panipat breaking news

panipat breaking news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from panipat breaking news, Media/News Company, panipat, Panipat.

25/08/2026

हड़ताल के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का तगड़ा एक्शन
इंतकाल करवाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी और हेल्पर धरे

ACB की टीम ने भ्रष्टाचार पर बड़ा वार करते हुए एक घूसखोर पटवारी सहित 2 को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए धरा है। आपको बता दें कि 6 दिन से हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल चल रही है। इसी बीच पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी के साथ उसके सहायक को धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार घूसखोर पटवारी की पहचान सुभाष निवासी गढ़ी बेसिक के तौर पर हुई, वहीं दूसरे की पहचान उस्मान गांव अधमी के रूप में हुई है।
ACB के मुताबिक पटवारी ने इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 35 हजार मांगे थे। अब 20 हजार रुपए लेते पकड़ा है। दिलचस्प है कि पटवारी ने हवाला दिया था कि वैसे तो स्ट्राइक चल रही है, लेकिन रकम मिल जाएगी तो चुपके से काम कर देगा। मंगलवार को हड़ताल में शामिल न होने को लेकर भी उसने बहाना बनाया था कि कोर्ट में तारीख पर जाना है।
ACB टीम ने जानकारी मिलते ही दोनों को जाल बिछाकर धर दबोचा। ACB के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शहर में चर्चा - सावन जोत से किसका चमकेगा भाग्य ? शहर में पिछले दिनों निकली तीनों सावन जोत आज तक एक नहीं हो पाई-ख़ुद भी ब...
25/08/2026

शहर में चर्चा - सावन जोत से किसका चमकेगा भाग्य ?
शहर में पिछले दिनों निकली तीनों सावन जोत आज तक एक नहीं हो पाई-ख़ुद भी बँट गए और एक ही गुरु के दो शिष्यों को भी बांट दिया -
सुभाष गुलाटी और विपिन चुघ की पारिवारिक पृष्ठभूमि जनसंघ फिर भाजपा की रही है। विपिन चुघ तो पार्षद का चुनाव (पराजित)भी लड़ चुके हैं। सुभाष गुलाटी के पिता जी जनसंघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।राजेश सूरी अभी कांग्रेस में रह कर अपने आक्रामक तेवर की पहचान रखते हैं - सुभाष बठला सब कुछ लुटा कर भी कांग्रेस में हैं, देखना है उन पर गीता मनीषी जी की कृपा कब बरसती हैं -संगठन के लापता प्रधान जी भी एक मंच पर दिखाई दिए

23/08/2026
14/08/2026

पार्षद कुसुम भट्ट के निवास पर महिला मोर्चा की टीम ने हरियाली तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया
मेयर कोमल सैनी, नीरू विज और ज्योति शर्मा आदि रहे मौजूद
सभी ने डीजे धुन पर डांस करके, मेहंदी लगाकर और झूला झूल कर हिंदू पर्व का त्यौहार हरियाली तीज मनाया

*विदेश भेजने के नाम पर युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने आरोपी गिरफ्तार*सीआईए थ्री पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी ल...
09/07/2026

*विदेश भेजने के नाम पर युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने आरोपी गिरफ्तार*
सीआईए थ्री पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर कृष्णपुरा निवासी एक युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अयोध्या नगरी मंदिर वार्ड नंबर 9 पानीपत हाल सेक्टर 16 करनाल निवासी राकेश के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने युवती दिव्या से विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़पने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी राकेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से धोखाधड़़ी कर हड़पी नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

*यह है मामला;*
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कृष्णपुरा निवासी दिव्या ने शिकायत देकर बताया था कि वर्ष 2024 में वह अपने एक परिचित के माध्यम से वार्ड नंबर-9 निवासी राकेश पुत्र तिलक राज के संपर्क में आई थी। राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने व नौकरी लगवाने की बात कही, इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की। जुलाई 2024 में राकेश उनके घर आकर 10 लाख रुपये नकद और उसका पासपोर्ट तथा अन्य मूल शैक्षणिक दस्तावेज ले गया। 15 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिया।
जब वह वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के दौरान कर्मचारियों ने उससे उसके पति के बारे में पूछा। तब उसे पता चला कि उसे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अनजान अमन नामक व्यक्ति के साथ शादी करवाकर ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है। दोनों की हवाई टिकट भी एक साथ बुक कराई गई है। कर्मचारियों ने धोखाधड़ी का पता लगने पर उसे वापस भेज दिया और उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा केंसिल हो गया।
इसके बाद उसके परिजनों ने राकेश से बात की तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उनके घर आया और 2 लाख रुपये ले गया। 29 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे कनाडा का वीजा दिया। जब वह दिल्ली स्थित एंबेसी गई तो राकेश ने ऑनलाइन बायोमेट्रिक के नाम पर उससे 14 हजार रुपये और ले लिए। 28 अगस्त 2024 को उसकी बायोमेट्रिक हुई। 23 फरवरी 2025 को उसे ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उसका कनाडा का वीजा लग गया है।
राकेश 24 मार्च 2025 तक उससे कभी एक लाख तो कभी 50 हजार रुपये लेकर कुल लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये वसूल चुका था। 10 मई 2025 को जब वह दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी पहुंची तो पता चला कि उसका कनाडा का वीजा भी रिजेक्ट हो चुका है। इसके बाद उसने राकेश से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह टालमटोल करने लगा।
16 मई 2025 को राकेश ने लिखित में दिया कि यदि वह 10 जून 2025 तक उसे विदेश नहीं भेज पाया तो 15 जुलाई 2025 तक उसके 22 लाख 50 हजार रुपये वापस कर देगा। इसके लिए उसने उक्त राशि का एक चेक भी दिया। जुलाई 2025 में बैंक में चेक बाउंस हो गया। अब राकेश न तो उसके पैसे वापस कर रहा है और न ही उसके मूल दस्तावेज लौटा रहा है। दिव्या की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आरोपी राकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) तथा इमीग्रेशन एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना तहसील कैंप थाना में इसी प्रकार धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

