। यहाँ के कई मंदिर अतीत में आए भूकम्पों से हानिग्रस्त हुए थे, लेकिन अभी भी कई खड़ें हैं। इन मंदिरों को एक ही महान शिला से काटकर शिखरों के साथ तराशा गया था।

फिजा के रंग सभी, अभी  बरकरार हैं,जो पहुंच के पार है, वहीं बहार है ।।
07/09/2022

फिजा के रंग सभी, अभी बरकरार हैं,
जो पहुंच के पार है, वहीं बहार है ।।

Address

Palampur
176061

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919857609851

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hum Hain Himachali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share