HAMAR MITAN CG

HAMAR MITAN CG NEWS 17

मस्तुरी में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर तिरंगा पदयात्रा दूसरे दिन चिल्हाटी से बहतरा के लिए रवाना हुई..
11/08/2022

मस्तुरी में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर तिरंगा पदयात्रा दूसरे दिन चिल्हाटी से बहतरा के लिए रवाना हुई..

मस्तूरी बिलासपुर रूपचंद राय मस्तुरीः 10अगस्त 2022 बुधवार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से मस्तुरी व.....

सबरिया डेरा कमरीद में खुलेआम बेचवा रहे हो महुआ शराब तो गरीब लोगों का है लूट रहे हो
18/06/2021

सबरिया डेरा कमरीद में खुलेआम बेचवा रहे हो महुआ शराब तो गरीब लोगों का है लूट रहे हो

15/04/2021

जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण में माक्स चेकिंग के दौरान जांजगीर एसडीम और दुकानदार के बीच हुई झड़प

29/12/2020

पामगढ़ के कोड़ाभाट के संजय खरे मामले को सदन में पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने उठाया,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पामगढ़ थाना के ASI ताम्रकार निलंबित
Indu banjare Bhupesh Baghel Tamradhwaj Sahu

27/12/2020

पामगढ़ में सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम देखिए क्या कहा

02/12/2020

पामगढ़ के ग्राम भुईगांव के पास स्कूटी से जा रहे 2 बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके खिलाफ धारा 354 (घ), 294, 506, 34 और 08 पोस्को एक्ट के तहत अपराध किया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज़ कराई की 28 नवम्बर को वह अपनी नाबालिक बहन के साथ स्कूटी से भुईगांव जा रही थी, इसी दौरान कोड़ाभाट निवासी पप्पू राय खरे और रनसू राय खरे दोनों का पीछा कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे थे| मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी | जिस पर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है |

नेकी की दीवार से जरूरतमंदों के कपड़े ऑटो में भर कर ले गई पेशेवर महिलाएंअंबिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्...
02/12/2020

नेकी की दीवार से जरूरतमंदों के कपड़े ऑटो में भर कर ले गई पेशेवर महिलाएं
अंबिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थापित नेकी की दीवार जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा है।साधन-संपन्न परिवारों के लिए अनुपयोगी कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान यहां रख देने से यह जरूरतमंद लोगों के काम आ जाते है, लेकिन यहां हुए एक घटनाक्रम ने नेकी की दीवार की निगरानी व सुरक्षा की व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। दरअसल यहां शहर के एक व्यवसायी परिवार द्वारा नए ब्रांडेड कपड़े और गर्म कपड़े चार पहिया वाहन से लाकर रखे गए थे। इन पर नजर पड़ते ही आसपास दिनभर गोद मे बच्चों को लेकर मजबूरी बता पेशेवर भिक्षाटन करने वाली महिलाओं ने सभी कपड़ों की लूट मचा दी। बोरे में भर-भर कर ऑटो से चंद मिनट के भीतर ही सारे नए कपड़े ले गई। जरुरतमंदों तक ये कपड़े पहुंच ही नहीं सकी। नेकी की दीवार के लिए यह परिस्थिति ठीक नहीं है।कोविड के प्रभाव के कारण नेकी की दीवार परिसर में पुराने कपड़ों का ढेर लगा हुआ है। समूचा परिसर कपड़ों से भरा पड़ा हुआ है, लेकिन इन कपड़ों को ले जाने वाले सामने नहीं आ रहे हैं। जरूरतमंद परिवार के लोग भी शायद कोरोना संक्रमण की वजह से पुराने कपड़ों को ले जाने में परहेज कर रहे हैं। जिससे नेकी की दीवार परिसर में साफ सफाई का अभाव भी परिलक्षित हो रहा है, लेकिन प्लास्टिक के रैपरों में पैक नए ब्रांडेड कपड़ों को लेकर पेशेवर महिलाओं द्वारा जिस तरीके से लूट मचाई गई उससे नेकी की दीवार की उपयोगिता को लेकर भी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है।

फैसला:निर्माण कार्य के कॉन्ट्रैक्ट में बेरोजगार इंजीनियरों को नौकरी अनिवार्य, 20 लाख रुपए तक का सरकारी ठेका भी मिलेगाछत्...
01/12/2020

फैसला:निर्माण कार्य के कॉन्ट्रैक्ट में बेरोजगार इंजीनियरों को नौकरी अनिवार्य, 20 लाख रुपए तक का सरकारी ठेका भी मिलेगा

छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगार इंजीनियर युवाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। डिप्लोमा और स्नातक इंजीनियरों को सरकारी ठेकों में अनिवार्य रूप से नौकरी देनी होगी। वहीं स्वरोजगार के विकल्प भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली को राज्य सरकार के सभी विभागों में लागू कर दिया गया है।

डिप्लोमा को 15 हजार व स्नातक इंजीनियर को 25 हजार प्रतिमाह
लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्यों के कांट्रेक्ट में 20 लाख रुपए से अधिक लागत के कार्यों में डिप्लोमा इंजीनियर की नियुक्ति को अनिवार्य किया गया है। साथ ही एक करोड़ से अधिक के कार्यों में स्नातक इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रुपए और स्नातक इंजीनियर को 25 हजार रुपए न्यूनतम वेतन का प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

