Panipat Aajkal

Panipat Aajkal पानीपत की राजनीतिक धार्मिक सामाजिक आ?

कांवड़ यात्रा में नहीं रहेगी कोई कमी, सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठश्रद्धालुओं...
30/07/2026

कांवड़ यात्रा में नहीं रहेगी कोई कमी, सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, कानून व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह

कांवड़ मार्गों का उपायुक्त व एसपी ने किया निरीक्षण, हर विभाग को दिए सख्त निर्देश

सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी कांवड़ यात्रा, प्रशासन की तरफ से तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसी कड़ी में वीरवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सनौली खुर्द सहित विभिन्न प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिविर स्थलों का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सडक़ों की व्यापक सफाई, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने, मार्गों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने, रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, सडक़ किनारे उगी अनावश्यक घास को तत्काल हटाने तथा सभी स्पीड ब्रेकरों पर सफेदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा महापर्व है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल व्यवस्थाएं करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है जिससे प्रत्येक कांवडिय़ा स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सुविधाजनक वातावरण में महसूस करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर हर छोटी-बड़ी आवश्यकता का पहले से आकलन कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुस्तरीय और पूरी तरह सतर्क रहेगी। पुलिस बल संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगा तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों के सुचारु संचालन के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था ऐसी बनाई जाए जिससे कांवडिय़ों की यात्रा निर्बाध रहे और आम नागरिकों को भी असुविधा न हो। सभी महत्वपूर्ण मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने ड्रेन नंबर-2 पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवडिय़ों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पुल को चालू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को रास्ता बदलना ना पड़े और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सहज बनी रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गो का भी गहन निरीक्षण किया तथा मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने पर विशेष जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि रात के समय भी कांवडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। इस अवसर पर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी सुरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

महीपाल ढांडाशिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार ने 👇 भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल पानीपत में आयोजित जनता दरबार में लोगों से मु...
30/07/2026

महीपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार ने

👇
भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल पानीपत में आयोजित जनता दरबार में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

👇
प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👇
महीपाल ढांडा का कहना

👇
आपकी हर समस्या का समाधान ही मेरा कर्तव्य है।

जनता की हर समस्या का होगा समयबद्ध समाधान, प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कर रहा काम: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठजनता समाध...
20/07/2026

जनता की हर समस्या का होगा समयबद्ध समाधान, प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कर रहा काम: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

जनता समाधान शिविर बना भरोसे का मंच, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

बिजली, भूमि, पेंशन और धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों पर प्रशासन गंभीर, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनसुनवाई से बढ़ा लोगों का विश्वास, हर विभाग को जवाबदेही के साथ निस्तारण के आदेश

पानीपत, 20 जुलाई। प्रदेश सरकार की जनहितकारी सोच के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित जनता समाधान शिविर में सोमवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडऩे चाहिए।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनता समाधान शिविर आम नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभरा है। प्रत्येक विभाग पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करे और शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ वास्तविक रूप से आमजन तक पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार समय पर मिलें, यही सुशासन की पहचान है। अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रार्थी को न्याय दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि निर्धारित समयसीमा में उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन प्रत्येक शिकायत की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा है।

एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि एक ही स्थान पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

एएसपी हर्षित गोयल ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी, चोरी, साइबर अपराध तथा अन्य आपराधिक मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा लोगों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की ठगी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में प्रार्थी अमरजीत कौर ने बिजली का नया कनेक्शन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। राजपाल निवासी जौरासी ने भूमिहीन प्लॉट धारकों के प्लॉटों की निशानदेही करवाने की मांग रखी। प्रेमपाल ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत करते हुए उसमें उचित संशोधन करवाने का अनुरोध किया। ज्योति निवासी नांगल खेड़ी ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं यशपाल ने उनके बूथ में चोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रार्थी सुखदेव ने अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति प्रशासन के समक्ष रखते हुए दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की आमजन के जीवन को सरल बनाना सरकार की सर्व...
23/05/2026

