03/04/2026
पांवटा साहिब में भाजपा को झटका, 10 परिवार कांग्रेस में शामिल
वीरवार को पांवटा साहिब में कांग्रेस ने भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका देते हुए अपने संगठन को मजबूत किया। ग्राम पंचायत पीपलीवाला के गांव किरतपुर में वरिष्ठ नेता चौधरी किरनेश जंग ने जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 10 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।