ALL Rounder MEDIA 24

ALL Rounder MEDIA 24 � All-Rounder Media 24 — खबर वही, जो सच हो!
हम हैं आपकी आवाज़, जो हर मुद्दे को निष्पक्षता और सच्चाई

  !
06/09/2026

!

🚨 बड़ी खबर: बदमाशों का दुस्साहस! जिम के बाहर यमुनानगर में फाइनेंसर-ट्रांसपोर्टर और नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की अंधाधुंध ...
05/09/2026

🚨 बड़ी खबर: बदमाशों का दुस्साहस! जिम के बाहर यमुनानगर में फाइनेंसर-ट्रांसपोर्टर और नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या; हिसार में फाइनेंसरों से तंग कारोबारी ने दी जान! 🔫⚠️
हरियाणा और दिल्ली में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दो कारोबारियों की बेरहमी से हत्या कर दी है, वहीं हिसार में फाइनेंसर्स की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया है।
वारदातों के मुख्य खुलासे:
* यमुनानगर मर्डर केस: यमुनानगर के मॉडल टाउन में 66 वर्षीय फाइनेंसर व ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह जिम से एक्सरसाइज कर निकलकर पानी पी रहे थे, तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ 15-16 राउंड गोलियां बरसा दीं. बचने के लिए वे कार की तरफ भागे, लेकिन शूटरों ने पीछा कर सिर में गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी. परिजनों ने दावा किया है कि जेल में बंद गैंगस्टर की ओर से धमकियां दी जा रही थीं.
* नरेला (दिल्ली) मर्डर केस: सोनीपत के गांव नाहरी निवासी 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद अपने दोस्त पवन के साथ कार में नरेला स्थित बाकनेर में जिम के बाहर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ व नीरज फरीदपुरिया ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.
* हिसार में कारोबारी की आत्महत्या: हिसार में शांतिनगर निवासी कारोबारी हैप्पी चोपड़ा (38) ने फाइनेंसर्स की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय बढ़ाने के लिए सुरेश व सोनू मासी से 20 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिन्हें समय पर न चुकाने पर वे लगातार टॉर्चर कर रहे थे. एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बढ़ते अपराध, गैंगवार और कर्ज के जाल में घुटते कारोबारियों की इन दहला देने वाली घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं! 👇

*अफेयर से नाराज पिता ने बेटी को मार डाला: सोते समय सिर-गले पर हमला किया; खुद पुलिस बुलाई आगरा के थाना एकता क्षेत्र में प...
05/09/2026

*अफेयर से नाराज पिता ने बेटी को मार डाला: सोते समय सिर-गले पर हमला किया; खुद पुलिस बुलाई

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में पिता ने अपनी ही बेटी को मार डाला गांब पंचगई खेड़ा के रहने वाले चन्द्रवीर गांब में सीमेंट की दूकान चलाते हैं उनकी बेटी लक्ष्मी ने 12 वीं तक पढ़ाई की थी बेटी का 4 साल से दूसरी जाति के लड़के से अफेयर चल रहा था 1 सितम्बर को बेटी घर से चली गई चन्द्रवीर ने थाने पर सूचना दी 2 सितम्बर को लक्ष्मी बापस आ गई पुलिस को बेटी ने बताया वह अपनी मर्जी से घरवालों से नाराज होकर चली गई थी जिसके बाद पिता बेटी को लेकर घर आ गया उसे काफ़ी समझाया लेकिन लक्ष्मी मानने को तैयार नहीं थी जिस पर गुस्से में आकर पिता ने बेटी को मार डाला और खुद ही फ़ोन कर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है

थाना उचाना पुलिस की सतर्क कार्यवाही ।**मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह,...
04/09/2026

थाना उचाना पुलिस की सतर्क कार्यवाही ।*

*मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार ।*


पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उचाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

*पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेन्द्र वासी गांव खटकड़ के रूप में हुई है।*