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की



आमजन के जीवन को सरल बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी



योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल करें: मुख्यमंत्री



हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों (CMGGA) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।



बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अलग अलग बैच के सीएमजीजीए ने अपने-अपने फील्ड अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विस्तृत ब्रीफ नोट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह उल्लेख किया जाए कि फील्ड में कार्य करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, संबंधित अधिकारियों का सहयोग किस प्रकार मिला, कौन-कौन से प्रोजेक्ट प्रभावी रूप से आगे बढ़े तथा किन क्षेत्रों में अभी और कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।



मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फील्ड स्तर से प्राप्त अनुभव सरकार की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं सहयोगियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय संवाद बनाए रखने तथा समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था, दीनदयाल योजना, स्वास्थ्य सेवा, जनसंवाद, जल प्रबंधन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनसंवाद के तहत आने वाली शिकायतों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए।



इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, ओएसडी श्री राजेश संधू सहित विभिन्न विभागों के साथ कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा-  नीट अभ्यर्थियों  को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्...
23/05/2026

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा


हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के युवाओं की सुविधा और उनकी परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा के मद्देनजर 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई थी। इसी प्रकार अब नीट परीक्षार्थियों को भी मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।



मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी लगन से परीक्षा में भाग लें और अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना...
14/05/2026

मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना है: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

पुलिस विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह

आईओसीएल और समालखा में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण

जिले में प्रशासन अलर्ट- आई ओ सीएल और समालखा में संयुक्त मॉक ड्रिल से परखी गई राहत व्यवस्था

सायरन, रेस्क्यू और राहत अभियान के बीच मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिखाई तत्परता
जिले में वीरवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग और सुरक्षा बलों के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आईओसीएल और समालखा क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का गहन परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या औद्योगिक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कंट्रोल रूम से पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आईओसीएल प्वाइंट का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों, राहत कार्यों तथा बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक आपदा की स्थिति तैयार की गई, जिसमे व्यापक परिस्थितियों को दर्शाया गया। जैसे ही सायरन बजा, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा संगठन और प्रशासनिक टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। राहत एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

अग्निशमन विभाग की टीम और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और मेडिकल टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराती नजर आईं। पुलिस विभाग ने आसपास के क्षेत्र को यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया । इस दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों को मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के बीच बेहतर तालमेल से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने संसाधनों, उपकरणों और कर्मचारियों को हमेशा तैयार रखें ताकि संकट की घड़ी में बिना देरी राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से पुलिस बल और अन्य एजेंसियों का मनोबल बढ़ता है तथा वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मॉक ड्रिल के दौरान आसपास के लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। लोगों ने राहत एवं बचाव कार्यों को करीब से देखा और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर इस प्रकार के अभ्यास अभियान आयोजित करने से न केवल विभागों की कार्यक्षमता बढ़ती है बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा और जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों के सहयोग से होगा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान सफल: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसेएचपीवी टीकाकर...
14/05/2026

स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों के सहयोग से होगा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान सफल: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे

एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

14 वर्षीय बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

जिला सचिवालय में हुई अहम बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए व्यापक जन जागरूकता के निर्देश

जिले में 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों का समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी एसडीएम को ब्लॉक टास्क फोर्स बैठकों की अध्यक्षता करने तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यही नहीं उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों में सूक्ष्म योजना, छात्राओं की सूची तैयार करने, अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने और वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता रैलियां निकालने के निर्देश भी दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग को स्कूल से बाहर रहने वाली बालिकाओं की पहचान करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृ बैठकों का आयोजन कर वैक्सीन से जुड़े भ्रम दूर करने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ विजय मलिक ने बताया कि जिले में यह अभियान जिला नागरिक अस्पताल, एसडीएच समालखा तथा सभी सीएचसी और पीएचसी स्तर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह टीका एकल खुराक के रूप में लगाया जाएगा। अभियान के तहत उन बालिकाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। यानी 1 मार्च 2011 से 28 फरवरी 2012 के बीच जन्मी लड़कियां इस अभियान की पात्र होंगी।