04/07/2026

एप्पल मोबाईल की "हे सिरी" पर धार्मिक भेदभाव का आरोप 'जय श्री राम' पर चुप, 'सलाम वालेकुम' पर तुरंत जवाब
उज्जैन में आईफोन के 'सिरी' फीचर पर बड़ा बवाल। ज्योतिषाचार्य पंडित पवन पाठक का आरोप - 'जय श्री राम' पर सिरी चुप रहती है, लेकिन 'सलाम वालेकुम' पर तुरंत जवाब देती है।
10-15 आईफोन पर जांच का दावा। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और विहिप भी विरोध में उतरे। विहिप ने CM डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर एप्पल स्टोर बंद करने की मांग की।
बजरंग दल की चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो आईफोन का बहिष्कार होगा।cp
#हरियाणा ravinder saini bar Tehelka News Administration Haryana Dhanda Panipat Vij Minister Haryana Haryana Card Haryana Saini Goel fans 24 Haryana parashar kranti news Jain #आपका अपना तुषार INDIA #समर्थक चंदन मिश्रा Malhotra #भिवानी #पानीपत #भिवानी #खाटूश्याम





. https://www.facebook.com/share/v/14drd8auNaW/

28/06/2026

बैंकट हाल में हुए विवाद को लेकर हुई बैंक्वेट एसोसिएशन की बैठक, न्याय की कर रहे माँग।
शुक्रवार सोमाया गार्डन में हुए विवाद के बाद गार्डन के मालिक ने थाना चांदनी बाग में शिकायत दी है लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण आज बैंकट एसोसिएशन के सदस्यों ने एक मीटिंग की और अगली रणनीति के बारे में चर्चा की सभी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इस पर विचार किया जाना चाहिए हालांकि इस बारे में उन्होंने आगे की रणनीति तैयार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की जिस पर वे सोमवार सुबह थाना प्रभारी से मिलकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

#हरियाणा ravinder saini bar Tehelka News Administration Haryana Dhanda Panipat Vij Minister Haryana Haryana Card Haryana Saini Goel fans 24 Haryana parashar kranti news Jain #आपका अपना तुषार INDIA #समर्थक चंदन मिश्रा Malhotra #भिवानी #पानीपत #भिवानी #खाटूश्याम

25/06/2026

पानीपत बरसत रोड नूरवाला के पास बन रही है नकली पेप्सी
फूड विभाग से पहले ड्राइवर ने खोली पोल
सामने आया नकली माल का ठिकाना

नकली कोल्ड ड्रिंक कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। फूड विभाग की जांच से पहले ही ट्रक चालक ने नकली माल के ठिकाने की पोल खोल दी
ड्राइवर के बयान से सामने आया है कि कोल्ड ड्रिंक की खेप कहां से लोड होकर बाजार तक पहुंच रही थी

अब इस खुलासे के बाद पूरे नेटवर्क पर जांच का दायरा बढ़ गया है और गोरखधंधे से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है

#हरियाणा ravinder saini bar Tehelka News Administration Haryana Dhanda Panipat Vij Minister Haryana Haryana Card Haryana Saini Goel fans 24 Haryana parashar kranti news Jain #आपका अपना तुषार INDIA #समर्थक चंदन मिश्रा Malhotra #भिवानी #पानीपत #भिवानी #खाटूश्याम

MYogiAdityanath DM Jalaun Jalaun Police Pepsi

23/06/2026

सेक्टर 11-12 के हालात देखिए DAV स्कूल और पार्क के बिल्कुल साथ सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। हालात यह है कि लोगों का पार्क में जाना भी मुश्किल हो रहा है।
वीडियो एक जागरूक पाठक ने बनाकर भेजी, जिनका कहना है कि इस सीवर की परेशानी को झेलते 3 साल हो गए हैं ।
2 साल से शकुंतला गर्ग के टाइम और अब 1 साल अमित नारंग को भी हो गया है, परंतु समस्या ज्यों की त्यों है।
हालांकि शहरी विधायक द्वारा लोगों की समस्या को देखते हुए इस जगह का दौरा भी किया गया था, परंतु कोई समाधान नहीं निकल रहा।

Address

Panipat
Panipat
132103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when panipat breaking news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share