Panipat Kesari

Panipat Kesari पानीपत केसरी पूर्ण रूप से पानीपत की खबऱ
(4)

01/06/2026

नाकाबंदी कर दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, 2 देसी पिस्टल, 1 देसी पिस्तौल व 15 जिंदा रौंद बरामद, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया*

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा में पुराना थाना के पास नाकाबंदी कर दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्टल, 1 देसी पिस्तौल व 15 जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपियों की पहचान चुलकाना निवासी देव व प्रशांत उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान समालखा में बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की चुलकाना निवासी देव व प्रशांत उर्फ टिंकू के पास अवैध हथियार है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर चुलकाना से समालखा पुराना थाना के पास से होते हुए खोजकीपुर जाएगे। टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए समालखा पुराना थाना के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। बाइक चला रहा युवक कमर पर पीठू बैग टांगे हुए था। पूछताछ में उसने अपनी पहचान देव पुत्र संजय और पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान प्रशांत उर्फ टींकू पुत्र अशोक निवासी चुलकाना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो पीठू बैग से दो देसी पिस्टल, पॉलिथिन में पैक 15 जिंदा रौंद और प्रशांत उर्फ टींकू की जींस पेंट से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। दोनों पिस्टल की मैग्जीन निकालकर जांच की तो अनलोड मिली।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों करीब 15 दिन पहले यूपी सहारनपुर में एक युवक से उक्त देसी पिस्टल, देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 1.40 लाख रूपए में खरीदकर लाए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी प्रशांत उर्फ टिंकू को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी देव को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी देव से पता लगाने का प्रया करेगी की वह अवैध हथियार किस उद्देश्य के लिए खरीदकर लाए थे और इसके साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

दिल्ली :हरियाणा बीजेपी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुला...
01/06/2026

दिल्ली :हरियाणा बीजेपी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात

01/06/2026

पानीपत की सबसे सुरक्षित कॉलोनी विर्क नगर में 10 साल में हुई पहली चोरी

नकाबपॉश बाइक सवार चोरों ने घर से 30 लाख के गहने और नगदी पर किया हाथ साफ

वारदात का एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

तीनों चोर CCTV में हुए कैद

पीड़ित ने पुलिस पर लगाए ढीली कार्रवाई के आरोप

01/06/2026

21 पार्षदों के समर्थन से निर्विरोध ब्लॉक समिति चैयरमेन चुने गए कुलदीप राणा

कुलदीप राणा दीपक राणा के हैं छोटे भाई

दीपक राणा का हार्ट अटैक से हो गया था निधन

01/06/2026

आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया नहीं देने पर करीब 50 आंगनबाड़ी केंद्र हुए बंद,चौंक चौराहों पर बच्चों को राशन बांटने पर आंगनबाड़ी वर्कर हुई मजबूर

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगानई दिल्ली | तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फ...
01/06/2026

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा

नई दिल्ली | तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपए बढ़ाकर 3113.50 रु. कर दी गई है।

कोलकाता में 53.50 रु. की वृद्धि के बाद कीमत 3255.50 रुपए हो गई है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। कंपनियों ने 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपए बढ़ाई है। दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रु. हो गई है। बता दें, 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 1669 रु. थी, जो अब 3113.50 रु. पहुंच गई है। 5 माह में इसमें 1445 रुपए बढ़े हैं।

31/05/2026

सब इंस्पेक्टर पति के फोन में देखी लड़की की चैट, तो पत्नी ने दी जान...एक दिन बेटे का पहला बर्थडे

पानीपत के समालखा की गांधी कॉलोनी, यहीं रहने वाली 25 वर्षीय रीतू की शादी को अभी सिर्फ दो साल ही हुए थे, लेकिन इस छोटे से ...
31/05/2026

