14/03/2026
खबर – पाली
पाली को मिली नई पुलिस कप्तान, मोनिका सेन संभालेंगी जिले की कमान।
प्रदेश सरकार द्वारा देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें पाली जिले को नई पुलिस अधीक्षक मिल गई है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी मोनिका सेन को पाली का नया एसपी नियुक्त किया है।
मोनिका सेन इससे पहले अजमेर की हाड़ी रानी बटालियन में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थीं। वहीं पाली के वर्तमान पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू का तबादला जयपुर आर्ड बटालियन में कर दिया गया है।
मोनिका सेन इससे पूर्व डूंगरपुर और झालावाड़ जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
प्रशासनिक अनुभव के चलते उनसे पाली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब पाली जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।