विदित रहे कि देशभर में इस अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। तीन माह तक प्रतिदिन चलने वाले इस विशेष अभियान के बाद नियमित सत्र दिवसों पर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह टीकाकरण जारी रहेगा। बैठक में जनसंपर्क विभाग को मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रसारित करने तथा बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और नगर निगम के वाहनों में जागरूकता संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचायत विभाग, शहरी निकाय, आयुष विभाग तथा आईएमए, एफओजीएसआई और आईएपी जैसी संस्थाओं से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। एडीसी ने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर बेटियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीएमओ विजय मलिक, डिप्टी सीएमओ अमित,डीईओ राकेश बूरा के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

89 नव नियुक्त पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र, डीसी ने दी ईमानदारी से सेवा करने की  सीखनव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों ...
14/05/2026

89 नव नियुक्त पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र, डीसी ने दी ईमानदारी से सेवा करने की सीख

नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें: उपायुक्त डॉ .विरेंदर कुमार दहिया

जनता के विश्वास पर खरा उतरे नए पटवारी

राजस्व व्यवस्था मजबूत होगी, नए पटवारियों में महिलाएं भी शामिल

जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने वीरवार को 89 नव नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है और पटवारी जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क सूत्र होता है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और रिकॉर्ड को सही तरीके से व्यवस्थित करना प्रत्येक पटवारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीन स्तर तक पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने कार्य को रुचि और समर्पण भाव से करें ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि आज के समय में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल व्यवस्था के अनुरूप कार्य करते हुए रिकॉर्ड को सही और अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पटवारियों से अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले की राजस्व व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे तथा आमजन के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

लापरवाही पर ब्रेक, जवाबदेही फुल ऑन: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहियाजनता समाधान शिविर बना भरोसे की नई पहचानसमयबद्ध समाधान...
14/05/2026

लापरवाही पर ब्रेक, जवाबदेही फुल ऑन: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

जनता समाधान शिविर बना भरोसे की नई पहचान

समयबद्ध समाधान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

राशन कार्ड, पेंशन और फैमिली आईडी मामलों में तेजी लाने के निर्देश

जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, मौके पर कई शिकायतों का निपटारा

हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर आमजन के लिए भरोसे और उम्मीद का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। वीरवार को आयोजित शिविर में उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्य रूप से फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन, राशन कार्ड, फार्मर आईडी तथा पुलिस विभाग से जुड़े मामले शामिल रहे। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के आदेश दिए गए।

उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद का सशक्त मंच बन चुका है। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समाधान तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। राशन कार्ड, पेंशन, फैमिली आईडी और अन्य जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा और शिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़ी किसी भी शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाएगा और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

शिविर में कई महत्वपूर्ण प्रकरण भी सामने आए। प्रार्थी सुखबीर, धर्मवीर, अन्नु वासी बुडशाम ने स्कूल के निकट अवैध शराब ठेका बंद करवाने की मांग रखी। राजेंद्र ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की गुहार लगाई। रितु (उग्रा खेड़ी) ने एचडीएफसी बैंक पर प्रताडऩा के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मुन्नी (नूर वाला) ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव - उझाना और संभली में बनेंगी सीएचस...
23/04/2026

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव



- उझाना और संभली में बनेंगी सीएचसी



हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी , इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है। पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था , अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है।



स्वास्थ्य मंत्री ने आगे यह भी बताया कि जींद जिला के गांव उझाना तथा करनाल जिला के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है , इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।



आरती सिंह राव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र , पीएचसी , सीएचसी या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो , उस गाँव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक , सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।

Address

8 Marla Colony
Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panipat Aajkal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Panipat Aajkal:

Shortcuts

Share