पानीपत के समालखा की गांधी कॉलोनी, यहीं रहने वाली 25 वर्षीय रीतू की शादी को अभी सिर्फ दो साल ही हुए थे, लेकिन इस छोटे से रिश्ते में, दर्द और प्रताड़ना इतनी गहरी थी कि उसने अपनी ज़िंदगी खत्म करने का खौफनाक फैसला कर लिया. जी हां, इससे भी दर्दनाक बात ये है कि जिस घर में मातम पसरा है, उसी घर में अगले दिन रीतू के इकलौते बेटे का पहला जन्मदिन मनाया जाना था. रीतू के पति का नाम संजय है, जो बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है. रीतू के परिजनों का आरोप है कि, उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, वहीं रीतू के पति संजय का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे. रीतू ने संजय के मोबाइल में महिला के साथ चैट और तस्वीरें देख ली थीं. इसके बाद जब रीतू ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई, ऐसे में परेशान होकर उसने मौत के गले लगा लिया. पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है.

दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के नाबालिक सहित दो आरोपी की गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद* पानीपत,...
31/05/2026

दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के नाबालिक सहित दो आरोपी की गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद*

पानीपत, 31 मई ( ) थाना चांदनी बाग पुलिस ने कत्याल गार्डन के सामने साई कॉलोनी गली में दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के नाबालिक सहित दो आरोपियों को शनिवार को साई कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साई कॉलोनी निवासी निखिल व दूसरे की नाबालिग के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में साई कॉलोनी निवासी रामकुमार पुत्र रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 मई की शाम करीब 7:20 बजे वह अपना फोर व्हीलर (छोटा हाथी) लेकर घर लौट रहा था। वह जब कॉलोनी में कत्याल गार्डन के नजदीक फोर व्हीलर को मोड़ रहा था तो कॉलोनी निवासी एक लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने हटने के लिए कहा तो लड़के ने तैश में आकर उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। बचाव के लिए शोर किया तो भाई अशोक बचाने के लिए आया। लड़के के साथ कॉलोनी का ही निखिल नाम का लड़का भी था। आरोपियों ने अशोक पर भी चाकू से कई बार कर दिए। डंडों से वार कर चोट मारी। झगड़े का शोर सुनकर निखिल व लड़के के परिवार के सदस्य सोनू, मोनू व घर की औरते झगड़ा करने की नीयत से वहां आ गए। भीड़ ज्यादा होने पर आरोपी लड़के व निखिल ने धमकी दी की अबकी बार बच गए आगे मिले तो जान से मार देंगे और मौके से भाग गए। परिजनों ने उसको इलाज के लिए पवनाजंलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। थाना चांदनी बाग में रामकुमार की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 109(1), 118, 126(2), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी निखिल व उसके नाबालिक साथी आरोपी ने मिलकर चाकू से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। नाबालिग आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पुलिस ने शनिवार को नाबालिक आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया। और आरोपी निखिल को रविवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी निखिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कुछ दिन पहले उसके नाबालिक साथी आरोपी की रामकुमार के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे दोनों मिलकर रामकुमार को कहासुनी का मजा चखाना चाहते थे। 25 मई की शाम करीब 7:00 बजे वे दोनों कत्याल गार्डन के सामने साई कॉलोनी गली में खड़े थे। रामकुमार अपने फोर व्हीलर को बैक कर रहा था। रामकुमार ने उसके नाबालिक साथी को पीछे देखने के लिए कहा तो उसने गाली गलौच कर मना कर दिया। इसको लेकर झगड़ा हुआ तो नाबालिक साथी ने रामकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। रामकुमार का भाई अशोक आवाज सुनकर आया तो उसने चाकू से अशोक पर हमला कर दिया और इसके बाद वे दोनों धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

31/05/2026

बेटे के पहले जन्मदिन से पहले उजड़ा घर, विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम...वजह जानकर कांपेगी रूंह
Comment Box में पढ़ें खबर

Address

Panipat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panipat Kesari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Panipat Kesari:

Share