Khabar Express

Khabar Express खबरों से जुड़ेंगे हम और आप

*साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान, खुद को रखें सर्तक;  एसपी भूपेंद...
31/05/2026

*साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान, खुद को रखें सर्तक; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस*

पानीपत, 31 मई ( सौरव शर्मा) जिला पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर के प्रलोभन से बचें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने साइबर फ्रॉड बारें जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अजाम दे रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इनमे से एक ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का झूठा प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी करने का तरीका भी सामने आया है। साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में 1 से 2 घंटे तक काम करके हजारों रूपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते है। इस प्रकार के लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके जाल में फस जाते है।

*इस प्रकार से दिया जा रहा है वारदात को अंजाम, फ्रॉड करने वाले भेजते है लिंक;*
साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वैबसाइट, मोबाइल एप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते है और उस लिंक को आगे अन्य लोगों को फॉरवर्ड करके अधिक पैसा कमाने के लिए कहा जाता है। लिंक को फॉरवर्ड करने के नाम पर बोनस का लालच भी दिया जाता है। ठग लिंक के माध्यम से लोगों की नीजी जानकारी हासिल कर ठगी करते है ।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। अंजान व्यक्तियों से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करे। साइबर ठग इन लिंक के माध्यम से आपकी निजी जानकारी हासिल करके आपके साथ ठगी करते है और आपकी जमा पूंजी को हड़प जाते है। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।

*निम्न सावधानी अपनाकर साइबर ठगी की वारदात से बचे;*
1 किसी भी संदिग्ध यूआरएल और लिंक का जवाब न दें और न ही उस पर क्लिक करें
2 पार्ट टाइम जॉब की पेशकश करने वाले ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब देने से बचें
3 अज्ञात व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करने से बचें
4 अपनी पहचान और विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना अज्ञात व्यक्तियों को पैसे भेजने से बचें
5 मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें
6 यदि आपने जालसाजों को पहले ही अपने बैंक खाते का विवरण दे दिया है, तो तुरंत अपने बैंक को सचेत करें
7 साइबर सुरक्षा युक्तियों के बारे में अधिक जानने के लिए ट्विटर पर को फॉलो करें और cybercrime.gov.in पोर्टल पर जाएं

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। इसके अतिरिक्त मैनुअल रूप में नजदीकी थाने में जाकर थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।

सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा नें पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक पर सुनी मन की बात पानीपत 31 मई (सौरव शर्मा) प्र...
31/05/2026

सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा नें पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक पर सुनी मन की बात

पानीपत 31 मई (सौरव शर्मा) प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम मे देश हो रहें सकारत्मक बदलाव की बात करते है। नये नये स्टार्ट अप के माध्यम से रोजगार सृजन से अवगत कराते है हमें इस कार्यक्रम को नियमित सुन कर लाभवन्तित होना चाहिए साथ समाज के लोगों को भी इस विषय मे जागृत करना चाहिए ये शब्द सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा नें पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक 169 पर,विद्यानन्द कॉलोनी मे आम जन के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बात लोगों को अपने सम्बोधन मे कहे.
उन्होंने कहा की आज के अंक मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा व्हेल के रेसकुयू का ज़िक्र किया हमें भी जीवो पर दया तथा उनका संरक्षण करना चाहिए.
उन्होंने खिलाडियों के बारे बात की हम भी खेलो मे रूचि रखे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार नें की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप मन की मंडल संयोजक रामु गुज्जर, प्रवीण सैनी तथा सोनू शर्मा मौजूद रहें।
इसी प्रकार एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक ईश कुमार राणा नें भी पानीपत ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक 126 पर सेक्टर 6 मे मन की बात कार्यक्रम सुना उनके साथ मुख्य रूप से प्रोफेसर (से नि ) डा सरोज चौहान, अशोक चौहान तथा नीलम राणा मौजूद रहें।

*एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को दिए कड़े निर्देश**अपराध नियंत्र...
29/05/2026

*एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को दिए कड़े निर्देश*

*अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था व महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही व भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा*

