Haryana Prime

Haryana Prime News and media website

30/08/2026

✨ Where Every Celebration Shines Brighter! ✨

From elegant weddings to unforgettable events, Mohan Light House & Events brings the perfect lights, décor & ambience to make every occasion magical. 💫

💡 Lighting • Decoration • Event Setup
🎉 Turning your special moments into spectacular memories!

30/08/2026

*श्री श्याम हिंदू सेवा समिति के प्रधान विनोद वर्मा ने सावन ज्योत महोत्सव को सफल बनाने में शहरवासियों का किया धन्यवाद*

*सावन जोत कार्यक्रम के बाद एक बार फिर होने जा रहा है पानीपत में भव्य कार्यक्रम*

*1 सितम्बर से 8 सितम्बर तक राष्ट्रहित श्री मद भागवत संस्कारों की कथा का होगा आयोजन*

रक्षाबंधन पर 'मदद सेवा सोसायटी' ने जरूरतमंद महिला को किया आत्मनिर्भर, भेंट की सिलाई मशीनपानीपत। भाई-बहन के पवित्र प्रेम ...
28/08/2026

रक्षाबंधन पर 'मदद सेवा सोसायटी' ने जरूरतमंद महिला को किया आत्मनिर्भर, भेंट की सिलाई मशीन

पानीपत। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर समाज में सकारात्मकता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पानीपत की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मदद सेवा सोसायटी के सदस्यों ने एक जरूरतमंद विधवा महिला को सिलाई मशीन भेंट कर रक्षाबंधन की सच्ची सार्थकता सिद्ध की है। यह सिलाई मशीन संस्था के सदस्य समाजसेवी कपिल अनेजा द्वारा संस्था को विधवा महिला के लिए दी गई। जिसे संस्था ने विधवा महिला को भेंट की। संस्था का यह प्रयास महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिला को सिलाई मशीन सौंपी। इस मौके पर संस्था के प्रधान वैभव बतरा (विक्की) ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की रक्षा और उसकी जीवन नैया को पार लगाने में सहयोग करने का भी संकल्प है। सिलाई मशीन मिलने से महिला अब घर बैठे ही सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सकेंगी। इस सराहनीय सामाजिक पहल को सफल बनाने में मदद सेवा सोसायटी की टीम का विशेष सहयोग रहा। विक्की बत्रा ने कहा कपिल अनेजा जी हमेशा से संस्था का सहयोग करते है जब भी जरूरत होती है वह हमेशा संस्था के साथ खड़े होते हैं। इस अवसर पर वैभव बतरा (विक्की), समाजसेवी कपिल अनेजा, अमित आहूजा, कपिल मल्होत्रा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। मदद सेवा सोसायटी के इस सेवा कार्य की शहर भर में प्रशंसा हो रही है। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के समाज-कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

27/08/2026

पानीपत: सेक्टर 11 में फ्लैट तोड़ने पहुंची निगम की टीम, अधिकारियों के साथी हुई बहस।

27/08/2026

पानीपत: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंदिर की दीवार पर चला बुलडोजर।

*112 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश*पानीपत: सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली से नवादा रोड पर झांबा मोड़ के...
26/08/2026

*112 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश*

पानीपत: सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली से नवादा रोड पर झांबा मोड़ के पास एक युवक को 112 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक विहार कॉलानी कुटानी रोड निवासी इंतजार के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की टीवीएस बाइक सवार एक युवक सनौली से नवादा रोड स्थित झांबा मोड़ पर मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश दी और बाइक सहित युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इंतजार पुत्र राशिद निवासी अशोक विहार कॉलानी कुटानी रोड के रूप में बताई।
ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में नियमानुसार युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 112 ग्राम पाया गया।

*शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया;*
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए यूपी के कम कीमत पर चरस खरीदकर बाइक पर लिंक रास्तों से होते हुए पानीपत आ रहा था। आरोपी इंतजार के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार* पानीपत: सीआईए-टू पुलिस टीम ने 15.51ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में स...
26/08/2026

हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार*

पानीपत: सीआईए-टू पुलिस टीम ने 15.51ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमृतसर के धारड़ गांव निवासी महकप्रीत उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अमृतसर के टांगरा से गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने बीते रविवार को रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास अमृतसर के धारड गांव निवासी सन्नीप्रीत सिंह को 15.51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सन्नीप्रीत ने बताया था वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने गांव के महकप्रीत उर्फ राजा से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लाना स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह करीब 10 दिन पहले महकप्रीत से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 15.51 ग्राम हेरोइन लेकर वह रविवार को रिफाइनरी के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को पंजाब के अमृतसर के टांगरा में दबिश देकर आरोपी महकप्रीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सन्नीप्रीत को 30 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महकप्रीत को माननीय न्यायालय मंे पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

*आढ़ती का रास्ता रोककर सुए की नोक पर लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल व सोने की अंगूठी बरामद*पानीपत...
26/08/2026

*आढ़ती का रास्ता रोककर सुए की नोक पर लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल व सोने की अंगूठी बरामद*

पानीपत: सीआईए वन पुलिस टीम ने परशुराम धर्मशाला के पास एक्टिवा सवार सब्जी मंडी के आढ़ती का रास्ता रोककर लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को मंगलवार शाम को विकाश नगर के पीछे एनएफएल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी नगर गोहाना निवासी रोशन उर्फ अंकित बच्ची के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि विकाश नगर के पीछे एनएफएल रोड पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रोशन उर्फ अंकित बच्ची पुत्र फूल सिंह निवासी देवीपुरा गोहाना के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 20 जुलाई की अल सुबह एक बाइक पर सवार होकर संजय कॉलोनी में परशुराम धर्मशाला के पास एक्टिवा सवार एक युवक का रास्ता रोककर बर्फ तोड़ने वाला सुआ दिखाकर उससे मोबाइल फोन व एक सोने की अंगूठी लूटना स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में न्यू शांति नगर निवासी इकबाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

*यह है मामला;*
थाना माडल टाउन में न्यू शांति नगर निवासी इकबाल पुत्र टीकाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नई सब्जी मंडी में उसकी आढ़त की दुकान है। 20 जुलाई की अल सुबह करीब 4 बजे वह घर से एक्टिवा पर सवार होकर अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में संजय कॉलानी में परशुराम धर्मशाला के पास पहुंचा तो पीछे एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और बर्फ तोड़ने वाला सुआ दिखाकर उससे मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी लूट कर बाइक सहित फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन में इकबाल की शिकायत पर लूट की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

26/08/2026

पानीपत में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, स्थानीय निवासी बोले जिसकी सि...

राम रहीम को छह साल में 17वीं बार पैरोल, कब-कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख? देखें पूरी टाइमलाइन...
26/08/2026

राम रहीम को छह साल में 17वीं बार पैरोल, कब-कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख? देखें पूरी टाइमलाइन...

Address

Sklark Panipat
Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Prime posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Haryana Prime:

Shortcuts

Share