The Umeed

The Umeed "उम्मीद शब्द नही मिशन है,नई सोच,नई उम्मीद"

एक तरफ पत्नी की मौत का गम और दूसरी तरफ उसके शव को घर ले जाने तक के लिए पैसे नहीं। मेडिकल कॉलिज के बाहर शुक्रवार को एक गर...
05/09/2026

एक तरफ पत्नी की मौत का गम और दूसरी तरफ उसके शव को घर ले जाने तक के लिए पैसे नहीं। मेडिकल कॉलिज के बाहर शुक्रवार को एक गरीब परिवार की ऐसी बेबसी सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया।

स्ट्रेचर पर रामवती (35) का शव पड़ा था और उसके पास उसका पति राहुल आदिवासी जमीन पर बैठा था। वहीं 8 वर्ष की बेटी नन्दिनी अपनी मां को निहारते हुए रो रही थी। बारिश के बीच मासूम मां को पुकार रही थी- 'मां, बस एक बार उठ जाओ।'

ओरछा क्षेत्र (निवाड़ी) के नकटा गांव निवासी राहुल आदिवासी मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी रामवती भी मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने में पति का साथ देती थीं। परिवार में दो बेटे विजय (20), राकेश (15) और बेटी नन्दिनी (8) है। राहुल ने बताया कि रामवती लगभग 15 दिनों से बीमार थीं। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।

हालत बिगड़ती देख राहुल अपनी बेटी के साथ पत्नी को ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामवती को झांसी मेडिकल कॉलिज ले जाने की सलाह दी। यहां राहुल की मदद एक चिकित्सक ने की और उनके द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से ऑटो की व्यवस्था कर वह पत्नी को लेकर झांसी मेडिकल कॉलिज लेकर पहुंचा। यहां मेडिकल कॉलिज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत की खबर सुनते ही राहुल और उसकी बेटी आवाक रह गए। बताया गया कि पत्नी की मौत के बाद राहुल के पास शव को घर तक ले जाने के लिए ऐम्बुलेंस का किराया देने के पैसे ही नहीं थे। परिवार के मुताबिक, उसे किराए की ऐम्बुलेंस से शव ले जाने की बात कही गई। मजबूरी में वह शव को स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेन्सी के बाहर पार्किंग में बैठ गया।

लगभग 2 घण्टे बाद मेडिकल चौकी पर तैनात सिपाही अजय की नजर परिवार पर पड़ी। उन्होंने स्थिति समझकर मदद की और राजाराम स्वयंसेवी संस्था से सम्पर्क किया। संस्था की ऐम्बुलेंस से महिला का शव लगभग 16 किलोमीटर दूर उसके घर तक पहुँचाया गया।

पैसे की व्यवस्था नहीं हो सकी तो राहुल पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रखकर इमरजेन्सी के सामने बनी पार्किंग में चला गया। यहां वह जमीन पर बैठ गया। स्ट्रेचर पर उसकी पत्नी का शव था और कुछ कदम दूर उसकी बेटी नन्दिनी खड़ी थी।

बारिश के बीच मां के शव के पास खड़ी बच्ची लगातार रोती रही। वह अपनी मां को पुकारती रही। इस पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

05/09/2026

पति की तलाश में दुबई से सतना पहुंची महिला ,सुनिए क्या बोली महिला अस्विंदर कौर
पति कही हो तो बता दीजिए,

05/09/2026

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के मल्हार पार्क में लड़के और लड़कियों में बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
जमकर चले लात हाथ ,

प्रशासन और नेताओं की आँखे खुले तो देखो ,मड़वा घाटी की रोड में धान लगाने के बाद युवाओ ने अब कीटनाशक दवाई का छिड़काव शुरू ...
05/09/2026

प्रशासन और नेताओं की आँखे खुले तो देखो ,मड़वा घाटी की रोड में धान लगाने के बाद युवाओ ने अब कीटनाशक दवाई का छिड़काव शुरू कर दिया है

अक्सर लोग सिस्टम को कोसते हैं, लेकिन कुछ लोग खुद सिस्टम बदलने निकल पड़ते हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में ...
05/09/2026

अक्सर लोग सिस्टम को कोसते हैं, लेकिन कुछ लोग खुद सिस्टम बदलने निकल पड़ते हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहने वाले 20 साल के Bittu Tabahi ऐसे ही एक युवा हैं। उन्होंने वो कर दिखाया है, जिसके बारे में लोग सिर्फ बातें करते हैं। बिट्टू ने अकेले अपने दम पर पूरी अजनार नदी को साफ कर दिया है। उनकी यह कहानी उन सभी के लिए एक सबक है, जो पर्यावरण बचाने की सिर्फ चिंता जताते हैं।

05/09/2026

नंद के नंदभयो जय कन्हैया लाल की

05/09/2026

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Address

Panna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Umeed posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Umeed:

Shortcuts

Share