Online Pali

Online Pali Online Pali is a digital News Network. Fore More News log in to www.OnlinePali.in
अब पाल? www.onlinepali.in is a digital News Network.

onlinepali.in news portal was launched on the 18th of february 2014. we are providing
Onlinepali.in is a fully dedicated and first ever professional web portal of Pali Marwar. This website is completely dedicated to Marwar people. Online Pali is not a group of big and experienced professionals, We are engineering students and took this initiative to promote our Pali city Globally. At ONLINE PALI

you can meet peoples, you can share your thoughts, views and anything that can inspire other people .

पाली शहर के बांडी नदी पुलिया रपट पर बस हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में बस रपट से नीचे गिरीदुर्घटना में बस में सवार आधा...
07/09/2026

पाली शहर के बांडी नदी पुलिया रपट पर बस हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में बस रपट से नीचे गिरी

दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, सभी घायलों को लाया गया पाली के बांगड़ अस्पताल, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, घटना को लेकर पुलिस कर रही मामले की जांच...

पाली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तेज की त...
06/09/2026

पाली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 65 वार्डों के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

पाली, 6 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि रविवार को रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत, तहसीलदार सुनील कुमार तथा तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी ने नगर निगम पाली के सभी 65 वार्डों में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर मतदान कक्ष, मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान दिवस से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी -निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के 36 संवेदनशील मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संवेदनशील केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इन मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण -
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, सेंट पॉल स्कूल, वंदेमातरम स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र, चीमा बाई संचेती उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीर सावरकर उच्च प्राथमिक विद्यालय नाडी मोहल्ला, बांगड़ राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी -
निरीक्षण के दौरान चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, रमेश कुमार अणकिया, धर्मेन्द्र सोलंकी, मुकेश गग्गड़, सुभाष परमार, श्रीराम मीणा, प्रवीण कुमार, सुरेश पटेल सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
ईवीएम की कमिशनिंग सोमवार को, 20 दल करेंगे तैयारी - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव को लेकर सोमवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में मतदान केन्द्रवार आवंटित ईवीएम मशीनों की तैयारी (कमिशनिंग) की जाएगी। इसके लिए कुल 20 दल गठित किए गए हैं। इन दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार आवंटित बैलेट यूनिट (बीयू) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) मशीनों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम कमिशनिंग की प्रक्रिया निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपादित की जाएगी।

पाली में नगरीय निकाय चुनाव के लिए  पर्यवेक्षक नियुक्त, ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्नपाली, 6 सितम्बर। राज्य निर्व...
06/09/2026

पाली में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

पाली, 6 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर पाली जिले की 9 नगर पालिकाओं एवं नगर निगम पाली के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सी.ए.डी., आई.जी.एन.पी. बीकानेर अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र पाल सिंह को जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

लाइजन अधिकारी नियुक्त
उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक के साथ समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स.वा.क.अ., घट प्रथम वृत्त-बी पाली के भीमाराम को लाईजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। लाइजन अधिकारी पर्यवेक्षक के निर्देशानुसार कार्य संपादित करते हुए आवश्यक सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत रविवार को ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन के उपरांत जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम आवंटित की गई।

प्राप्त विवरण के अनुसार नगर निगम पाली के लिए कुल 200 ईवीएम आवंटित की गई हैं। इसी प्रकार नगर पालिका सोजत सिटी के लिए 50, सोजत रोड के लिए 30, मारवाड़ जंक्शन के लिए 30, रानी खुर्द के लिए 25, सादड़ी के लिए 45, बाली के लिए 30, खुडाला-फालना स्टेशन के लिए 30, सुमेरपुर के लिए 45 तथा तखतगढ़ के लिए 30 ईवीएम आवंटित की गई हैं। इस प्रकार विभिन्न नगरीय निकायों के लिए कुल 515 ईवीएम का आवंटन किया गया।

रेण्डमाइजेशन में कुल 423 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम की उपलब्धता के आधार पर 420 ईवीएम मतदान हेतु आवंटित की गई तथा 95 ईवीएम आरक्षित रखी गईं।

दस्तावेज के अनुसार कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम आवंटित नहीं की गई हैं। इनमें नगर निगम पाली का वार्ड संख्या 9 के मतदान केन्द्र 22 पर शून्य मतदाता होने से तथा सुमेरपुर में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 27 एवं तखतगढ़ में वार्ड 22 के मतदान केंद्र संख्या 22 में भी निर्विरोध निर्वाचन होना बताया गया है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह समेत सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 सितंबर को पाली में करेंगे रोड शो, हेलीकॉप्टर के जरिए आएंगे पालीपाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर ...
05/09/2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 सितंबर को पाली में करेंगे रोड शो, हेलीकॉप्टर के जरिए आएंगे पाली

पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर स्वागत के साथ मुख्यमंत्री का प्रारंभ होगा रोड शो, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा और सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोड शो, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर जिला भाजपा ने की शुरू तैयारी, सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी कार्यकर्ता व प्रत्याशी की लेंगे बैठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि भी रोड शो में रहेंगे मौजूद, मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी शुरू हुई तैयारी

विशेषाधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल ने पाली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नगर निगम चुनाव को ले...
05/09/2026

विशेषाधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल ने पाली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नगर निगम चुनाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पाली, 5 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल ने निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारम्भिक, सर प्रताप विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडिया, भारतीय विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाओं, मतदाताओं की आवाजाही, मतदान कक्षों की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को मतदान दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं बूथ लेवल अधिकारियों से भी जानकारी ली। साथ ही मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान पाली उपखंड कार्यालय के चुनाव प्रभारी ललित कुमार दवे, प्रधानाध्यापक शशिकला व्यास, बूथ लेवल अधिकारी नेमीचंद मंडिया, परवत सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि मतदान दिवस पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

पाली में वार्ड 55 में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को दिया समर्थनपाली। न...
04/09/2026

पाली में वार्ड 55 में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को दिया समर्थन

पाली। नगर निगम चुनाव से पहले पाली में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। वार्ड क्रमांक 55 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित के समर्थन में अपना समर्थन घोषित कर दिया। उनके समर्थन के बाद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।

राकेश प्रजापत के इस निर्णय का पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि यह घटनाक्रम भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास और संगठन की मजबूत स्थिति का संकेत है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि सकारात्मक सोच, विकास और जनहित को प्राथमिकता देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने राकेश प्रजापत के निर्णय का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 55 में राकेश प्रजापत के समर्थन से भाजपा को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पाली नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पार्टी के सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में सघन जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पाली में चुनावी माहौल लगातार भाजपा के पक्ष में बन रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के समर्थन से पार्टी की विजय का विश्वास और मजबूत हुआ है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख एवं जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी सहित भाजपा नेताओं ने राकेश प्रजापत का स्वागत करते हुए उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

आज पाली नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 32 से प्रकाश सांखला, 29 शहनाज शकील नागौरी, वार्ड नंबर 30 से मोहिना अंसारी, वा...
03/09/2026

आज पाली नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 32 से प्रकाश सांखला, 29 शहनाज शकील नागौरी, वार्ड नंबर 30 से मोहिना अंसारी, वार्ड नंबर 22 से सद्दाम खां एवं वार्ड नंबर 24 से वसीम खान, 27 से राहुल घावरी ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में अपना-अपना नामांकन वापस लिया।

Address

193 Sardar Patel Nagar
Pali
306401

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Pali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Online Pali:

Shortcuts

Share