BNN My City

BNN My City your own news channel..BNN MY CITY

30/09/2021
18/09/2021

खबर अंदर की : कैप्टन के इस्तीफा देने के बाद अभी तक भी उन्हें मनाने की लिए कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बहुत जल्द पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है जिसमे सबसे पहला नाम पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का आ रहा है। इस खबर की पुष्टि के लिए हमारे रिपोर्टर जी जान से जुटे हैं, ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे बीएनएन के साथ। वहीं कांग्रेस अपने अनुभवी खिलाड़ी को छोड़ने के लिए कितनी राजी है ये तो वक्त बताएगा। जुड़े रहे हमारे साथ।

29/08/2021

देवी मंदिर से खतरनाक खबर : जी खतरनाक इसलिए की कल जन्माष्टमी की उपलक्ष्य में पानीपत स्थित देवी मंदिर में झूले लगाए गए हैं। जिस पर आज शाम से ही बेहतशा भीड़ टूट पड़ी है। इधर एक बार फिर भारत में कोरोना के मरीज फिर से बड़ने लगे है। आप वीडियो में देख सकते हैं की 3 से 12 साल के सैंकड़ों बच्चे बिना किसी मास्क के घूम रहे हैं, बच्चे तो छोड़ो उनके मां बाप तक ने मास्क नही लगाया है। गौरतलब है की केरल में त्योहारों में छूट देने की वजह से आज वहां इतने कोरोना का कहर हर रोज लोगो को मार रहा है। यदि समय रहते हरियाणा में उचित कदम नहीं उठाए गए तो तीसरी लहर में जोकि बच्चो के लिए खतरनाक बताई जा रही है, आते देर नहीं लगेगी। जिंदा और स्वस्थ रहेंगे तो त्योहार हर रोज मनाए जा सकते है। अपनी नही तो अपने बच्चो को चिंता करे। उनसे जाके पूछे जिन्होंने अपनी को खोया है। समझदार बने। ओर देवी मंदिर प्रशासन को भी इस बारे में देखना चाहिए था। सरकार द्वारा जारी एक भी गाइडलाइन का पालन यहां किस8 के द्वारा भी नही किया जा रहा। पानीपत प्रशासन को भी तुरंत इस पर एक्शन लेना चाहिए। ओर कल तो इससे भी अधिक भीड़ होने वाली है। आपसे हाथ जोड़कर हमारा निवेदन हैं खुद कोरोना को निमंत्रण न दे।

16/07/2021

कोरोना की वजह से फिर लगा लॉकडाउन।
जी हां कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस के बड़ने की रफ्तार काबू से बाहर होती देख कर मणिपुर राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन को घोषणा कर दी है। मणिपुर में इसके संगीन मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार ने इससे बचने के लिए इस नए वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए 18 जुलाई से लेकर फिलहाल 10 दिनों के लिए टोटल कर्फ्यू की घोषणा की है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है, इसलिए राज्य सरकार ने 18 जुलाई 2021 से 10 दिनों के लिए टोटल कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसी तरह पुदुचेरी में भी 31 जुलाई तक नए वेरिएंट की वजह से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यदि जल्दी हालत काबू न किए गए तो अन्य राज्यो को भी ऐसे ही लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होना पड़ सकता है क्युकी जनता बिलकुल बेपरवाह है। यह जानते हुए भी मेडिकल सुविधाएं निम्न स्तर की भी नही हैं, लोग नॉर्मल गाइडलाइन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। यदि यही हालत रहे तो कोरोना की तीसरी लहर बहुत ही ज्यादा खतरनाक होने वाली है। केवल सरकार का ही दायित्व नहीं है, हमे भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है।

अभी-अभी : हरियाणा सरकार ने आज जारी किया देशों में अगले सप्ताह से सभी तरह के कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी खोलने की परमिशन दे ...
11/07/2021

अभी-अभी : हरियाणा सरकार ने आज जारी किया देशों में अगले सप्ताह से सभी तरह के कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी खोलने की परमिशन दे दी है जिससे पूरे हरियाणा शिक्षा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है । परंतु सरकारी आदेशों में यह साफ लिखा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को कोरोना गाइडलाइंस की सख्त पालना करनी होगी और स्वयं ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरह से किसी भी नियम का उल्लंघन ना हो । एक लंबे अंतराल के बाद शिक्षण संस्थानों के खुलने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में एक नया उत्साह भर गया है। कल से विद्यार्थी अपने भविष्य की तैयारी के लिए अपने अपने शिक्षण संस्थानों का रुख करेंगे। गौरतलब है के स्कूल सरकार द्वारा जारी किए गए पूर्व आदेशों के तहत 16 व 23 जुलाई को ही खुलेंगे। इसके अलावा स्पा को भी खोलने की परमिशन दे दी गई है। व ओपन शादी व अन्य समारोह में 200 लोगों तक के एकत्रित होने की आज्ञा भी आदेशों में मिली है । लेकिन इसके लिए संबंधित अधिकारियों से आज्ञा लेनी होगी,वह नियमों का पालन करना होगा।

