Samachar Sansar News 24

Samachar Sansar News 24 साधना न्यूज़ रिपोर्टर पंचकूला, Ex- Vijay Savera News District ब्यूरो. State Head (Haryana) ekhabar media, esamachar, Indiavani Newspapper

20/04/2026

Celebrating my 2nd year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

सब्जी मंडी होगी डिजिटल: यूपीआई भुगतान की तैयारी, 25 मई को व्हीलचेयर के लिए डॉ—देशराज पोसवालबरवाला। मार्केट कमेटी बरवाला ...
13/04/2026

सब्जी मंडी होगी डिजिटल: यूपीआई भुगतान की तैयारी, 25 मई को व्हीलचेयर के लिए डॉ—देशराज पोसवाल

बरवाला। मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने प्रेस वार्ता में मंडी के आधुनिकीकरण और जनकल्याण से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में अब डिजिटाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूपीआई भुगतान प्रणाली लागू करने की तैयारी की जा रही है।
पोसवाल ने कहा कि मंडी में कैश लेनदेन को पूरी तरह बंद कर हर व्यापारी के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और आसान बनेगी। उन्होंने बताया कि पहले ऑफलाइन भुगतान जमा कराने में काफी समय और कर्मचारियों की ऊर्जा खर्च होती थी, जिसे अब डिजिटल माध्यम से बचाया जा सकेगा।
दिव्यांगजनों के लिए राहत की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से 20 जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हीलचेयर दी जाएंगी। इसके लिए 25 मई को ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने अपील की कि केवल वास्तविक जरूरतमंद ही आवेदन करें, ताकि सहायता सही लोगों तक पहुंचे।
मंडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए पोसवाल ने कहा कि गेहूं की लिफ्टिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मंडी में सुधार के तहत पहले गेहूं लेकर आने वाले तीन किसानों को सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में सबसे अधिक गेहूं उत्पादन करने वाले किसान, सबसे ज्यादा खरीद करने वाले आढ़ती और यहां तक कि सबसे कम गेहूं लेकर आने वाले किसान को भी सम्मानित करने की योजना है, ताकि हर वर्ग के किसान को प्रोत्साहन मिल सके।
पोसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल तक पहुंचाने के लिए मार्केट कमेटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में दो किसानों को सरकार की योजना के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
फोटो कैप्शन: बरवाला मंडी में चेयरमैन कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए चेयरमैन देशराज पोसवाल।

18/02/2026

अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 45 एचपी व अधिक क्षमता के ट्रैक्टर का 20 फरवरी को आॅनलाईन ड्रॉ

पंचकूला, 18 फरवरी : सहायक कृषि अभियन्ता, पंचकूला ओमप्रकाश महिवाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकूला द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान जिलें के अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 45 एचपी व अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम 3 लाख रूपये अनुदान देने के लिए जिला पंचकूला में आवेदन आमत्रित किए गए थें। इसमें 48 अनुसूचित जाति के किसानों ने अनुदान राशि लेने के लिए आवेदन किया है।

उन्होने बताया कि निदेशालय से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार जिलें में 4 किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देशानुसार लाभार्थियो के चयन हेतु आॅनलाईन ड्राॅ 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे उपायुक्त पंचकूला के कांफ्रेंस हाल में आयोजित किया जाना है।

उन्होने सभी सम्बन्धित आवेदक किसानों से उपरोक्त वर्णित ड्रॉ में उपस्थित होने का आहवाहन किया है। किसान अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक, पंचकूला एवं सहायक कृषि अभियन्ता, पंचकुला, के कार्यालय में संपर्क कर सकते है ।

जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाहीगांव रायपुररानी में 2 अवैध काॅलोनियों में ...
18/02/2026

जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही

गांव रायपुररानी में 2 अवैध काॅलोनियों में तोड़-फोड़ की गई और 2 डीपीसी व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया

पंचकूला 18 फरवरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव रायपुररानी में 2 अवैध काॅलोनियों में तोड़-फोड़ की गई जिनका एरिया लगभग 1.75 एकड है। इसमें 2 डीपीसी व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया।

उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, नरेन्द्र कुमार, एसडीई, पंचायती राज, पंचकूला, अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला और डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पचंकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

​​जानकारी देते हुए डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि विभाग से सीएलयु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।

क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिलों का बड़ा खुलासा किया — एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 11 वाहन बरामद9 मोटरस...
18/02/2026

क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिलों का बड़ा खुलासा किया — एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 11 वाहन बरामद

9 मोटरसाइकिल व 2 एक्टीवा बरामद , आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 18 फरवरी — क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर कुल 11 चोरीशुदा वाहन (9 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा) बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को पुलिस टीम गश्त के दौरान रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुरसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह, निवासी फरीदकोट (पंजाब), हाल निवासी फुनी माजरा (लांडरा),पंजाब को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी के अन्य वाहनों की भी जानकारी मिली जो उसने अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखे थे। आरोपी की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा बरामद की गईं, जिन्हें केस प्रॉपर्टी के रूप में थाना में जमा कराया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देता था। बरामद वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर की जांच करने पर उनके चोरीशुदा होने की पुष्टि हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना चण्डीमन्दिर में बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। आरोपी की खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

डीसीपी क्राइम ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा:
“पंचकूला पुलिस अपराध पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। वाहन चोरी जैसे अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है व चोरी की वारदातों में कुछ कमी आई है। नागरिकों से अपील है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

नशा तस्करी पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई — 27.13 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तारपंचकूला/18 फरवरी: पंचकूला पुलिस की क्राइम...
18/02/2026

नशा तस्करी पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई — 27.13 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूला/18 फरवरी: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 14 फरवरी की शाम को पुलिस टीम गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान सेक्टर-20 स्थित सेब मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शिव कुमार उर्फ कुंगलु श्मशान घाट के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 27.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशीला पदार्थ एक सप्लायर से लेकर आता था। उक्त सप्लायर की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का नशा मुक्त पंचकूला बनाने का अभियान लगातार जारी है।

07/06/2025

HSSC की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी, गोरखपुर से मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

्जीवाड़ा

#पंचकूला_पुलिस_एक्शन
#गिरफ्तार_गिरोह
#फर्जी_वेबसाइट_से_सावधान
ृष्टि_गुप्ता
ित_दहिया
ीकांड





07/06/2025

अमरावती मॉल के बाहर हुए हत्याकांड की विशेष रिपोर्ट

गांव के बच्चों से क्यों छीनी जा रही शिक्षा? मांधना स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी पर सवाल
13/05/2025

गांव के बच्चों से क्यों छीनी जा रही शिक्षा? मांधना स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी पर सवाल















08/03/2025

मोरनी में एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश: अंबाला से उड़ान भरी थी, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

Address

Vpo Ramgarh
Panchkula
134116

Telephone

+918708562552

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Sansar News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category