थाना उचाना के प्रभारी पी उप निरीक्षक चंद्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता दीपक वासी कहसून ने दिनांक 27.08.2026 को थाना उचाना में अपनी शिकायत में बताया कि वह किसी काम के लिए अपने खेत में गया था । वह अपनी मोटरसाइकल सड़क किनारे खड़ी करके खेत देखने गया कुछ समय बाद वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। जिस व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कि है उसने उसको पहचान लिया, जो जितेन्द्र वासी गांव खटकड़ था। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना उचाना में धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच PSI नवीन को सौंपी गई ।

दिनांक 29.08.2026 को थाना उचाना पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र वासी खटकड़ को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर चोरी की मोटरसाइकिल को बेचकर प्राप्त रुपयों में से बचे हुए रुपये बरामद करवाए । आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी के ख़िलाफ़ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अवध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा सके ।

03/09/2026

Baarish!

31/08/2026

दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद क्या बोले अंकित बालियान के पिता? देखिए


31/08/2026

Prayer for Nepal 🙏🙏!

*बदमाश सिपाही को पत्थर मारता रहा, फिर भी नहीं छोड़ा:* लखनऊ में चिनहट की रहने वाली रूबी कश्यप राखी बाँधने के लिए अपने माय...
28/08/2026

*बदमाश सिपाही को पत्थर मारता रहा, फिर भी नहीं छोड़ा:*

लखनऊ में चिनहट की रहने वाली रूबी कश्यप राखी बाँधने के लिए अपने मायके सीतापुर जा रही थी वह मड़ियाव में ख़डी होकर बस का इंतज़ार कर रही थी तभी पीछे से एक चोर आया और रूबी की चेन लूटकर भागने लगा महिला के शोर मचाने पर वहाँ मौजूद ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही नवीन चौधरी चोर के पीछे दौड़ पड़े और चोर को पकड़ लिया चोर ने खुद को छुड़ाने के लिए सिपाही पर ईंट से बार कर दिया चोर ने सिपाही की नाक पर दो बार ईंट मारी लेकिन सिपाही ने चोर को नहीं छोड़ा पुलिस चोर को थाने लेकर पहुंची महिला भी थाने पहुंची और महिला ने घायल सिपाही को राखी बाँधी महिला ने कहा आज मुझे एक सच्चा भाई मिल गया भाई बनकर मेरी रक्षा की वहीं कमिश्नर ने सिपाही की बहादुरी को देखते हुए 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है

*चोरी करते पकड़ी गई बबिता तो, मकान मालकिन को मार डाला आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में अकबरी बेगम अपने दो बच्चों के साथ रह...
23/08/2026

*चोरी करते पकड़ी गई बबिता तो, मकान मालकिन को मार डाला

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में अकबरी बेगम अपने दो बच्चों के साथ रहती थी गुरुबार को बच्चे घर पर नहीं थे वह घर पर अकेली थी इसकी जानकारी उसकी पड़ोसन बबिता को थी बबिता को पता था की अकबरी आज घर पर अकेली है और उसे ये भी पता था की वह बैड के निचे पैसे रखती है बबिता पैसे चुराने के लिए अकबरी बेगम के मकान में घूस गई बबिता को अकबरी ने पैसे चुराते देख लिया दोनों में झगड़ा हुआ दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़ लिए अकबरी का सिर चारपाई में लगा वह बेहोश हो गई अब बबिता को लगा होश में आने पर अकबरी चोरी की बात सबको बता देगी इसलिए उसने रसोई से चाकू लेकर अकबरी को मार डाला बच्चे ज़ब घर पहुंचे तो बच्चों ने शोर मचाया पुलिस को बुलाया गया अकबरी के हाथ में लम्बे बाल थे पुलिस को शक हुआ की घटना में कोई महिला शामिल है पता चला पडोसी महिला बबिता फरार है उसकी लोकेशन बार बार बदल रही है पुलिस ने महिला बबिता को गिरफ्तार कर लिया है

Address

V. P. O. Bhalsi Teh. Madlauda District Panipat
Panipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALL Rounder MEDIA 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share