पानीपत, 29 मई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी इचार्जों और क्राइम युनिट प्रभारियों के साथ लंबित मामलों की बारिकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

*लंबित मुकदमें जल्द निपटाएं;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने लंबित पड़े मामलों की स्थिति का जायजा लेकर थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए की लंबित मुकदमों की तफ्तीश में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा के भीतर चालान माननीय न्यायालय में पेश किए जाए ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिले सके।

*महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुंरत संज्ञान लिया और जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करे। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में व स्कूल-कालेजों के आसपास प्रभावी गश्त करे, ताकि बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की गंभीर अपराधों, नशा तस्करी, चोरी, लूट के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। प्रभावी गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाने के आदेश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

*आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पर विशेष जोर दिया;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ शालिनता का व्यवहार करें। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है उस पर त्वरित निवारक कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं का थानों में त्वरिक समाधान होना चाहिए।

*भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को पुन: कड़े व साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सभी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए काम करे। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को इस बारे अवगत कराए।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कोई भी अधीनस्थ भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके इंचार्ज की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करे। शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपराध समीक्षा बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

*साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान, खुद को रखें सर्तक;  एसपी श्री भ...
24/05/2026

*साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर की जा रही ठगी, रहें सावधान, खुद को रखें सर्तक; एसपी श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस*

पानीपत, 24 मई ( सौरव शर्मा) जिला पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर के प्रलोभन से बचें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने साइबर फ्रॉड बारें जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अजाम दे रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इनमे से एक ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का झूठा प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी करने का तरीका भी सामने आया है। साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में 1 से 2 घंटे तक काम करके हजारों रूपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते है। इस प्रकार के लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके जाल में फस जाते है।

*इस प्रकार से दिया जा रहा है वारदात को अंजाम, फ्रॉड करने वाले भेजते है लिंक;*
साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वैबसाइट, मोबाइल एप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते है और उस लिंक को आगे अन्य लोगों को फॉरवर्ड करके अधिक पैसा कमाने के लिए कहा जाता है। लिंक को फॉरवर्ड करने के नाम पर बोनस का लालच भी दिया जाता है। ठग लिंक के माध्यम से लोगों की नीजी जानकारी हासिल कर ठगी करते है ।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। अंजान व्यक्तियों से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करे। साइबर ठग इन लिंक के माध्यम से आपकी निजी जानकारी हासिल करके आपके साथ ठगी करते है और आपकी जमा पूंजी को हड़प जाते है। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।

*निम्न सावधानी अपनाकर साइबर ठगी की वारदात से बचे;*
1 किसी भी संदिग्ध यूआरएल और लिंक का जवाब न दें और न ही उस पर क्लिक करें
2 पार्ट टाइम जॉब की पेशकश करने वाले ऐसे किसी भी मैसेज का जवाब देने से बचें
3 अज्ञात व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करने से बचें
4 अपनी पहचान और विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना अज्ञात व्यक्तियों को पैसे भेजने से बचें
5 मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें
6 यदि आपने जालसाजों को पहले ही अपने बैंक खाते का विवरण दे दिया है, तो तुरंत अपने बैंक को सचेत करें
7 साइबर सुरक्षा युक्तियों के बारे में अधिक जानने के लिए ट्विटर पर को फॉलो करें और cybercrime.gov.in पोर्टल पर जाएं

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। इसके अतिरिक्त मैनुअल रूप में नजदीकी थाने में जाकर थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।

महाराज अग्रसेन जी का समाजवाद आज के समय में भी बहुत आवश्यक है : मनीष गोयलपानीपत , 22 मई  :(रिपोर्ट सौरव शर्मा)  महाराज अग...
22/05/2026

