Yamuna Bharat News

Yamuna Bharat News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yamuna Bharat News, Media/News Company, Panipat.
(1)

28/08/2026

-पानीपत जिला जेल में रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों ने बांधी अपने बंदी भाईयों को राखी
-जेल प्रशासन ने बहनों के लिये किया मिठाई, राखी व तिलक का इंतजाम, राखी बांधते भावुक हुई अनेकों बहनें।
जिला जेल परिसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जेल में बंदियों एवं कैदियों को बडी संख्या में राखी बांधने के लिये काफी बडी संख्या में बहनें जेल में पहुंची और बहनों द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी गई। हालांकि, इस दौरान काफी बहनें अपने भाईयों को राखी बांधते हुए भावुक हो गई। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा के जेल महानिदेशक अशविंद्र सिंह चावला के निर्देशानुसार जेल प्रशासन द्वारा रक्षा बंधन पर बहनों के लिये मिठाई, राखी व तिलक का इंतजाम किया गया था। जेल में राखी बांधने आई बहनों को अपने साथ राखी, मिठाई व तिलक लाने की आवश्यकता नहीं थी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन पर्व को लेकर पानीपत जेल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे से जेल के बाहरी मैन गेट के पास बहनों का रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया गया और 8 बजे से बहनों ने जेल के अंदर आकर अपने बंदी भाईयों को राखी बांधना शुरू कर दिया गया और शाम तक बहनों द्वारा बंदी भाईयों को राखी बांधी गई। वहीं जिन बंदी व कैदी भाईयों को राखी बांधने के लिये उनकी बहनें नहीं पहुंची तो ब्रहमकुमारी बहनों और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा और उनकी टीम द्वारा बंदियों को राखियां बांधी गई। बता दे कि रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को जेल में अपने बंदी भाईयों को राखी बांधने में कोई भी असुविधा न हो, इसके लिये जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने पहले ही जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई थी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार सुबह से लेकर शाम तक निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का दिशा निर्देश देते रहे।

28/08/2026

एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस पानीपत ने डायल 112 राइडर्स का निरीक्षण किया।

27/08/2026

गांव अधमी के पहलवान रोहित ने गुडगांव में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉड़ी बिल्डर ‎प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर गांव लौटने पर पूर गांव के लोगों ने विजय झुलस निकाला और गांव में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी अब्बास रावल ब्लॉक समिति प्र‎तिनिधि ने ग्रामीणों के साथ एकजुट हो कर पहलवान रोहित ने गुडगांव में आयोजित अंतराष्टीय बॉड़ी बिल्डर ‎प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर बापौली से गांव अधमी तक खुली जीप में ढोल बाजो के साथ विजय झुलस निकाला और गांव में नगद राशी व पांच किलो देशी घी दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी अब्बास रावल ब्लॉक समिति प्र‎तिनिधि ने पहलवान रोहित को आश्वासन दिया कि वे खेलो में इसी तरह आगे बढे उसका हर संभव मदद की जाएगी और गांव से जो भी युवा खेलो व पढाई में आगे बढने के लिए उनका भी सहयोग किया जाएगा। युवा जैसे जैसी बुंरी लत से दूर रहे । खेलो में कडी मेहनत कर आगे बढे और देश के लिए मैडल जीत कर अपने गांव, प्र‎देश व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर रमेश राठी, सुरजभान, जिंदा हसन, बलवान, कर्ण सिंह, ब्रि‎मनाथ, कृष्णनाथ, सुलतान नाथ, राकेश सहित अनेक लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

27/08/2026

पानीपत जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत से अवैध खनन करने के दोषी को 6 माह की कैद और ₹10000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है । जिसमें अदालत से अवैध खनन करने के दोषी को जींद के शर्मा नगर निवासी को दोषी करार दिया हैसीएम फ्लाइंग की टीम ने बाबेल में छापेमारी कर रेत से लदे एक डंपर को पकड़ा था। डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

26/08/2026

*हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार* सीआईए-टू पुलिस टीम ने 15.51ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमृतसर के धारड़ गांव निवासी महकप्रीत उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अमृतसर के टांगरा से गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने बीते रविवार को रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास अमृतसर के धारड गांव निवासी सन्नीप्रीत सिंह को 15.51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सन्नीप्रीत ने बताया था वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने गांव के महकप्रीत उर्फ राजा से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लाना स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह करीब 10 दिन पहले महकप्रीत से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 15.51 ग्राम हेरोइन लेकर वह रविवार को रिफाइनरी के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को पंजाब के अमृतसर के टांगरा में दबिश देकर आरोपी महकप्रीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सन्नीप्रीत को 30 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महकप्रीत को माननीय न्यायालय मंे पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

