Hind Himachal

Hind Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hind Himachal, News & Media Website, POANTA SAHIB, Paonta Sahib.

Hind Himachal News एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ा डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो हिमाचल प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके तक पहुँचाने का काम करता है।
हमारा उद्देश्य है — “सटीक जानकारी, सही समय पर”।

02/09/2026

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स के व्यवहार को लेकर शिकायत, जांच की मांग

पांवटा साहिब : 2 घंटे तक बिना ऑक्सीजन के तड़पती रही सिविल अस्पताल में भर्ती महिला , नर्स पर बदतमीजी के गंभीर आरोप

रेफरल अस्पताल कहलाने वाले और बंद इंतजामी के लिए बदनाम हो चुके पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला मरीज के परिजन के साथ बदतमीजी करती दिख रही है अस्पताल के मरीज और डॉक्टर अक्सर मरीजों के साथ बदतमीजी करने के लिए बदनाम है और महिलाओं को रेफर करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता हार्ट अटैक आने के बाद खुद अस्पताल में एडमिट होने के बाद अस्पताल में ज्वाइन कर चुके हैं

गिरिपार क्षेत्र के बाईला-गुजोन गांव की एक महिला सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती है। मरीज को दो घंटे से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जिससे उसकी हालत खराब हो रही है।

जब परिजनों ने स्टाफ नर्स से ऑक्सीजन के बारे में शिकायत की, तो मदद करने की बजाय �

02/09/2026

पांवटा साहिब : 2 घंटे तक बिना ऑक्सीजन के तड़पती रही सिविल अस्पताल में भर्ती महिला , नर्स पर बदतमीजी के गंभीर आरोप

रेफरल अस्पताल कहलाने वाले और बंद इंतजामी के लिए बदनाम हो चुके पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला मरीज के परिजन के साथ बदतमीजी करती दिख रही है अस्पताल के मरीज और डॉक्टर अक्सर मरीजों के साथ बदतमीजी करने के लिए बदनाम है और महिलाओं को रेफर करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता हार्ट अटैक आने के बाद खुद अस्पताल में एडमिट होने के बाद अस्पताल में ज्वाइन कर चुके हैं

गिरिपार क्षेत्र के बाईला-गुजोन गांव की एक महिला सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती है। मरीज को दो घंटे से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, जिससे उसकी हालत खराब हो रही है।

जब परिजनों ने स्टाफ नर्स से ऑक्सीजन के बारे में शिकायत की, तो मदद करने की बजाय स्टाफ द्वारा परिजनों के साथ बदतमीजी की गई और पुलिस बुलाने की धमकी दी गई।

02/09/2026

पावटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दू #ष्कर्म के आरोपी की हो निष्पक्ष जाँच, यमुना में पहले भी मिले है बच्चियो के श #व , कई इस मामले से तो नहीं जुड़े तार , ज़िन्दगी रिटर्न्स सस्था ने उठाए सवाल

02/09/2026

भाई को सलाम, हिमाचल के सिरमौर के बर्मा पापड़ी का वीडियो वायरल, जान पर खेल कर बचाई बजुर्ग की जान

पांवटा साहिब के SHO कुलवंत कंवर का तबादला
02/09/2026

पांवटा साहिब के SHO कुलवंत कंवर का तबादला

पांवटा साहिब में एक साल में 458 घंटे 22 मिनट बिजली रही बाधित - सुखराम चौधरी।31 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2026 तक पांवटा साह...
01/09/2026

पांवटा साहिब में एक साल में 458 घंटे 22 मिनट बिजली रही बाधित - सुखराम चौधरी।

31 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2026 तक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के बिजली फीडरों के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं।

33kV फीडरों पर: – 374 ट्रिपिंग – 211 ब्रेकडाउन – 282 फॉल्ट शटडाउन – 269 पावर कट

कुल 81 घंटे 39 मिनट बिजली बाधित रही।

यानी दोनों स्तरों को मिलाकर 458 घंटे 22 मिनट, अर्थात लगभग 19 दिन, बिजली बाधित रही।यह केवल आंकड़े नहीं हैं—ये पांवटा साहिब की जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को झेलनी पड़ी परेशानी की तस्वीर है।