महाराज अग्रसेन जी का समाजवाद आज के समय में भी बहुत आवश्यक है : मनीष गोयल

पानीपत , 22 मई :(रिपोर्ट सौरव शर्मा) महाराज अग्रसेन जी का समाजवाद आज के समय में भी बहुत आवश्यक है।
उपरोक्त विचार अग्रवाल संगठन के संयुक्त सचिव मनीष गोयल ने रखे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का ₹1 व एक ईंट का सिद्धांत हमें यही सिखाता है कि अपने सभी नजदीकी लोगों के प्रति सहायता का भाव अपने मन में रखना चाहिए।
वे आज अग्रवाल संगठन रजिस्टर्ड के द्वारा निबंध प्रतियोगिता के अवसर पर बोल रहे थे।
आर्य आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू दिवान नगर असंध रोड के प्रांगण में पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत खर्ब ने कहा आज बच्चों का सर्वांग विकास मोबाइल से नहीं बल्कि महापुरुषों के प्रति जानकारी से होगा महापुरुषों के जीवन से ही हमें सद्गुणों की प्रेरणा मिलती है जो विद्यार्थी आज मोबाइल या सोशल मीडिया पर रहते है।
उन्हें भी महाराजा अग्रसेन जी के बारे में जानना चाहिए।

इस अवसर पर अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष विकास गोयल ने कहा पानीपत में विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन जी के बारे में जानकारी मिले। इसके लिए पानीपत के हजारों विद्यार्थियों को उनके विचारों का पता चले इस मुहिम को चलाने की योजना है।
इस अवसर पर परिणाम भी घोषित किया गया एवं पुरस्कार वितरण भी किया गया।
प्रथम पुरस्कार डिंपल, द्वितीय पुरस्कार आशीष, तृतीय पुरस्कार प्रतिज्ञा को तथा 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
इस अवसर पर आर्य आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू दीवान नगर के डायरेक्टर सुरजीत खर्ब, प्रिंसिपल अंजू खर्ब, हेड मिस्ट्रेस एकता कोचर, शिया गिरधर, सुमन शर्मा शिवेंद्र शर्मा, अन्नु सिंगला उपस्थित रहे तथा अग्रवाल संगठन की तरफ से संयुक्त सचिव मनीष गोयल अध्यक्ष विकास गोयल तथा अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं जिला आयुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने सेंसस एक्ट, 1948 के सेक्शन 7 के तहत भारत की...
21/05/2026

उपायुक्त एवं जिला आयुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने सेंसस एक्ट, 1948 के सेक्शन 7 के तहत भारत की जनगणना 2027 से जुड़े कार्यो को लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत जनगणना से संबंधित कर्तव्यों के निर्वहन में लगे जनगणना कर्मियों को पूर्ण सहयोग और सहायता सुनिश्चित करना आवश्यक होगा।

आदेशानुसार सभी नगर पार्षद, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर समितियों, छावनी बोर्डों के अध्यक्ष/सदस्य और शहरी स्थानीय निकायों के अन्य चुने हुए प्रतिनिधि, चाहे किसी भी पदनाम से ज्ञात हों, जनगणना से संबंधित अपने कर्तव्यों के निर्वहन में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और अन्य जनगणना कर्मियों को पूर्ण सहयोग और सहायता प्रदान करेंगे। जिले के सभी सरपंच, पंच और ग्राम पंचायत के सदस्य भी इसी तरह एन्यूमरेटर, सुपरवाइजऱ और दूसरे जनगणना अधिकारियों को जनगणना का काम आसानी से और असरदार तरीके से करने में ज़रूरी मदद और सुविधा देंगे। सभी नंबरदार/गांव के मुखिया, उन्हें दिए गए गांव में जितना हो सके, जनगणना करने वालों की मदद करेंगे। सभी संबंधित अधिकारी और स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना गतिविधियों के संचालन में कोई रुकावट, बाधा या देरी न हो और जनगणना अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आवश्यक हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और इन निर्देशों का किसी भी तरह का उल्लंघन या पालन न करने पर जनगणना अधिनियम, 1948 और अन्य लागू कानूनों/नियमों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

*एसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों व यातायात इंचा...
18/05/2026

*एसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों व यातायात इंचार्जों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*नाकाबंदी व वाहन चेकिंग के दौरान खोज एप एवं वाहन इन्फो एप का अधिक उपयोग करने के दिए निर्देश*