अभी अभी : हरियाणा में 12 जुलाई तक बड़ाया गया लॉकडाउन, सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद। केवल CEE (commom entrance exam) ओर ...
04/07/2021

अभी अभी : हरियाणा में 12 जुलाई तक बड़ाया गया लॉकडाउन, सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद। केवल CEE (commom entrance exam) ओर CA (chartered accountant) की परीक्षा लेने की दी अनुमति। कोरोना वायरस का असर सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद भी सरकार तीसरी लहर से डरते हुए किसी भी अवस्था में शिक्षण संस्थानों को खोलने के मूड में नहीं दिख रही है। यह आज शाम जारी किए गए आदेशों में स्पष्ट दिखाई दिया ।आदेशों के जारी होते ही पूरे राज्य के शिक्षण संस्थानों के मालिकों व वहां पढ़ाने वाले टीचर्स में रोष की लहर दौड़ गई। उनका मानना है कि किसी भी देश के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण स्तंभ के तौर पर मानी जाती है । और इसे ही पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है । ऐसा लगता है कि करोना फैलाने का मुख्य कारण बाजार, चुनाव रैलियां, पार्क, जिम या अन्य कोई स्थान ना होकर केवल शिक्षण संस्थान ही हैं ।जबकि सबसे ज्यादा अनुशासन इन्हीं शिक्षण संस्थानों में पाया जाता है । यदि देखा जाए तो कोई सरकारी टीम अगर मुआयना करने जाती है, तो उसे भी यह मिलेगा किसी बजाय शिक्षण संस्थानों के किसी भी अन्य जगह पर कोरोना को लेकर किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बहुत से शिक्षण संस्थान बंद भी हो चुके हैं और कहीं बंद होने के कगार पर हैं।

अभी-अभी : देर शाम हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार 5 जुलाई से  इंस्टिट्यूट को खोलने की परमिशन दे दी गई है, ले...
02/07/2021

अभी-अभी : देर शाम हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार 5 जुलाई से इंस्टिट्यूट को खोलने की परमिशन दे दी गई है, लेकिन फिलहाल यह आदेश केवल ऐसे केंद्रों को खोलने की लिए दिए गए हैं जोकि परोक्ष रूप से मेडिकल से संबंधित हैं । इन आदेशों के बाद अन्य कोचिंग सेंटरों में गुस्से की एक लहर दौड़ गई । उनका मानना है की जब मेडिकल की कोचिंग देने वाले सेंटरों को खोला जा सकता है तो उनके सेंटर को खोलने में क्या परेशानी है । विभिन्न एसोसिएशन के प्रधानों से बीएनएन नेटवर्क के जर्नलिस्ट की बातचीत होने पर बताया गया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री तक अपना पक्ष रखेंगे और गुहार लगाएंगे कि पिछले 3 महीनों से बंद इन सेंटरों को भी 5 जुलाई से खोल दिया जाए।

02/07/2021

अभी अभी : बीएनएन : थोड़ी से लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है यह आज देखने को मिला एसडी वी एम स्कूल सिनियर विन्ग सेक्टर 11/12 में । जहां जिले के प्रसिद्ध वकील रविन्द्र जैन के सगे साले अंकित गुप्ता की लिफ्ट में फंसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दोनो वीडियो में आप साफ देख सकते हैं की किस प्रकार यह घटना हुई होगी। इसमें खा चूक हुई, घटना की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की है या कोई अन्य लापरवाही ने इस हादसे को अंजाम दिया। इस सब को जानने में पुलिस लगी हुई है। घटना के बाद से ही स्कूल अधिकारी व अन्य स्टाफ सब इधर उधर हो गए , भारी संख्या में वकील मौके पर पहुंच चुके हैं। अपडेट के लिए जुड़े रहे।