इसी गंभीर विषय को विधानसभा के तारांकित प्रश्न संख्या 4583 के माध्यम से सदन में उठाकर सरकार से माहवार विस्तृत ब्यौरा और बिजली बाधित होने के कारणों पर जवाब मांगा है। ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन, फॉल्ट शटडाउन और पावर कट की समस्या का स्थायी समाधान होना जरूरी है।

विधायक सुखराम चौधरी का कहना है की जनता की आवाज विधानसभा के पटल तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है पांवटा साहिब के हक और जनहित की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की मानवीय पहल: टीबी मरीजों को वितरित किए 1100 प्रोटीन बॉक्सपांवटा साहिब: रोटरी...
01/09/2026

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की मानवीय पहल: टीबी मरीजों को वितरित किए 1100 प्रोटीन बॉक्स

पांवटा साहिब: रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने अपने मूल मंत्र 'सर्विस अबव सेल्फ' (स्वयं से पहले सेवा) को साकार करते हुए तिरुपति ग्रुप के विशेष सहयोग से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में टीबी (तपेदिक) रोगियों के लिए एक विशेष पोषण एवं प्रोटीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर टीबी मरीजों के लिए 1100 प्रोटीन बॉक्स वितरित किए गए।

इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर उपचार में सहयोग करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान टीबी मरीजों को उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन एवं पोषण सामग्री वितरित की गई।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए केवल नियमित दवाइयों का सेवन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों के लिए सही एवं संतुलित पोषण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और टीबी के उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए टीबी मरीजों के समुचित उपचार के साथ-साथ उनके खान-पान एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग की सहायता के लिए 'टीम अनस्टॉपेबल' (रोटरी क्लब पांवटा साहिब) एवं तिरुपति ग्रुप सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक एवं मानवीय पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष यशपाल धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. प्रवेश सबलोक, निर्मल अत्री, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, रिपुदमन सिंह कालरा, विजय अग्रवाल एवं अभय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की ओर से डॉ. राघव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं तिरुपति ग्रुप की ओर से जगदीश प्रसाद एवं संजय चौहान (एचआर विभाग) उपस्थित रहे और इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं तिरुपति ग्रुप की इस संयुक्त पहल ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

10 साल की बच्ची के साथ दु #षकर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच की तेज।उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची के ...
31/08/2026

10 साल की बच्ची के साथ दु #षकर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच की तेज।

उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दु #ष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सूरजपुर से पकड़ा गया है। जिसक बाद पुलिस में आरोपी का मेडिकल पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल में करवाया और जांच की और तेज कर दिया ।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया था और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में लोगों में भारी गुस्सा था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर की अगुवाई में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर आरोपी को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि दु #ष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सिरमौर के गिरिपार दूरदराज क्षेत्र के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली काजल भारद्वाज ने CBSE स्कूल PM Shree GSSS Paonta में...
30/08/2026

सिरमौर के गिरिपार दूरदराज क्षेत्र के गरीब परिवार से संबंध रखने वाली काजल भारद्वाज ने CBSE स्कूल PM Shree GSSS Paonta में अपनी जॉइनिंग दी।

एक निर्धन परिवार से संबंध रखने के बावजूद अपनी मेहनत से बिटिया ने ये मुकाम हासिल किया है

Paonta sahib: , सर्वसम्मति से प्रधानों के प्रधान चुने गए रणवीर फ़ौजी…
30/08/2026

Paonta sahib: , सर्वसम्मति से प्रधानों के प्रधान चुने गए रणवीर फ़ौजी…

Address

POANTA SAHIB
Paonta Sahib
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind Himachal:

Shortcuts

Share