Today News

Today News हर कदम सच के साथ
(3)

04/08/2026

🚨 BREAKING | चंडीगढ़ पुलिस पर एक और बड़ा सवाल! 🚔

😱 अंडर ट्रायल कैदी को जेल ले जाने की बजाय होटल पहुंचाया गया!

चंडीगढ़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। IDFC बैंक फ्रॉड के आरोपी अंडर ट्रायल कैदी विक्रम वाधवा को मेडिकल जांच के बाद वापस बुरैल जेल ले जाने के बजाय कथित तौर पर सेक्टर-17 के एक होटल पहुंचा दिया गया।

🚔 आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक SI और एक ASI ने पहले से रची गई कथित साजिश के तहत आरोपी को होटल पहुंचाया, जहां से उसे फरार कराने की योजना थी।

📍 गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में छापा मारा और आरोपी विक्रम वाधवा, उसके दो बेटों तथा दोनों पुलिसकर्मियों को मौके पर पकड़ लिया।

⚖️ इस मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

❗ सबसे बड़ा सवाल…
एक अंडर ट्रायल कैदी मेडिकल जांच के बाद जेल की बजाय होटल कैसे पहुंच गया? अगर सूचना नहीं मिलती, तो क्या आरोपी फरार हो जाता?

⚠️ ग�

04/08/2026

*पंचकूला में नौकरानी ने मालकिन की हत्या कर शव छिपाया, गहनों की चोरी का राज खुलने के डर से दिया वारदात को अंजाम...*

*पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला आया सामने...*

*पंचकूला सेक्टर-2 स्थित एक कोठी में घरेलू नौकरानी ने अपनी मालकिन की हत्या कर शव को छिपा दिया।*

*प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला अपनी नौकरानी से घर से गायब हुए सोने के गहनों के बारे में पूछताछ करने गई थी।*

*इसी दौरान विवाद बढ़ गया और नौकरानी ने उसकी हत्या कर दी।*

*मृतका के पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं।*

आरोप है कि नौकरानी ने वारदात के बाद महिला का शव पड़ोसी की छत पर छिपा दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि घर से गहने चोरी हुए थे और मालकिन को नौकरानी पर शक था।

जब उसने चोरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी नौकरानी ने हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

03/08/2026
*7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार**एक शिक्षण संस्थान संचालक को ...
01/08/2026

*7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार*

*एक शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर मांगी थी रंगदारी*

पानीपत, 01 अगस्त शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव अदियाना निवासी अजय व रोहित, गांव सिवाह हाल विकास नगर निवासी अमित तथा एनएफएल निवासी रिहान के रूप में हुई है। आरोपियों ने विदेश में बैठे असामाजिक तत्वों को पीड़ित व उसके संस्थान की जानकारी उपलब्ध कराई थी।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक शिक्षण संस्थान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 जुलाई को अपने शिक्षण संस्थान में मौजूद था। उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि उसे उनके सभी स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी है। उसने धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तथा एक वॉइस नोट भेजकर कहा कि उसकी आवाज की पुष्टि कर लेना। साथ ही नंबर ब्लॉक करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर थाना समालखा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंपी गई। सीआईए-वन की टीम ने साइबर सेल के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मानवीय सूचना तंत्र की मदद से मामले का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों को पीड़ित की जानकारी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय वर्ष 2022 में डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वर्ष 2026 में डिपोर्ट होकर भारत लौट आया। अमेरिका में रहने के दौरान उसकी एक असाम

01/08/2026

दोनों पक्षों की पंचायत में यह फैसला हुआ है कि मुस्कान बल्हारा का अंतिम संस्कार गाँव बहू में ही किया जाएगा और अंतिम संस्कार के तुरंत बाद शीलू, उसका भाई मनीष उसकी माँ और उसके पिता को पंचायत पुलिस को सुपुर्द कर देगी।

चारों के ऊपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

डीएसपी ने साफ संदेश दिया कि मुस्कान बल्हारा की नग्न वीडियो शेयर करने वाले सभी मीडिया चैनल व दूसरे लोगों पर एफआइआर दर्ज की जाएगी

31/07/2026

पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विरासत पर गर्व करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनावी संकल्प -पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 70 संकल्प मात्र डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए हैं, बाकि के 147 संकल्प भी बहुत जल्द पूरे कर देंगे।"

31/07/2026

9 अगस्त को कंडेला में जुटेंगी जींद जिले की सभी 25 खाप पंचायतें, सामाजिक बुराइयों पर होंगे बड़े फैसले
जींद, 31 जुलाई।
जींद जिले की सभी 25 खाप पंचायतें आगामी 9 अगस्त को गांव कंडेला में एक विशाल सामाजिक महापंचायत आयोजित करेंगी। महापंचायत कंडेला खाप के चबूतरे पर होगी, जिसमें जिलेभर की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, किसान संगठन, युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महापंचायत में हाल ही में महम चौबीसी की पंचायत में लिए गए सामाजिक निर्णयों की तर्ज पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
यह जानकारी कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला और उपप्रधान जगत सिंह रेढू ने जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी।

30/07/2026

अपनी छत को वाटरप्रूफ करवाने के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं

देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणाः मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीनई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स फिटनेस और इंफ्रास्...
30/07/2026

देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणाः मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स फिटनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की आबादी देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत होने के बावजूद खेलों में हरियाणा का अलग स्थान है।

“ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं।”

*ओमप्रकाश डाबला ने CM को लिखा पत्र, 30 दिन में DSC एक्ट लागू करने की मांग**चंडीगढ़।* अखिल भारतीय धानका/धानक आदिवासी समाज ...
30/07/2026

*ओमप्रकाश डाबला ने CM को लिखा पत्र, 30 दिन में DSC एक्ट लागू करने की मांग*

*चंडीगढ़।* अखिल भारतीय धानका/धानक आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष *ओमप्रकाश डाबला* ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर हरियाणा में DSC वर्ग के लिए अलग 50-50 आरक्षण और DSC एक्ट को अविलंब लागू करने की मांग की है।

श्री डाबला ने पत्र में कहा कि सरकार द्वारा DSC को अलग आरक्षण देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु आज तक उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने 4 मुख्य मांगें रखीं:

1. *DSC बिल विधानसभा में कब लाया जाएगा?* इसे आगामी सत्र में पास करवाया जाए।
2. *DSC की मांग के अनुरूप मेघ, मेघवाल और कबीरपंथी जाति को DSC सूची से तुरंत बाहर किया जाए।*
3. *आंगनवाड़ी भर्ती सहित अन्य भर्तियों में DSC का वर्णन न करने वालों की जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही हो।* साथ ही सभी भर्तियों में DSC का 50% कोटा अनिवार्य किया जाए।
4. *इस विषय पर हुई चर्चा का सार पब्लिक डोमेन में रखा जाए।*

श्री डाबला ने मांग की कि 30 दिन के अंदर उपरोक्त मांगों पर कार्यवाही कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि "DSC समाज को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्यवाही चाहिए"

Address

Sector 20
Panchkula

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Today News:

Shortcuts

Share