Panipat LIVE

Panipat LIVE शहर की हर खबर पर , हमारी नजर। खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें- Parveen Thakur - 70563-73000

Advertise or Share Important News on Panipat Live - Call us on +91 90665 00221
Reporter- Parveen Thakur

10/08/2026

पत्रकार के सवालों पर हाथ जोड़कर चली गई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजितपानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर)आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ...
10/08/2026

नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

पानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर)आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा पहली व कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति की कला एवं मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता का विकास करना रहा।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरणादायक रूपों में सजकर मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने Blinkit डिलीवरी बॉय, फलों का राजा आम, झांसी की रानी, ChatGPT, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर, आर्मी ऑफिसर, जंक फूड, पुलिस मैन, ट्रैफिक लाइट जैसे विभिन्न किरदारों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। उनकी मनमोहक वेशभूषा, आत्मविश्वास और संवाद शैली ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की अमिता चोपड़ा ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें नई सोच विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को व्यक्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता का समापन हर्ष और उल्लास के साथ हुआ।
• कक्षा पहली से गीतांश (Blinkit Boy) प्रथम स्थान पर रहे तथा द्वितीय स्थान पर ईशान (पुलिस मैन) रहा।
• कक्षा दूसरी से रियांश (कृष्णा) प्रथम स्थान पर रहे और द्वितीय स्थान पर दक्षिता (झांसी की रानी) रही।
प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्या महोदया जी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सविता शर्मा ने किया।
निर्णायक मंडल में अध्यापिका स्वाति जी व अध्यापिका सुभाता ने निभाई।

10/08/2026

खूब वायरल हो रहा पानीपत के कलाकारों का यह गाना

10/08/2026

पानीपत में डाक कावड़ की धूम, लगातार दौड़ते कांवड़िए और बम बम भोले के जयकारे

10/08/2026

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मन्नत मांग कर लाया अद्भुत कावड़

09/08/2026

युवा कांग्रेसी नेता पुनीत सहराया द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त का स्वागत

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कावड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजापानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर) जिले में सावन कांवड़ यात्...
09/08/2026

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कावड़ यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर) जिले में सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने रविवार को कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। सनौली रोड, गोहाना रोड, असंध रोड पर कांवड़ियों के आवागमन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर बैरिकेडिंग, सफाई आदि समेत अन्य व्यवस्थाओं को जाना। नोडल अधिकारी एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, ट्रैफिक डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, समालखा डीएसपी नरेंद्र व संबंधित थाना प्रभारियों को मौके पर ही निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग को सुरक्षित करने के लिए हर संभव कदम उठाए ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों की सुरक्षा व सुगम एवं बेहतर मार्ग उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*कांवड़ियों की सुरक्षा व सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध;*
हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न जिलों के करोड़ों श्रद्धालू नीलकंठ/ हरिद्वार से कावड़ लेकर यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए शामली से सनौली यमुना बार्डर के रास्ते हरियाणा के पानीपत की सीमा में प्रवेश कर विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य की और प्रस्थान कर रहें हैं।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा जिला में कांवड़ियों को सुरक्षा व सुगम मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए एएसपी हर्षित गोयल को नोडल अधिकारी बनाने के साथ ही डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान व डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी को भी विशेष जिम्मेदारी सौंप पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रास्तों और शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी थाना प्रबंधक व चैकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

*सुरक्षा के मद्देनजर 34 जगह नाके लगाए*
जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सनौली रोड सहित शहर में विभिन्न चौक चोराहों व विभिन्न मार्गों पर 34 जगह नाके लगाए हैं। इनमें 15 नाके सनौली बार्डर, बलजीत नगर नाका, संजय चौक, सिवाह चौक, सिवाह चौक, न्यू सनौली बाइपास, सिवाह बस स्टैंड, खोजकीपुर बार्डर नाका, बबैल के नजदीक ड्रेन पुल पर, असंध रोड नाका, एनएफएल नाका, डाहर गोल चक्कर, नहर बाइपास टी प्वाइंट, जलालपुर मोड़, समालखा पुल के नीचे, मतलौडा चैक पर दिन रात 24 घंटे लगे रहते हैं। 19 नाके सनौली एक्सप्रेस कुराड़ चौक, छाजपुर चौक से चैटाला रोड, उग्राखेड़ी चौक, शिव चौक, कमल फर्नीचर चौक, छाजपुर से चैटाला रोड पर डाडोला चौक, सिवाह फ्लाई ओवर के नीचे, भापरा मोड़, हल्दाना नाका, चुलकाना किवाना मोड़, रामलाला चौक, बुड़शाम चौक, शाहपुर नाका, खंडरा अडडा नजदीक शिव मंदिर, सौंधापुर नोहरा मोड़, डाहर षुगर मील, भालसी मोड़, मतलौडा गौशाल के पास व उंटला से आंसन मोड़ पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक लगे रहते हैं। इसके साथ ही 46 राइडर व ईआरवी निरंतर गश्त कर रही हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कांवड़ शिविरों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही गांव सिवाह के पास चैटाला रोड के सामने कट पर बैरिकेडस लगाए गए है। जिससे दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को अब बीएमबी कट से यु-टर्न लेकर फ्लाई ओवर पर चढ़ना होगा।

