30/10/2025
खेत में बुवाई का कार्य करते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की नीचे दबने से मौके पर मौत
पल्लू तहसील क्षेत्र के उदासर गांव की रोही में बुवाई का कार्य करते समय ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से उसको पल्लू सीएचसी सेंटर लेकर आए जहां प्राथमिक जांच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी रुम में रखवाया गया है। स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।