Voice of Haryana 24

Voice of Haryana 24 हरियाणा प्रदेश की सभी खबरें देखने के लिए जुड़े रहे वॉइस आफ हरियाणा 24 के साथ संपर्क सूत्र 9034182000 अनिल गहलोत #

06/09/2026

मोतीराम कॉलोनी में फायरिंग व पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मोतीराम कॉलोनी में घर के बाहर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने तथा फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को शनिवार शाम चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जावा कॉलोनी नूरवाला निवासी आकाश उर्फ पाला, बंटी उर्फ नीशु, मोतीराम कॉलोनी निवासी विजय उर्फ जोगी तथा हरि सिंह कॉलोनी निवासी चिराग उर्फ चिनू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि थाना तहसील कैंप में मोती राम कॉलोनी नूरवाला निवासी लखन पुत्र ईशम सिंह पांचाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेंटरिंग का काम करता है। 2 सितंबर की शाम करीब साढ़े 9 बजे वह अपने चाचा जोनी के साथ बाइक पर किसी काम से हरि सिंह चौक गया था। काम के बाद दोनों बाइक से वापस घर लोट रहे थे। इसी दौरान हरि सिंह चौक के पास एक गली में लव पंडित, उसका भाई चिनू पंडित, उसका दोस्त अमन पंडित तथा चार-पांच अन्य युवक बाइक लगाकर रास्ता रोककर खड़े थे। उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो लव पंडित ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसको छुड़वाया। लव पंडित ने जाते समय उसे देख लेने की धमकी दी।
इसके बाद वह अपने घर लौट आया। कुछ देर बाद वह अपने घर के पास चौक में खड़ा था। तभी लव पंडित अपने साथियों चिराग उर्फ चिनू, अमन पंडित, अमन, अमन जोगी उर्फ डागी, निशु जोगी, पंकज जोगी, लवली जोगी, अंशु राजपूत, विजय जोगी, राहुल बाबा निवासी वार्ड नंबर 11, दीपक बादशाह निवासी कुटानी रोड, कादिर राणा, उसका भाई, सौरभ उर्फ सिंगा निवासी बिचपड़ी तथा करीब 30 अन्य लोगों के साथ उसके घर के पास चौक में हमला करने की नीयत से पहुंचा।
चिनू पंडित, कादिर राणा और सौरभ उर्फ सिंगा के हाथों में अवैध हथियार थे, जबकि अन्य हमलावर लाठी-डंडों व घड़ासियों से लैस थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ गोली चला दी। वह जान बचाकर अपने घर की तरफ भागा। इस दौरान अन्य हमलावर लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। किसी तरह भागकर वह अपने घर के अंदर घुस गया।
आरोपियों ने घर के बाहर बैठे उसके पिता ईशम सिंह पांचाल पर हमला कर उन्हें चोटें मार दीं। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार, उसके भाई की वेन्यू कार तथा परिवार के सदस्यों की बाइकों में भी तोड़फोड़ की। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। थाना तहसील कैंप में पुलिस ने लखन की शिकायत पर जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मामले की जांच एवं आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए थ्री पुलिस टीम को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स सक्रिय कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। टीम को शनिवार देर शाम मामले के चार आरोपियों के चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास होने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके फरार साथी आरोपी लव पंडित के साथ हुई कहासुनी की रंजिश के चलते उन्होंने उसके साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त डंडें बरामद करने के साथ ही उनके फरार साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर काबू करने का प्रयास करेगी।

06/09/2026

स्वर्गीय देवेंद्र छोकरा की याद मे आयोजित रक्तदान शिवर को लेकर प्रेस वार्ता लाइव....

चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइकपानीपत, 05 सितंबर ( ) सीआईए थ्री पुलिस टी...
05/09/2026

चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक

पानीपत, 05 सितंबर ( ) सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव कुराड़ निवासी शाहरूख के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शाहरूख ने पुलिस को बताया उसे बाइक चलाने का शौक है। अपना शौक पूरा करने के लिए उसने गांव अतौलापुर के खेतों से उक्त बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ से पानीपत की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए गांव कुराड़ के नजदीक ओम धर्म कांटा के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू किया।
पुलिस टीम ने युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 24 मार्च को गांव अतौलापुर के खेतों से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में गांव अतौलापुर निवासी रामपाल पुत्र लिछमन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शाहरूख पुत्र शरीफ निवासी गांव कुराड़ के रूप में बताई।

बड़ी खबर....दीप्ती गर्ग नहीं अब मेधा भूषण होंगी पानीपत की नई SP, सरकार ने आर्डर बदले
05/09/2026

बड़ी खबर....दीप्ती गर्ग नहीं अब मेधा भूषण होंगी पानीपत की नई SP, सरकार ने आर्डर बदले

बड़ी खबर -पानीपत निगम कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही, ठेकेदार पर 10 लाख रुपए जुर्माना, काम में लापरवाही के चलते हुई कार्यवाही,ब...
05/09/2026

बड़ी खबर -पानीपत निगम कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही, ठेकेदार पर 10 लाख रुपए जुर्माना, काम में लापरवाही के चलते हुई कार्यवाही,बरसत रोड़ पर खुले गड्ढे में गिरी थी बाईक, उसी काम में हुई लापरवाही

05/09/2026

बड़ी खबर.. बड़ा हादसा टला बाइक सवार गिरे गड्ढे में बरसत रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही

04/09/2026

📍कांग्रेस के आज के प्रदर्शन की शहर में चर्चा महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा

04/09/2026

रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पानीपत, 04 सितंबर ( ) सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी के एक आरोपी को वीरवार शाम को सेक्टर-18 कट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के गांव बाल रंगडान निवासी रामशरण के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए वीरवार शाम को एक आरोपी को सेक्टर-18 मोड़ से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रामशरण ने अपने फरार दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी रामशरण ने पुलिस को बताया वह करीब 3 साल से रिफाइनरी स्थित कैटलिस्ट गोदाम में मशीन पर साफ-सफाई का काम कर रहा है। वह और फरार उसका एक साथी मिलकर ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी करते थे और लंच के समय कैटलिस्ट अपने तीसरे साथी को दे देते थे। आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी काफी समय से ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी रामशरण को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Breeking news...पानीपत एसपी का तबादला दीप्ति गर्ग होगी नई एसपी
04/09/2026

Breeking news...पानीपत एसपी का तबादला दीप्ति गर्ग होगी नई एसपी

Address

Tehsil Town
Panipat
132103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of Haryana 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share