26/08/2026

*112 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश*
सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली से नवादा रोड पर झांबा मोड़ के पास एक युवक को 112 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक विहार कॉलानी कुटानी रोड निवासी इंतजार के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की टीवीएस बाइक सवार एक युवक सनौली से नवादा रोड स्थित झांबा मोड़ पर मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश दी और बाइक सहित युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इंतजार पुत्र राशिद निवासी अशोक विहार कॉलानी कुटानी रोड के रूप में बताई।
ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में नियमानुसार युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 112 ग्राम पाया गया।
*शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया;*
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए यूपी के कम कीमत पर चरस खरीदकर बाइक पर लिंक रास्तों से होते हुए पानीपत आ रहा था। आरोपी इंतजार के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

25/08/2026

*नशे के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस का प्रहार, 5 किलो 894 ग्राम गांजा सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार सप्लायर की तलाश जारी*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर नाम चर्चा घर के पास दो महिला नशा तस्करों को 5 किलो 894 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान रूकसाना निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर यूपी व रानी निवासी अमन विहार कॉलोनी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान छाजपुर गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की यूपी व दिल्ली निवासी दो महिलाएं मिलकर नशा बेचने का अवैध काम करती है। दोनों महिलाएं एक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर सनौली रोड पर नाम चर्चा घर के पास खड़ी है। पुलिस टीम ने महिला सिपाही अंकित को साथ लेकर मौके पर दबिश दी और नाम चर्चा घर के पास खड़ी दोनों महिलाओं को एक प्लास्टिक कट्टे समेत काबू किया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान रूकसाना पत्नी इसरार निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर यूपी व दूसरी ने अपनी पहचान रानी पत्नी प्रवीन निवासी अमन विहार कॉलानी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मोजूदगी में नियमानुसार महिलाओं के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो 894 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया वे दोनों शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब सात-आठ दिन पहले बिहार के पटना से 7 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से कुछ गांजा उन्होंने दिल्ली में राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था। आरोपी महिलाएं बचा हुआ गांजा लेकर सोमवार को पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आई थीं।
थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

25/08/2026

हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को तोहफ़ा दिया गया है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में महिलाएं और बच्चे फ्री में सफर कर सकेंगे। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदान की गई है। महिला अपने साथ 15 साल तक के बच्चें की भी फ्री में बस में ले जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली बसों में भी यह सुविधा लागू होगी।

24/08/2026

एसडीएम ने आजाद रावल पसीना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अन्तोदय विभाग के उपमंडल कमेटी का नियुक्ति पत्र सौपा। ़ आजाद रावल पुत्र स्वं श्री समे सिंह पसीना निवासी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अन्तोदय विभाग के उपमंडल कमेटी का नियुक्ति पत्र दिया गया हैं। स्य बनाया गया हैं। आजाद रावल को उपमंडल कमेटी का पत्र उपमण्डल अधिकारी कार्यालय में एसडीएम समालखा अमित कुमार ने सौंपा हैं। इस अवसर पर समालखा उपमंडल के अधिकारी अमित कुमार, विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सहायक विजय शेखर, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमैन सुरेन्द्र जलमाना, इंजी रविन्द्र रावल भलौर, भाजपा नेता अब्बास अधमी, सनौली ब्लॉक समिति चेयरमैन प्र‎तिनिधि सुनील फौर, जितेंद्र भापरा, जोगिंदर त्यागी, वजीर सिंह आदि ने उनका स्वागत किया हैं। इस दौरान आजाद रावल ने उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अन्तोदय विभाग के उपमंडल कमेटी का सदस्य बनाया जाने पर विधायक मनमोहन भडाना, सीएम नायब सिंह सैणी, केन्‎द्रीय मंत्री मनोहरलाल खटटर, भाजपा प्र‎देशाध्यक्ष ड़ा अर्चना गुप्ता, सांसद राज्य सभा संजय भाटियां राष्टीय महामंत्री का आभार जाताया और अपनेे कार्य को ईमानदारी से करने का भरोशा दिलाया हैं।

24/08/2026

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने मांगों को लेकर विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव विजय शेखर को मांग पत्र सौंपा।

Address

Panipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yamuna Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share