Biraul Town

Biraul Town बिरौल टाउन पूरे बिहार देश भर क News NETWORK

22/10/2021

Biraul Town:क्या था कपूर कमीशन, जिसने गांधी हत्या में सावरकर पर उठाई थी उंगली?

गांधी हत्या के कई साल बाद इस केस की दोबारा जांच करने के लिए एक कमीशन बनाया गया था जिसे कपूर कमीशन कहते हैं. कमीशन की रिपोर्ट में इस साजिश में सावरकर की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए थे.
गांधी हत्या में शामिल गोडसे और नारायण आप्टे को हुई थी फांसी

सबूतों के अभाव में विनायक सावरकर को कर दिया गया था बरी

महात्मा गांधी की हत्या की असफल कोशिशें कई बार हुईं लेकिन आखिरकार 30 जनवरी 1948 की शाम साजिशकर्ता अपनी साजिश में कामयाब हो ही गए. इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. गांधी हत्याकांड की तत्परता से जांच हुई और दोषियों को सजा भी हुई. लेकिन बोस और शास्त्री की मौतों की तरह ही इस हत्याकांड में भी कुछ झोल थे.

गांधी मर्डर केस में इस वजह से बरी हुए थे सावरकर

हत्याकांड के अभियुक्तों में विनायक दामोदर सावरकर का नाम भी शामिल था लेकिन कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सावरकर को बरी कर दिया. कोर्ट ने यही माना कि नाथूराम गोडसे और उसके साथी ही इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार थे, जिसकी उन्हें सजा भी दी गई. इस हत्याकांड के 8 दोषियों में से नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी हुई जबकि 6 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

1964 की इस घटना ने गठित करवाया था कपूर कमीशन

1964 में जब गांधी हत्याकांड में शामिल लोग अपनी-अपनी सजा काटकर बाहर निकले तो कुछ संगठनों ने उनका स्वागत भी किया. उस वक्त बाल गंगाधर तिलक के नाती जी वी केटकर ने एक अप्रत्याशित घोषणा की थी कि उन्हें नाथूराम गोडसे के गांधी मर्डर प्लान के बारे में पहले से ही पता था. यह खबर जब अखबारों में आई तो हंगामा मच गया. जनता अवाक रह गई क्योंकि गांधी की हत्या में हमेशा किसी भी तरह के बड़े षड़यंत्र से साफ इनकार किया जाता रहा था.

इसी वजह से सरकार को तुरंत एक्शन लेना पड़ा. एक सांसद की अध्यक्षता में 'पाठक कमीशन' बनाया गया. लेकिन उनके मंत्री बन जाने के बाद 1966 में तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री गुलजारीलाल नन्दा ने कमीशन ऑफ एन्क्वायरी एक्ट के तहत सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज जीवनलाल कपूर की अध्यक्षता में एक कमीशन गठित किया. इसे ही कपूर कमीशन कहा जाता है. इस कमीशन की जांच 3 साल तक चली. कमीशन ने 101 गवाहों के बयान लिए.

कमीशन ने सबसे पहले इस शख्स से की थी पूछताछ

कमीशन ने कुल 162 बैठकें कीं. दिल्ली, बंबई से लेकर चंडीगढ़, पुणे, नागपुर और बड़ौदा तक जांच की गई. अपेक्षा के अनुरूप ही कमीशन ने सबसे पहली पूछताछ केटकर से ही की. जिसके बाद गांधी हत्याकांड की जांच करने वाली डीसीपी नागरवाला और उस वक्त के बांबे एस्टेट के मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई से. इसके बाद सावरकर के बॉडीगार्ड और सेक्रेटरी से भी पूछताछ की गई.

सावरकर के इन करीबियों ने कमीशन के सामने किया था खुलासा

बताया जाता है कि इन लोगों ने कहा था कि गांधी हत्याकांड के दो दिन पहले यानी 28 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे सावरकर के घर आए थे. यही नहीं दोनों ने यह बात भी कही कि उस दिन सावरकर ने उनको यशस्वी होकर आने का यानी कामयाब होकर लौटने का आशीर्वाद भी दिया था.

सावरकर की भूमिका पर उंगली उठाती थी कमीशन की रिपोर्ट

कपूर कमीशन की जांच के दौरान कुछ ऐसी बातें भी सामने आईं जिसे पहले की जांचों में शामिल नहीं किया गया था. कमीशन ने कुछ गड़बड़ियों को भी उजागर किया था. कपूर कमीशन का निष्कर्ष था , "इन तमाम तथ्यों के मद्देनजर यही बात प्रमाणित होती है कि सावरकर एवं उनके समूह ने ही गांधी हत्या को अंजाम दिया."

Biraul Town:https://janjwar.com
20/10/2021

Biraul Town:https://janjwar.com

शख्स के भाई ने आरोप लगाया था कि 2016 में उसके भाई की ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई है। मामले की जांच पड़ताल हुई पर .....

Biraul Town: https://janjwar.com
20/10/2021

Biraul Town: https://janjwar.com

Shrawasti News : पुलिस कुछ न मानते हुए व्यक्ति को अपने साथ ले जाती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कथित आरोपी के जिंदगी बर्बाद ....

Biraul Town:https://www.facebook.com
19/10/2021

Biraul Town:https://www.facebook.com

दरभंगा एयरपोर्ट आज किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है। बताते चलें कि पिछले नवंबर में दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा ब...

Biraul Town :
18/10/2021

Biraul Town :

बिहार को एक और सरकार का तोहफा मिलने वाला है। दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ....

Biraul Town-https://www.facebook.com
18/10/2021

Biraul Town-https://www.facebook.com

रेल से यात्रा करने वाले लोगों को रेलवे ने राहत प्रदान की है। बताते चलें कि रेलवे स्टेशन पर प्रियजनों को छोड़ने और ल....

Biraul Town :https://patnanewslive.com
18/10/2021

Biraul Town :https://patnanewslive.com

बिहार में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक पार्क, फूड पार्क और फैक्ट्री लगाई जा रही। इसी क्र.....

https://beastnews.in/archives/3264-Biraul Town
18/10/2021

https://beastnews.in/archives/3264-Biraul Town

गौतम गंभीर नहीं मानते MS धोनी को आईपीएल का बेस्ट कैप्टन, बताई बड़ी वजह October 17, 2021 by admin चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन ....

https://janjwar.com
17/10/2021

https://janjwar.com

Merrut Case Update : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो क.....

https://www.facebook.com/
15/10/2021

https://www.facebook.com/

बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक इलेक्ट्रीशियन (बिजली मिस्त्री) अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां ....

https://jharkhandlivenews.com/
15/10/2021

https://jharkhandlivenews.com/

कच्ची दरगाह से बिदपुर के बीच बन रहे छह लेन पुल का निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। केबल पर टिका हुआ (केबल स.....

Address

Pokhram Biraul
Pandaul

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Biraul Town posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share