पानीपत, 18 मई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध नियंत्रण, कानून और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में थाना प्रभारियों और चौकी व यातायात इंचार्जों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाए, ताकि अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाएं तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

*नाकाबंदी व वाहन चेकिंग के दौरान खोज एप एवं वाहन इन्फो एप का अधिकतम उपयोग करें;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने निर्देश दिए कि नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान “खोज एप” एवं “वाहन इन्फो” एप का अधिक से अधिक उपयोग करें। इन एप्स के माध्यम से वाहनों के रजिस्ट्रेशन, मालिक की जानकारी, दस्तावेजों की वैधता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का तुरंत सत्यापन किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध वाहनों की पहचान करने में आसानी होगी।

*बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव;*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि कई बार अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर प्लेट अथवा फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग करते हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट, संदिग्ध नंबर प्लेट अथवा नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ 18 मई से 24 मई तक स्पेशल अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा ऐसे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जाए तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ निभाएं, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि चेकिंग अभियान के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करें। बैठक में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह और सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी तथा यातायात व चौकी इंचार्ज मौजूद रहें।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना...
14/05/2026

मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना है: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

पुलिस विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह

आईओसीएल और समालखा में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण

जिले में प्रशासन अलर्ट- आई ओ सीएल और समालखा में संयुक्त मॉक ड्रिल से परखी गई राहत व्यवस्था

सायरन, रेस्क्यू और राहत अभियान के बीच मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

पानीपत, 14 मई। जिले में वीरवार को जिला प्रशासन,रिफाइनरी, आपदा प्रबंधन विभाग और सुरक्षा बलों के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आईओसीएल और समालखा क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का गहन परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या औद्योगिक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कंट्रोल रूम से पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आईओसीएल प्वाइंट का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों, राहत कार्यों तथा बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक आपदा की स्थिति तैयार की गई, जिसमे व्यापक परिस्थितियों को दर्शाया गया। जैसे ही सायरन बजा, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा संगठन और प्रशासनिक टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। राहत एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

अग्निशमन विभाग की टीम और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और मेडिकल टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराती नजर आईं। पुलिस विभाग ने आसपास के क्षेत्र को यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया । इस दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के बीच बेहतर तालमेल से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने संसाधनों, उपकरणों और कर्मचारियों को हमेशा तैयार रखें ताकि संकट की घड़ी में बिना देरी राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से पुलिस बल और अन्य एजेंसियों का मनोबल बढ़ता है तथा वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मॉक ड्रिल के दौरान आसपास के लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। लोगों ने राहत एवं बचाव कार्यों को करीब से देखा और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर इस प्रकार के अभ्यास अभियान आयोजित करने से न केवल विभागों की कार्यक्षमता बढ़ती है बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा और जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

*सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत के ईशांक गर्ग और आरना तुली बने बोर्ड टॉपर, परिणाम शत-प्रतिशत**रिपोर्ट ...
14/05/2026

*सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत के ईशांक गर्ग और आरना तुली बने बोर्ड टॉपर, परिणाम शत-प्रतिशत*

*रिपोर्ट सौरव शर्मा पानीपत*

सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत के मेधावी विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

*विद्यालय के टॉपर्स:*
*विज्ञान संकाय* में *ईशांक गर्ग* ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। *गुरशान सिंह* ने 96.6% अंकों के साथ द्वितीय और *पलक पंवार* ने 96.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*वाणिज्य संकाय* में *आरना तुली* ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। *गायत्री बत्रा* और *शिवेन* दोनों ने 95.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। *शगुन प्रीत* ने 95.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

*विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम:*
इस वर्ष कुल *126 विद्यार्थी* परीक्षा में सम्मिलित हुए और *विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा*। विद्यालय के प्रदर्शन का विवरण इस प्रकार है:
वर्ग विद्यार्थियों की संख्या
**90% से अधिक** 34 विद्यार्थी
**80% से 90%** 47 विद्यार्थी
**70% से 80%** 33 विद्यार्थी
**70% से कम** 12 विद्यार्थी
**कुल** **126 विद्यार्थी**
**परिणाम** **100%**
विद्यालय की *प्रधानाचार्या सिस्टर दीपा सेबेस्टियन* ने कहा, "हमारे विद्यार्थियों ने जिस लगन और अनुशासन से परीक्षा की तैयारी की, यह परिणाम उसका प्रतिफल है। 126 में से 114 विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करती हूँ।"