अब यह आदेश सभी सरकारी विभागों, मंडलों और बोर्डों पर लागू
दरअसल, सरकार ने PWD के ठेकों में ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली लागू की है। माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवकों को 20 लाख रुपए तक की लागत के एकल कार्य ब्लॉक स्तर पर टेंडर से देने का प्रावधान किया गया है। अब PWD के लिए दिए गए दोनों निर्णयों को सभी निर्माण विभागों, निकायों, मंडलों, बोर्ड में भी अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके।

बाट- तराजू की पूजा- अर्चना के साथ मंडियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महा अभियान शुरूछत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसा...
01/12/2020

बाट- तराजू की पूजा- अर्चना के साथ मंडियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महा अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महा अभियान आज से शुरू हो गया हे। प्रदेश भर की मंडियों में आज सुबह से ही किसान अपना धान लेकर पहुंचते रहे। मंडियों में सुबह के वक्त बाट और तराजू की पूजा के साथ धान खरीद की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी निर्देश के आधार पर किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान मंडियो में रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस माह की 28 तारीख को आयोजित केबिनेट की बैठक में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 1 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक करने के निर्देश दिए गए हैं। 01 दिसम्बर से प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इस वर्ष 257 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

SSC Online Exam In Raipur: सेकंड की देरी हुई और कई परीक्षार्थी रह गए परीक्षा से वंचित lराजधानी रायपुर के एक आनलाइन परीक्...
01/12/2020

SSC Online Exam In Raipur: सेकंड की देरी हुई और कई परीक्षार्थी रह गए परीक्षा से वंचित l
राजधानी रायपुर के एक आनलाइन परीक्षा केंद्र में आज एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी के असंवेदनशील रवैये की वजह से कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। दरअसल मनमाने नियम बताकर छात्रों को एक से दो सेकंड की देरी का हवाला देते हुए परीक्षा से वंचित रखा गया। सरोना स्थित इस निजी परीक्षा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन में यह परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से होनी थी और साढ़े आठ बजे तक प्रवेश दिया जाना था। इस परीक्षा में राज्य के कई शहरों से परीक्षार्थी शामिल होने आए थे, जिनमें से कई परीक्षा से वंचित रह गए।
कटघोरा से परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान दसवीं- बारहवीं कक्षा के दस्तावेज मांगे गए। इस दौरान बहुत से छात्र मूल दस्तावेज ले कर परीक्षा देने नहीं आए थे। सुबह नौ बजे से ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। जो छात्र सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे, उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जब परीक्षा केंद्र का दरवाजा बंद हो गया तो वहां दूर- दूर से आए परीक्षार्थी बाहर ही निराश बैठे रहे। इसके साथ ही वहां तनाव का माहौल भी बना रहा। परीक्षा केंद्र प्रभारी की इस मनमानी और असंवेदनशीलता से परीक्षार्थी बेहद असंतुष्ट व परेशान नजर आए।

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन पामगढ़ क्षेत्र मदनपुर की मंडी में एक भी टोकन नहीं कटा है| ज...
01/12/2020

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन पामगढ़ क्षेत्र मदनपुर की मंडी में एक भी टोकन नहीं कटा है| जिससे किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से किसान लगातार 27 नवंबर से मंडी जा रहे हैं| लेकिन मंडी में टोकन नहीं काटा जा रहा l

हत्या:रायपुर में 17 साल के किशोर को चाकू से गोदकर मार डाला, सड़क पर शव फेंककर भाग निकले अपराधीटिकरापारा क्षेत्र के बोरिया...
01/12/2020

हत्या:रायपुर में 17 साल के किशोर को चाकू से गोदकर मार डाला, सड़क पर शव फेंककर भाग निकले अपराधी

टिकरापारा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में देर रात की घटना, दो आरोपी हिरासत में
बूढ़ा तालाब से घर तक स्कूटर से छोड़ने का झांसा देकर एक आरोपी साथ ले गया था
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब 17 साल के एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क पर फेंककर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा के नेहरू नगर निवासी राहुल तांडी (17) रविवार रात करीब 12.30 बजे अपने एक साथ गोपी के साथ नशे की हालत में बूढ़ा तालाब के पास बैठा था। इसी दौरान जुबैर नाम का एक युवक पहुंचा और राहुल से बोरियाखुर्द तक स्कूटी से छोड़ने की बात कही। वहां से राहुल, गोपी और जुबेर बोरियाखुर्द की RDA कॉलोनी पहुंचे। वहां पहले से ही जावेद नाम का युवक मौजूद था।

धक्का मारकर नीचे गिराया और चाकू से हमला कर दिया
आरोप है कि पहुंचते ही जावेद ने राहुल को धक्का देकर स्कूटर से नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू से उसके ऊपर एक के बाद एक कई वार किए। आरोप है कि जुबेर ने भी जावेद का साथ दिया। चाकू के हमले से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसका शव छोड़कर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि जावेद और राहुल दोनों पहले नेहरू नगर में ही रहते थे।

Address

Pamgarh
495554

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HAMAR MITAN CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HAMAR MITAN CG:

Share