13/06/2021

दुर्भाग्य : अगले आदेश तक सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ऐसा कोनसा वायरस है जो की सिर्फ और सिर्फ इन शिक्षण संस्थानों से ही फैलता है। हरियाणा सरकार को इस बारे में सोचना होगा की शिक्षा ही मनुष्य को मनुष्य बनाती है। शिक्षण संस्थान हमेशा से अनुशासन का केंद्र रहे है। जाहिर है की सरकार द्वारा बनाए गए हर नियम को अवेहलना सरेआम बाजारों में को जाती है। अब जबकि पूरे राज्य में कोरोना के मरीज 500 के आस पास ही रह गए हैं तो काम से काम कोचिंग संस्थानों को तो खोल देना चाहिए। आने वाले महीनों में विभिन्न सरकारी नोकरियो ओर प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होंगी। अब ऐसी अवस्था में जूम मीटिंग तथा अन्य ऑनलाइन के भरोसे तो नही रहा जा सकता ना। तो सरकार को इन सब परीक्षाओं में भी छूट देते हुए सीधे सभी को नोकरी दे देनी चाहिए और हर प्रतियोगी परीक्षा के कैंडिडेट को सीधा आईएएस, आईपीएस व अन्य में पास कर देना चाहिए। क्योंकि कोचिंग सेंटर तो कोरोना फैला रहे हैं। ऐसा कहना है है राज्य के हर उस युवा का जो अपने भविष्य को लेके असमंजस में है।

13/06/2021

अभी अभी : हरियाणा में अब बाजार पूर्ण रूप से 9 से शाम 8 बजे तक खुलेंगे। ऑड इवन का रूल खत्म।

13/06/2021

अभी-अभी : बीएनएन नेटवर्क : हरियाणा के साथ लगते दिल्ली राज्य में कल से सभी तरह के बाजार और मॉल को खोलने की पूरी छूट दे दी गई है और साथ ही सभी प्रकार के रेस्टोरेंट 50% कैपेसिटी के साथ पूरा दिन खुलेंगे। यह जानकारी थोड़ी देर पहले दिल्ली राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी। इसके बाद हमारी टीम हरियाणा के उच्च अधिकारियों से बात करने में जुट गई और यह मालूम करने की कोशिश की कि क्या हरियाणा राज्य में भी कल से बाजार तथा कोचिंग सेंटर आदि खुलेंगे या नहीं । हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है । लेकिन यह हो सकता है कि हरियाणा राज्य में भी कल से बाजार दोनों तरफ वा पूरे समय के लिए खुले । प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर कोचिंग सेंटरों को भी नियमों के तहत खोलने की परमिशन दी जा सकती है। फिर भी आज शाम तक हरियाणा सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील देने संबंधी स्पष्ट आदेश आ सकते हैं। अब कोरोना का असर राज्य में पहले के मुकाबले न के बराबर ही रह गया है तो इसलिए माना जा रहा है की कल से हरियाणा में बाजार पूर्ण रूप से खोलने की परमिशन मिल सकती हैं। इसके इलावा कोचिंग सेंटर को भी नियमों के तहत खोला जा सकता है। जुड़े रहे हमारे साथ ताजा अपडेट्स के लिए।

अभी-अभी : जैसा कि पूरा देश जानता है की कोरोना की वजह से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द करके सभी विद्यार्थियों को पास कर...
11/06/2021

अभी-अभी : जैसा कि पूरा देश जानता है की कोरोना की वजह से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द करके सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है । इसी चरण में आज हरियाणा बोर्ड ने अपने दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसे देखकर अचरज, आश्चर्य और एक पीड़ा का अनुभव उन सभी शिक्षकों मव होनहार विद्यार्थियों ने किया । हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी की गई जिले की पास परसेंटेज की सूची को एक बार आप भी गौर से देखें और पाएंगे की इस कोरोना ने विद्यार्थियों के साथ यह कैसा मजाक किया है। यदि यही परिणाम विद्यार्थी अपनी मेहनत से लेकर आते तो यकीन मानिए यह किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड से कम नहीं होता । है तो एक तरह से अभी भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पर आज इसके कोई मायने नहीं है । पिछले 2 सालों में शिक्षा का जो बेड़ा गर्क इस कोरोना की वजह से हुआ है,उससे वापिस उभरने में पता नहीं कितने साल और लगेंगे । और इस दौरान इस तरह से पास हुए बच्चों की मानसिकता व शिक्षा के प्रति उनका व्यवहार किस ओर जाने वाला है इसकी कल्पना भी काफी भयावह है। पूरे राज्य के हर स्कूल का परिणाम 100 परसेंट,अब इस बात पे खुश होना है या अफसोस जाहिर करना है यह आप पर निर्भर करता है।

Address

Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BNN My City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BNN My City:

Share