विद्यालय के *प्रबंधक फादर कार्तिक एबल* ने कहा, "सेंट मेरी परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है। हमारा उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। *शत-प्रतिशत परिणाम* और ईशांक, आरना जैसे मेधावी विद्यार्थियों की सफलता हमारे इसी विज़न को सार्थक करती है। मैं सभी अभिभावकों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।"

*शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ली जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक।*  *कार्य समय पर पूरे हों, अधिकारी खुद करें निगरान...
13/05/2026

*शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ली जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक।*

*कार्य समय पर पूरे हों, अधिकारी खुद करें निगरानी– महिपाल ढांडा*

*सड़क, सफाई, सीवरेज और शिक्षा परियोजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा*

*उपायुक्त बोले — अधिकारी पूरी तैयारी और सजगता के साथ बैठकों में आएं*

*मंत्री ने अच्छे रिजल्ट के लिए शिक्षा विभाग को दी बधाई*

पानीपत, 13 मई।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया व एसपी भूपेंद्र सिंह ने मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान मंत्री ने सीएम अनाउंसमेंट तथा अन्य विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से देरी के कारण पूछे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट फोटो सहित नियमित रूप से भेजी जाए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए। अधिकारी अपने स्तर पर लगातार समीक्षा करें और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं अपने कार्यों की निगरानी करें ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न रहे।
मंत्री महिपाल ढांडा ने निगम क्षेत्र से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए एएसटीपी की वस्तुस्थिति जानी तथा सेक्टर-8 में इसके निर्माण को लेकर चर्चा की। सेक्टर-40 की निकासी व्यवस्था पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वार मेमोरियल निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।
नगर निगम से संबंधित समीक्षा में मंत्री महिपाल ढांडा ने अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। सेक्टर-18 के पांच पार्कों के कायाकल्प, सेक्टर-8 और सेक्टर-40 में ग्रीन बेल्ट निर्माण तथा सेक्टर-29 के नाले की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पार्कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मंत्री ने सिंचाई, बागवानी, पब्लिक हेल्थ और टाउन प्लानिंग विभाग के विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने ददलाना में एसटीपी तथा सीवरेज से जुड़े एसटीपी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नहरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने नगर की सफाई व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य ड्रेन की समुचित योजना बनाकर कार्य करने और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आएं और अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बैठक में लिए गए निर्णयों का नियमित फॉलोअप किया जाएगा ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 24 में से 22 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। इस पर मंत्री ने शेष कार्य जल्द पूरा करने और सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर समस्या का समाधान नहीं है, यदि कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो वेतन कटौती तक की कार्रवाई की जा सकती है।
बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में इस बार एफआईआर की संख्या कम दर्ज हुई है तथा अपराध दर में भी गिरावट आई है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 14 थाने और 9 डीएसपी कार्यरत हैं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतें कम आएं, यह सुनिश्चित किया जाए तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।
बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने एसएसए के कार्यों, स्कूलों में शौचालय निर्माण, निपुण और सुपर-40 कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 10 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और उनमें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। करियर काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने 10 स्कूलों और 9 आईटीआई संस्थानों को विकसित करने की बात कही।
बैठक में बिजली विभाग की परियोजनाओं और क्षेत्र में एथनॉल के नए प्लांट लगाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के स्टेडियम की स्थिति और विकास कार्यों को लेकर भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि आठ स्वास्थ्य परियोजनाओं के फाउंडेशन स्टोन रखे जाने हैं।
बैठक में निगम आयुक्त डॉ. पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप, सहायक रजिस्ट्रार संदीप खटकर, सीएमओ विजय मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Address

Panipat
132103

Telephone

+919138133550

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Express:

Share