
10/06/2025
मेरे पड़ोस में एक पंडी जी हैं , उनके बेटे का बियाह तय हुआ , रिंग सेरेमनी हुआ डेट पड़ गई।
दोनों तरफ शादी की खरीदारी चल रही थी।
एक दिन लड़के ने घर में बोला कि उसे शादी नहीं करनी।
घर वाले लोग परेशान कि लोग बाग क्या कहेंगे।
लड़के को नहीं करनी तो जिद पर अड़ा रहा।
मां बाप के बहुत पूछने पर बोला कि लड़की ड्रिंक स्मोक करती है।
मां बाप ने समझाया कि शादी के बाद छोड़ देगी।
लेकिन लड़के को अपना अंधकारमय भविष्य दिख रहा था।
घर वालों से साफ कह दिया कि अगर आप लोग जिद करेंगे में घर छोड़ कर चला जाऊंगा।
अकेला लड़का , कौन मां बाप चाहेंगे अपने कलेजे को खुद से दूर करना ... लिहाजा शादी टूट गई।
सबके सामने यही बात कही गई कि लड़के ने कुछ देखा होगा इसलिए वो तैयार नहीं।
आपसी लेन देन की अदला बदली हो गई।
सब शांति से निपट गया।
ठीक एक साल बाद उसकी शादी बेहद घरेलू लेकिन पढ़ी लिखी सुंदर लड़की से हो गई।
आज एक साल होने वाला है दोनों बहुत, खुश परिवार भी खुश।
#नोट --- दरअसल लड़की बंगलौर में जॉब करती है , अपने बर्थडे में दोस्तो संग नाइट पार्टी का पिक्चर लगाई थी जिसमें वो एक हाथ में बियर और एक हाथ में सिगरेट लिए खड़ी है। लड़के ने जब पूछा तो पिक डिलीट करके बात बदलने लगी थी।
करीब हफ्ते भर परेशान रहने के बाद लड़के ने डिसाइड किया कि वो उसके साथ खुश नहीं रह पाएगा।
हिम्मत किया और जिंदगी संवर गई।