PTA Indian News

PTA Indian News for get Instant news on this channel

01/08/2026
01/08/2026

मकान का कब्जा लेने पहुंची महिला को वकील ने गो #ली मारी

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर एक महिला को गो #ली मा #र दी गई। वह अदालत के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थीं।

इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे एक वकील ने अपनी लाइसेंसी रि #वॉल्वर से पुलिसकर्मियों के सामने ही फायरिंग कर दी। गो #ली मनविंदर कौर को लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और फा #यरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

01/08/2026

बाड़मेर में स्कूल के बच्चे सड़क पर हैं।

यह किसी लोकतंत्र के लिए गर्व की नहीं, बल्कि सरकार के लिए गंभीर शर्म की बात है।

जहाँ बच्चों को किताबों, प्रयोगशालाओं और कक्षाओं में होना चाहिए, वहाँ उन्हें अपनी बुनियादी माँगों के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। यह केवल एक स्कूल की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है जो शिक्षा को प्राथमिकता देने में विफल रही है।

बिहार में बच्चियाँ अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही हैं। मध्य प्रदेश के तामिया में बच्चे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें कीड़े वाला भोजन परोसा जा रहा है। अब राजस्थान के बाड़मेर में स्कूली बच्चे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

01/08/2026

मुझे तो गाली दी ही मेरी स्वर्गीय मां को भी.. छात्रों के अपशब्द कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा सुनिए

01/08/2026

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन"प्रधानमंत...
31/07/2026

पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विरासत पर गर्व करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनावी संकल्प -पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 70 संकल्प मात्र डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए हैं, बाकि के 147 संकल्प भी बहुत जल्द पूरे कर देंगे।"

Address

Panchkula
Panchkula
134109

Telephone

+917529836000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PTA Indian News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PTA Indian News:

Shortcuts

Share