पानीपत की और से यूपी जाने वाले व अंसंध, जीन्द से पानीपत आने जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
कावड़ यात्रा समाप्ति तक पानीपत की पुराना सनौली रोड़ व 709 एडी हाइवे से सनौली तथा खोजकीपुर यमुना पुल से होते यूपी जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। भारी वाहन पानीपत से घरौंडा, करनाल से सहारनपुर यूपी में प्रवेश कराए जा रहे हैं। असंध जीन्द की और से आने वाले भारी वाहनों को नारा नाका से धर्मगढ़, जोसी, लोहा पुल से रिफाइनरी पैप्सी पुल से जीटी रोड पर प्रवेश कराया जा रहा है। पानीपत से मतलौडा, असंध की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये वाहन चालक बिंझौल से जाटल, भालसी इत्यादी मार्गो का उपयोग करें। इसके साथ ही यातायात पुलिस को तैनात कर आदेश दिए गए हैं कि चौक-चोराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सजगता से अपना कर्तव्य निर्वहन करें ताकि किसी भी स्थिति में जाम लगने से बचा जा सके।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वाहन चालकों से अपील है कि वे सुरक्षित वाहन चलाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। वाहनों को धीरे से चलाएं, जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजर रही हैं वहां पर जरूरी न हो तो वाहन न लेकर जाए। यदि कांवड़ यात्रा आ रही है तो उसमें प्राथमिकता कांवड़ियों को दें। सड़क पर किसी भी कट या डायवर्जन पर अपना वाहन धीरे चलाएं, हो सके तो अपने वाहन को कुछ देर के लिए रोक ले। पवित्र कांवड़ यात्रा में सहयोग करें। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।

09/08/2026

20 साल से लगातार जारी है सेवा, बंदर सेवा, गौ सेवा और मछली जीवनदान में भी आगे यह संस्था

रोटरी रॉयल पानीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 'तीज उत्सव'पानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर) रोटरी रॉयल पानीपत की ओर से एक भव्य और...
09/08/2026

रोटरी रॉयल पानीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 'तीज उत्सव'

पानीपत लाइव (प्रवीन ठाकुर) रोटरी रॉयल पानीपत की ओर से एक भव्य और पारंपरिक 'तीज उत्सव' का आयोजन किया गया। यह विशेष उत्सव मीनू अनेजा के फार्म हाउस पर अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता इसकी अनूठी और पारिवारिक शैली रही, जिसमें किसी होटल के बजाय फार्म हाउस पर एक सुंदर पॉट-लक (Pot-luck) का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजन और रिफ्रेशिंग स्मूदीज़ साझा कीं, जिसने आपसी प्रेम, अपनापन और सामुदायिक भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।
सावन के इस पावन पर्व पर पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। उत्सव के दौरान पारंपरिक झूले, संगीतमय प्रस्तुतियाँ और सावन के लोकगीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए 'पिंक, पिंकी, हॉट' (Pink, Pinky, Hot) ड्रेस कोड थीम रखी गई थी, जिसमें सभी सदस्य सुंदर पारंपरिक गुलाबी परिधानों में नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष कमल प्रीत, सचिव सीमा बब्बर और प्रोजेक्ट चेयरमैन मीनू अनेजा का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और सावन के इस पारंपरिक त्योहार को पारंपरिक व आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ मनाया।
रोटरी केवल सामाजिक कार्य ही नहीं करती, बल्कि मित्रता को भी प्राथमिकता में रखती है। इसी अपनेपन और सौहार्द को आगे बढ़ाते हुए अन्य रोटरी क्लब्स के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी व उनकी जीवनसंगिनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिसमें नीलू मिगलानी जी ने विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर रोटरी रॉयल की सदस्याएँ अर्चना , अनीता , मीरा , लता , ज्योति , शिखा , नीरू , सरिता , सारिका व अंजलि उपस्थित रहे l

हार्दिक आभार एवं धन्यवादमाननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी एवं श्री राम कुमार कश्यप जी, चीफ व्हीप, हरियाण...
09/08/2026

हार्दिक आभार एवं धन्यवाद
माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी एवं श्री राम कुमार कश्यप जी, चीफ व्हीप, हरियाणा सरकार एवं विधायक इंद्री का हरियाणा कश्यप राजपूत सभा (रजि.) 184/2345 एवं समस्त कश्यप समाज की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
श्री समे सिंह कश्यप जी, प्रदेश अध्यक्ष, को हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry & Dairying, Haryana) का सदस्य नियुक्त किए जाने पर समस्त कश्यप समाज में हर्ष एवं खुशी की लहर है। यह नियुक्ति पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती कश्यप जी, महिला विंग, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की कार्यकारिणी एवं समस्त समाज का सहयोग देने पर धन्यवाद दिया गया। समाज को शिक्षित, नशामुक्त एवं संगठित रहने पर बल दिया गया तथा आगामी राजनीतिक चेतना एवं रणनीति तैयार करने की बात कही गई।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के निम्न सदस्य उपस्थित रहे:
🔹 कार्यकारी जिला प्रधान — श्री कश्मीरी कश्यप जी
🔹 उपप्रधान — श्री राज सिंह कश्यप जी
🔹 उपप्रधान — श्री दया सिंह पसीना कश्यप जी
🔹 महासचिव — श्री रामजुवारी कश्यप जी
🔹 सलाहकार — श्री वजीर कश्यप शास्त्री जी
🔹 मीडिया प्रभारी — श्री मनदीप कश्यप जी, पत्रकार
🔹 हल्का समालखा प्रधान — श्री सुल्तान कश्यप जी
🔹 हल्का इसराना प्रधान — श्री राजेंद्र कश्यप जी
🔹 ब्लॉक मतलौडा प्रधान — श्री नरेश कश्यप जी
🔹 पानीपत ग्रामीण प्रधान — श्री बाबूराम कश्यप जी
🔹 बापौली ब्लॉक प्रधान — श्री महाबीर फौजी कुराड़ जी
🔹 श्री देवी दयाल कश्यप (टीकू) जी, पानीपत
सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस खुशी के अवसर पर लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई गईं।
समस्त कश्यप समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panipat LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Panipat LIVE:

Shortcuts

Share